3 family members, including a girl, killed in a truck-bike collision in MP MP में बाइक सवार 4 लोगों को ट्रक ने रौंदा, परिवार के 3 सदस्यों की मौत, बच्ची भी शामिल, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP में बाइक सवार 4 लोगों को ट्रक ने रौंदा, परिवार के 3 सदस्यों की मौत, बच्ची भी शामिल

पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने बृहस्पतिवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर जाम लगा दिया, जिससे करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

Fri, 13 Feb 2026 12:16 PMRatan Gupta भाषा, मुरैना
share
MP में बाइक सवार 4 लोगों को ट्रक ने रौंदा, परिवार के 3 सदस्यों की मौत, बच्ची भी शामिल

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। हादसे में परिवार का एक अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने बृहस्पतिवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर जाम लगा दिया, जिससे करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

ट्रक ने पीछे से मारी बाइक सवार को टक्कर

नगर पुलिस अधीक्षक (एसपी) दीपाली चंदोरिया ने बताया कि यह हादसा शाम करीब साढ़े पांच बजे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दाल मिल के पास हुआ। राजस्थान के धौलपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने हिंगोना गांव से मोटरसाइकिल पर जा रहे परिवार को पीछे से टक्कर मार दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुजुर्ग को कंधे पर बैठाकर 1 Km पैदल चले रविंद्र भाटी, जमीन पर भी सोए
ये भी पढ़ें:कर्नल के बेटे की मां ने कराई थी हत्या, मुठभेड़ के बाद शूटर और माता समेत 5 अरेस्ट
ये भी पढ़ें:झारखंड में 14 करोड़ के GST घोटाले में कबाड़ा कारोबारी गिरफ्तार

बहू, पत्नी और 2 साल की पोती की मौत

हादसे में रामबरन जाटव की पत्नी रामरती (45), उनकी बहू पूनम (25) और दो वर्षीय पोती काव्या की मौके पर ही मौत हो गई। मोटरसाइकिल चला रहे रामबरन जाटव (46) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि रामबरन दूर जा गिरे, जबकि अन्य तीनों ट्रक की चपेट में आ गए।

घंटे भर लगा रहा जाम, समझाबुझाकर खुलवाया

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर तथा आरोपी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया। सिविल लाइंस थाना पुलिस के अनुसार शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। चंदोरिया ने बताया कि ट्रक नंबर के आधार पर वाहन मालिक का पता लगाया जा रहा है तथा फरार चालक की तलाश जारी है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।