पर्स खाली करने वाली भारत की 5 जगह! घूमने जाने से पहले बना लें बजट
घूमने फिरने से न सिर्फ आप फ्रेश महसूस करते हैं बल्कि आप रिलैक्स भी हो जाते हैं। यहां हम भारत की 5 ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जो आपके पर्स पर भारी पड़ सकती हैं।

रोजाना की भागदौड़ और काम के बोझ से ब्रेक लेना बहुत जरूरी है। इससे न केवल आपके दिमाग को शांति मिलती है। बल्कि प्राकृतिक नजारे देखने से आपका कोर्टिसोल यानी स्ट्रेस हार्मोन का लेवल भी कम होता है। दरअसल,जब आप नई जगहों को देखते हैं और नई चीजों को एक्सप्लोर करते हैं तो शरीर में डोपामाइन और एंडोर्फिन जैसे हैप्पी हार्मोन्स रिलीज होते हैं। इसलिए घूमना-फिरना सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह जाना नहीं है, बल्कि खुद को रिफ्रेस करने का बेहतरीन तरीका है। हालांकि, घूमने फिरने के लिए एक सही जगह को चुनना जरूरी है जो आपके बजट में हो। कई बार लोग जगह चुनने में गलती कर देते हैं और मेहंगी जगहों को चुन लेते हैं जिससे उनका बजट बिगड़ जाता है। ऐसे में यहां हम 5 ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जो आपके पर्स को खाली कर सकती हैं।
1) गोवा
वैसे तो गोवा का नाम सस्ती जगहों की लिस्ट में भी आपने कई बार देखा होगा लेकिन ये जगह वाकई में थोड़ी एक्सपेंसिव साबित हो सकती है। अगर आप सोलो ट्रैवलर है तो हो सकता है कि हॉस्टेल या पीजी में स्टे करके आप अपने कुछ रुपये सेव कर लें। लेकिन बात जब इस जगह को घूमने फिरने और रिलैक्सिंग ट्रिप की आती है तो ये जगह थोड़ी महंगी साबित हो सकती है। सीजन के समय यानी नवंबर से जनवरी के समय पर यहां हर चीज के दाम डबल होते हैं। खाने से लेकर ट्रैवलिंग तक के लिए आपको खूब रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं।
2) जैसलमेर
बाकी की शहरों की तुलना में जैसलमेर को आमतौर पर घूमने के लिए एक किफायती जगह माना जाता है। हालांकि, आप रुपये कैसे खर्च करते हैं उसी के आधार पर आपका ट्रिप सस्ता या महंगा होता है। यहां की रॉयल लाइफ जीने चाहते हैं तो आपका खर्च कम से कम 40,000 से ज्यादा हो सकता है। इसमें पैलेस स्टे के साथ आप जीप सफारी और प्राइवेट डिनर एंजॉय कर सकते हैं।
3) मुंबई
सपनों का शहर मुंबई भारत की वित्तीय राजधानी है। भारत में रहने के मामले में इसे देश का सबसे महंगा शहर माना जाता है। यहां के अल्टमाउंट रोड और मालाबार हिल जैसे इलाकों में घर खरीदना या किराए पर रहना आम आदमी के बजट से कोसों दूर है। यहां की जमीन की कीमतें न्यूयॉर्क और लंदन जैसे शहरों को टक्कर देती हैं। घूमने फिरने के लिए भी इस जगह को काफी महंगा माना जाता है, क्योंकि यहां पर रुकने के लिए होटलों की कीमत काफी ज्यादा है।
4) बेंगलुरु
आईटी हब होने की वजह से बेंगलुरु में पिछले कुछ सालों में महंगाई और रियल एस्टेट की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है। यहां लवेल रोड और कोरमंगला जैसे इलाके अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और हाई रेंट के लिए मशहूर हैं। घूमने फिरने के लिए ये जगह अच्छी है, लेकिन एक्सपेंसिव साबित हो सकती है।
5) हैदराबाद
बीते कुछ सालों में यहां आईटी सेक्टर में जबरदस्त ग्रोथ हुई है। बंजारा हिल्स और जुबली हिल्स भारत के सबसे प्रीमियम और महंगी जगहों में शामिल हो चुकी हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन