Ravindra Bhati walked 1 km with the elderly man on his shoulders, Video बुजुर्ग को कंधे पर बैठाकर 1 Km पैदल चले रविंद्र भाटी, पदयात्रा में शामिल विधायक जमीन पर सोए- VIDEO, Rajasthan Hindi News - Hindustan
More

बुजुर्ग को कंधे पर बैठाकर 1 Km पैदल चले रविंद्र भाटी, पदयात्रा में शामिल विधायक जमीन पर सोए- VIDEO

भाटी गुरुवार रात जोधपुर के बालेसर में ओरण बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने पर्यावरण प्रेमी सुमेर सिंह को अपने कंधों पर बैठाया और पदयात्रा की। एक तस्वीर और सामने आई है, जिसमें भाटी पदयात्रियों के साथ जमीन पर सोते दिखाई पड़ रहे हैं।

Fri, 13 Feb 2026 11:48 AMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, बाड़मेर
share
बुजुर्ग को कंधे पर बैठाकर 1 Km पैदल चले रविंद्र भाटी, पदयात्रा में शामिल विधायक जमीन पर सोए- VIDEO

शिव (बाड़मेर) से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी द्वारा बुजुर्ग को कंधे पर बैठाकर करीब 1 किलोमीटर तक पैदल चलने का वीडियो सामने आया है। भाटी गुरुवार रात जोधपुर के बालेसर में ओरण बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने पर्यावरण प्रेमी सुमेर सिंह को अपने कंधों पर बैठाया और पदयात्रा की। एक तस्वीर और सामने आई है, जिसमें भाटी पदयात्रियों के साथ जमीन पर सोते दिखाई पड़ रहे हैं।

धरने पर बैठना हंसी का खेल नहीं

विधायक ने बालेसर में ही पदयात्रियों के साथ रात बिताई। जमीन पर सोने और बुजुर्ग पर्यावरण प्रेमी को कंधे पर बैठाकर चलने का फोटो-वीडियो सामने आया है। भाटी ने कहा- एक रात घर से बाहर रहने पर फोन आ जाता है, लेकिन 32 दिन सब कुछ छोड़कर बैठना हंसी का खेल (आसान) नहीं। मैं किसी पार्टी में नहीं हूं। न बीजेपी ने कुछ दिया न कांग्रेस ने।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर इंदौर के व्यापारी से मांगी 5 करोड़ की फिरौती
ये भी पढ़ें:कर्नल के बेटे की मां ने कराई थी हत्या, मुठभेड़ के बाद शूटर और माता समेत 5 अरेस्ट

क्या है ओरण बताओ पदयात्रा

जैसलमेर के तनोट माता मंदिर से 21 जनवरी को आरंभ हुई ‘ओरण बचाओ पदयात्रा’ गुरुवार रात जोधपुर जिले के बालेसर पहुंची, जहां यात्रियों ने चामुंडा माता मंदिर में रात्रि विश्राम किया।

सुमेर सिंह और भोपाल सिंह के नेतृत्व में यह यात्रा जयपुर की दिशा में आगे बढ़ रही है। करीब 725 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली इस पदयात्रा में 10 वर्ष के बच्चों से लेकर 75 वर्ष तक के बुजुर्ग सहभागी हैं।

इस अभियान का मकसद ओरण भूमि को ‘विकास’ के नाम पर हो रहे अतिक्रमण और समाप्ति से बचाना है। स्थानीय समुदाय इसे अपने पूर्वजों की धरोहर और पर्यावरण संरक्षण की महत्वपूर्ण आधारशिला मानता है।

कौन हैं रविंद्र सिंह भाटी

रविंद्र सिंह भाटी राजस्थान के युवा और चर्चित निर्दलीय विधायक हैं। वे बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा सीट से चुने गए हैं। छात्र राजनीति से उभरकर उन्होंने युवाओं के बीच मजबूत पहचान बनाई। भाटी पहले छात्रसंघ चुनावों में सक्रिय रहे हैं। वे क्षेत्रीय अस्मिता, किसानों के सवाल और युवाओं के रोजगार जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं, जिससे पश्चिमी राजस्थान में उनकी खास लोकप्रियता बनी हुई है।

लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।