7 kg gold 20 lakh cash 6 crore bank loot in singrauli madhya pradesh 7 किलो सोना और 20 लाख कैश, सिंगरौली में कुल 6 करोड़ की बैंक लूट; मौके पर पहुंचे DGP, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

7 किलो सोना और 20 लाख कैश, सिंगरौली में कुल 6 करोड़ की बैंक लूट; मौके पर पहुंचे DGP

मध्यप्रदेश के सिंगरौली के बैढन में हुई बैंक डकैती के बाद प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना सिंगरौली पहुंचे, और घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना करते हुए, अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। कुल 6 करोड़ रुपए की लूट हुई है।

Sat, 18 April 2026 11:14 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, सिंगरौली
share
7 किलो सोना और 20 लाख कैश, सिंगरौली में कुल 6 करोड़ की बैंक लूट; मौके पर पहुंचे DGP

मध्यप्रदेश के सिंगरौली के बैढन में हुई बैंक डकैती के बाद प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना सिंगरौली पहुंचे, और घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना करते हुए, अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। 5 बदमाशों ने बैंक में बाइक से पहुंचे और बंदूक की नोक पर बंधक बनाकर करीब 20 लाख कैश और 9 से 10 किलो सोना। कुल करीब पौने 6 करोड़ की लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए है। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर आरोपियों के चेहरे उजागर हुए हैं। माना जा रहा है कि आरोपी छत्तीसगढ़ की तरफ गए हैं। पुलिस ने उनके फोटो जारी कर लोगों से उनके बारे में बताने की अपील की है।

चंद मिनट में 6 करोड की लूट

सिंगरौली जिले के बैढन में शुक्रवार दोपहर बाइक से आए हथियारों से लैस पांच युवक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र में घुसे, और चंद मिनटों में 20 लाख कैश और 6 से सात किलो सोना लेकर फरार हो गए। बदमाशों ने बैंक में करीब पौने 6 करोड़ की लूट की घटना को अंजाम दिया है।बीच शहर में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में दिनदहाड़े डकैती की वारदात से जिले में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा कि डकैत बैंक में घुसे, इसके बाद बैंक स्टाफ तथा वहां मौजूद लोगों को रिवाल्वर की नोक पर बंधक बनाकर, बेखौफ लूटपाट की, इस दौरान एक ने बैंक के अंदर फायर भी किया। डकैत बैंक में करीब 20 मिनट तक रहे, लेकिन किसी को लूट की भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के सहारे पांचों आरोपियों की तस्वीरें भी जारी की हैं, और उनका पता बताने वालों को इनाम देने की भी बात कही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मध्य प्रदेश में 43°C पहुंचा तापमान; लू बरपाएगी कहर, इन जिलों में येलो अलर्ट

बाइक पर सवार होकर फरार

लूट को अंजाम देने के बाद पांचों लुटेरे बाहर खड़ी दो बाइक पर सवार होकर शहर की तरफ भागे। लुटेरों ने भागने में मुख्य बाजार वाले क्षेत्र का उपयोग किया। उसके बाद अंबेडकर चौक से बीजपुर रोड होते हुए छत्तीसगढ़ की तरफ भाग गये। वारदात की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार देर रात प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना बैढन पहुंचे। डीजीपी सीधे बैंक ऑफ महाराष्ट्र पहुंचे, जहां उन्होंने कैश काउंटर व लॉकर आदि का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने बैंक मैनेजर व अन्य कर्मचारियों से चर्चा कर पूरे घटनाक्रम के बारे में जाना। बाद में उन्होंने मीडिया को बताया कि पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश व बिहार के डीजीपी से उनकी चर्चा हुई है। चारों राज्यों की पुलिस आपस में समन्वय बनाकर लुटेरों की सचिंग कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की फोटो व वीडियो सामने आ गए हैं, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मध्य प्रदेश में बड़ा डामर घोटाला, फर्जी इनवॉइस से निकाल लिए 18 करोड़ रुपए
ये भी पढ़ें:जमानत पर बाहर आकर सोशल मीडिया पर डालता था शायरी, HC से रेप के आरोपी को मिली राहत

रिपोर्ट: सादाब सिद्दीकी

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।