Scrap dealer arrested in Jharkhand in Rs 14 crore GST scam 14 करोड़ के GST घोटाले में कबाड़ा कारोबारी गिरफ्तार, अदालत में पेशी के बाद भेजा गया जेल, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

14 करोड़ के GST घोटाले में कबाड़ा कारोबारी गिरफ्तार, अदालत में पेशी के बाद भेजा गया जेल

जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने बुधवार रात 14 करोड़ के घोटाला में छापेमारी कर टेल्को से स्क्रैप व्यवसायी हर्षवर्द्धन को गिरफ्तार कर लिया। उसे विशेष आर्थिक अपराध अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

Fri, 13 Feb 2026 09:43 AMRatan Gupta हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share
14 करोड़ के GST घोटाले में कबाड़ा कारोबारी गिरफ्तार, अदालत में पेशी के बाद भेजा गया जेल

जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने बुधवार रात 14 करोड़ के घोटाला में छापेमारी कर टेल्को से स्क्रैप व्यवसायी हर्षवर्द्धन को गिरफ्तार कर लिया। उसे विशेष आर्थिक अपराध अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। जीएसटी के अधिवक्ता संजीव रंजन बरियार ने बताया कि हर्षवर्द्धन पर 14 करोड़ 85 लाख से ज्यादा जीएसटी घोटाले का आरोप है।

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) ने पूर्व में जांच कर हर्षवर्द्धन को पेश होने का आदेश दिया था, लेकिन वह पेश नहीं हुआ। इससे जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने हर्षवर्द्धन को गिरफ्तार किया। डीजीजीआई करोड़ों के घोटाले में हर्षवर्द्धन के व्यवसाय से जुड़े अन्य लेनदेन का रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:14 करोड़ की डील और 'मौत' वाली शर्त, खौफनाक है मर्डर के पीछे की पूरी कहानी
ये भी पढ़ें:मंत्री व विधायकों पर हमला कर सकते हैं माओवादी, जिलों के SP को भेजा गया अलर्ट

घोटाले में पहले गिरफ्तार आरोपियों से भी हर्षवर्द्धन के संपर्क की जांच हो रही है। जीएसटी घोटाले में कई स्क्रैप व्यवसायी डीजीजीआई के हत्थे चढ़कर जेल गए हैं। अभी एक अन्य मामले में आरोपी स्क्रैप व्यवसायी ज्ञानचंद जायसवाल की जमानत रद्द करने की अर्जी जीएसटी के अधिवक्ता ने विशेष आर्थिक अपराध अदालत में दी है।