2 workers crushed to death after tank collapses at Madhya Pradesh ethanol plant मध्य प्रदेश के ईथेनॉल प्लांट में टैंक गिरने से मचा हड़कंप, 2 मजदूरों की दबकर मौत, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मध्य प्रदेश के ईथेनॉल प्लांट में टैंक गिरने से मचा हड़कंप, 2 मजदूरों की दबकर मौत

जानकारी के मुताबिक, मुंगवानी थाना क्षेत्र के बचई गांव स्थित महाकौशल शुगर मिल परिसर में बने इथेनॉल प्लांट में सोमवार रात एक टैंक गिर गया। इसमें दो मजदूरों की दबकर मौत हो गई।

Tue, 5 May 2026 03:45 PMRatan Gupta नरसिंहपुर, वार्ता
share
मध्य प्रदेश के ईथेनॉल प्लांट में टैंक गिरने से मचा हड़कंप, 2 मजदूरों की दबकर मौत

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में स्थित इथेनॉल प्लांट से हादसे की खबर सामने आई है। इसमें 2 मजदूरों की जान चली गई है। जानकारी के मुताबिक, मुंगवानी थाना क्षेत्र के बचई गांव स्थित महाकौशल शुगर मिल परिसर में बने इथेनॉल प्लांट में सोमवार रात एक टैंक गिर गया। इसमें दो मजदूरों की दबकर मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हादसा उस समय हुआ, जब प्लांट में कार्यरत मजदूर टैंक के पास काम कर रहे थे। अचानक टैंक गिरने से दोनों मजदूर उसकी चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतकों की पहचान सिलवानी गांव निवासी पवन ठाकुर और खापा पट्टी गांव निवासी जगदीश यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी में सामने आया है कि यहां मशीन की मरम्मत का काम चल रहा था। इसी वक्त प्लांट में टैंक गिरा और बड़ा हादसा हो गया। हादसे के दौरान प्लांट में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया, जहां 2 को मृत घोषित कर दिया गया। 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ऐसे में कई सवाल उठ रहे हैं- आखिर ये दुर्घटना हुई कैसे? मजदूरों ने सेफ्टी उपकरण पहने थे या नहीं? क्या इसमें कोई लापरवाही हुई या काम के दौरान ही किसी तरह की चूक हुई है?

खबर अपडेट हो रही है…

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।