2 childs died due to sulphas tablet gas in room 3 serious in ujjain गेहूं में रखी दवाई बनी जानलेवा! उज्जैन में 2 बच्चों की मौत; 3 की हालत गंभीर, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गेहूं में रखी दवाई बनी जानलेवा! उज्जैन में 2 बच्चों की मौत; 3 की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश के उज्जैन में दर्दनाक हादसा गेंहू में रखने वाली दवाई में गैस बनने से 2 बच्चो की मौत हो गई और 3 बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। सोमवार देर रात परिवार के सभी लोग एक कमरे में सोए थे।

Thu, 16 April 2026 02:06 PMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, उज्जैन
share
गेहूं में रखी दवाई बनी जानलेवा! उज्जैन में 2 बच्चों की मौत; 3 की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश के उज्जैन में दर्दनाक हादसा गेंहू में रखने वाली दवाई में गैस बनने से 2 बच्चो की मौत हो गई और 3 बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। सोमवार देर रात परिवार के सभी लोग एक कमरे में सोए थे। मंगलवार सुबह 9 बजे सभी की तबीयत बिगड़ गई। इस दौरान डेढ़ माह की त्रिशा के मुंह से झाग निकलता देख सभी तुरंत अस्पताल की ओर भागे। लेकिन इलाज के दौरान मंगलवार शाम दम उसने दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह 4 साल की अनिका उर्फ अन्नू की भी मौत हो गई। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौतों का सही कारण पता चल सकेगा।

उज्जैन के नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के इंदौर रोड स्थित त्रिवेणी हिल्स में लालचंद प्रजापत के घर करीब चार क्विटल गेहूं रखा था। सोमवार इसमें कीटनाशक दवा डाली गई थी। सोमवार रात सभी लोग एक ही कमरे में सोए थे। जहां गेंहू में रखी दवाई से गैस रात भर कमरे में फैलती रही। बताया जा रहा है कि लालचंद की एक बेटी पूजा की शादी शाजापुर और दूसरी बेटी रीना की शादी कायथा में हुई है। गर्मियों की छुट्टियां बिताने दोनों बहनें बच्चों के साथ मायके उज्जैन आई हैं। 11 अप्रैल को मृतका अनिका का जन्मदिन मनाया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मध्य प्रदेश में 43°C पहुंचा तापमान; लू बरपाएगी कहर, इन जिलों में येलो अलर्ट

क्या बोले डॉक्टर

बच्चों का इलाज कर रहे डॉ. जितेंद्र शर्मा का कहना है कि गेंहू में डालने के लिए जिस सल्फास का इस्तमाल किया जाता है, उससे गैस बनती है। यदि कमरे में खिड़कियां नहीं हैं तो इससे दम घुट सकता है। ऐसे में बच्चों की उम्र कम होने की वजह से मौत भी संभव है। बच्चों की नानी कला बाई प्रजापत बच्चों की मौत का जिम्मेदार खुद को मान रही हैं। उनका कहना है कि एक हफ्ते पहले ही गेहूं में डालने के लिए दवा खरीदी थी। इसे हर साल की तरह इस बार भी इस्तेमाल किया था। नहीं पता था कि यह जानलेवा बन जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंदौर-उज्जैन कॉरिडोर के पास मेडिकल टूरिज्म हब बनाने की तैयारी, डिप्टी CM का ऐलान

पुलिस ने क्या बताया

नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि जिस कमरे में सभी लोग सो रहे थे सम्भवतः वहां रखे गेंहू में डाली गई दवाई से गैस बनी है। जांच पड़ताल की जा रही है। एक बच्ची जेनिशा की हालत नाजुक होने की वजह से इंदौर रेफर किया गया है। 2 अन्य घायल रेहान और येशु का इलाज उज्जैन के अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम भी तहकीकात में जुटी है। हालांकि मौत की वजह पोस्टमॉर्टम से पता लगेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भोपाल के 10 वार्डों में पानी की कमी, एक दिन छोड़कर की जा रही सप्लाई; टाइम भी घटा

रिपोर्ट: विजेन्द्र यादव

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।