प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व के लिए फेमस कर्नाटक का गोकर्ण शांत बीच प्लेस है। भीड़भाड़ से दूर समय बिताने के लिए ये जगह सबसे अच्छी है। इस जगह की शांति आपकी सारी थकान मिटा सकती है। यहां 10 पॉइंट में जानिए गोकर्ण घूमने की जगह, तापमान से लेकर बेस्ट टाइम।

गोकर्ण में पांच मुख्य बीच हैं, जिसमें गोकर्ण बीच, कुडले बीच, ओम बीच, हाफ मून बीच और पैराडाइज बीच शामिल हैं।

गोकर्ण एक फेमस डेस्टिनेशन है जो सर्फिंग, बनाना बोट राइड, स्नॉर्केलिंग और बीच ट्रेकिंग जैसी ऐड्वेंचर एक्टिविटीज शामिल हैं।

गोकर्ण जाने के लिए अक्टूबर से मार्च तक का समय सुहावने मौसम और बीच एक्टिविटीज के लिए फेमस है।

अक्टूबर के महीने में मानसून के बाद मौसम गर्म रहता है इस दौरान तापमान 24 डिग्री से 29 डिग्री होगा। इसके अलावा नवंबर से फरवरी के महीने में मौसम सुहावना होता है, जिसमें धूप वाले दिन और ठंडी रातें होती हैं। मार्च के महीने में तापमान लगभग 23 से 31 डिग्री रहता है।

गोकर्ण का ओम बीच प्राकृतिक रूप से बने ओम का प्रतीक करने के लिए फेमस है। इस बीच पर आप कैफे और वाटर एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं।

गोकर्ण में बीच पर जगह-जगह झोपड़ियां और कैफे हैं जो बीच पर इंडियन खाने से लेकर इंटरनेशनल डिशेज तक के लिए फेमस है।

मिर्जन फोर्ट 16वीं शताब्दी की एक ऐतिहासिक जगह है, जो अपनी वास्तुकला और हरे-भरे माहौल के लिए जाना जाता है।

गोकर्ण के पास में स्थित पश्चिमी घाट में चूना पत्थर की ये चट्टानी बनावट के लिए एक फेमस टूरिस्ट प्लेस है।
