इंदौर-उज्जैन कॉरिडोर के पास मेडिकल टूरिज्म हब बनाने की तैयारी, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला का ऐलान
मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने घोषणा की है कि राज्य सरकार इंदौर-उज्जैन कॉरिडोर के पास रीजनल मेडिकल टूरिज्म हब बनाने की तैयारी कर रही है।

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने घोषणा की है कि राज्य सरकार इंदौर-उज्जैन कॉरिडोर के पास रीजनल मेडिकल टूरिज्म हब बनाने की तैयारी कर रही है। इंदौर में आयोजित एक वर्कशॉप के दौरान उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना और मेडिकल टूरिज्म (को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। यह योजना प्रधानमंत्री मोदी के उस सपने का हिस्सा है, जिसके तहत देशभर में खास मेडिकल हब विकसित किए जाने हैं।
स्थान के चुनाव पर बात करते हुए शुक्ला ने कहा कि इंदौर-उज्जैन क्षेत्र इसके लिए सबसे बेहतर है। एक तरफ महाकालेश्वर और दूसरी तरफ ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग होने के कारण यहां श्रद्धालुओं और पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। साथ ही, इंदौर शिक्षा का बड़ा केंद्र है, जिससे यहां आधुनिक तकनीक और बेहतर डॉक्टर आसानी से उपलब्ध होंगे।
आयुष और प्राकृतिक इलाज पर जोर
उन्होंने कहास इस केंद्र में न केवल किफायती और विश्व स्तरीय इलाज मिलेगा, बल्कि आयुष और प्राकृतिक इलाज पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा अब मध्य प्रदेश के लोगों को बड़े ऑपरेशनों या अंग प्रत्यारोपण (Organ Transplant) के लिए मुंबई जैसे बड़े शहरों में भागने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ये सुविधाएं अब इंदौर में ही मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना से लाखों लोगों का मुफ्त इलाज हो रहा है। अंत में, उन्होंने जन स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए साफ पानी और अच्छी सेहत के लिए प्राकृतिक खेती अपनाने का सुझाव भी दिया, ताकि बीमारियों को जड़ से कम किया जा सके।




साइन इन