एमपी में 7 साल की बच्ची संग गैंगरेप के बाद मर्डर; गिरफ्तार हैवानों ने उगली जुर्म की दास्तां
Khargone gang rape murder case: यह घटना मंगलवार को उन पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले इलाके में घटी। उस दिन पिता ने बच्ची को सामान लाने के लिए भेजा था। तभी दरिंदों ने बच्ची के साथ हैवानियत की और उसे मौत के घाट के उतार दिया।

Khargone gang rape murder case: मध्य प्रदेश के खरगौन में 7 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप के बाद हुई मर्डर की घटना ने सबको हिलाकर रख दिया है। यह घटना मंगलवार को उन पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले इलाके में घटी। उस दिन पिता ने बच्ची को सामान लाने के लिए भेजा था। तभी दरिंदों ने बच्ची के साथ हैवानियत की और उसे मौत के घाट के उतार दिया। पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया है। उन्होंने अपना जुर्म कबूलते हुए बच्ची के साथ की गई दरिंदगी भरी खौफनाक कहानी सुनाई है।
राशन लेकर लौट रही बच्ची का गैंगरेप के बाद मर्डर
पुलिस ने बताया- एक व्यक्ति ने अपनी 7 साल की बच्ची को राशन का सामान लाने के लिए भेजा था। उस समय शाम के करीब सात बज रहे थे, दिन मंगलवार था। बच्ची अगले ही पल होने वाले जुर्म से अनजान थी और वह हर बुराई से बेखबर होकर सामान लेकर लौट रही थी, तभी अचानक दरिंदों ने उसे दबोच लिया और एकांत में ले जाकर पहले उसका गैंगरेप किया और फिर मौत के घाट उतार दिया।
हेलो! सर, यहां बच्ची की लाश मिली है...
खरगौन के एएसपी शकुंतला राहुल ने बताया- हमें पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया- यहां एक बच्ची की लाश मिली है। हमने तुरंत मौके पर जांच-पड़ताल करने के लिए टीमों को भेजा। इसमें फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्कॉयड भी शामिल थे। इसके बाद एसपी रविंद्र वर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी घटनास्थल का दौरा किया।
2 संदिग्ध गिरफ्तार, आरोपियों ने कबूला जुर्म
जांच पड़ताल आगे बढ़ी, तो हमें एक लीड मिली, जिसके आधार पर 2 संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। दोनों से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल करते हुए सारे काले चिट्ठे खोल दिए। पुलिस जांच में हैरान करने वाली एक बात ये भी सामने आई है कि गिरफ्तार आरोपियों में एक बच्ची का रिश्तेदार है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर, प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (POCSO) एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।




साइन इन