शिमला से कुछ ही दूर है मशोबरा, देखें घूमने की जगह और कैसा रहता है यहां का मौसम Places to visit near Mashobra Himachal Pradesh know how is the weather here, Travel news in Hindi - Hindustan
More

शिमला से कुछ ही दूर है मशोबरा, देखें घूमने की जगह और कैसा रहता है यहां का मौसम

हिमाचल में ढेरों हिल स्टेशन हैं, लेकिन शिमला सबसे ज्यादा चर्चित है। शिमला के पास एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन मशोबरा है जहां घूमने की ढेरों जगह है। जानिए मशेबरा में घूमने की जगह और यहां का मौसम कैसा रहता है।

Mon, 23 March 2026 05:54 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
शिमला से कुछ ही दूर है मशोबरा, देखें घूमने की जगह और कैसा रहता है यहां का मौसम

हिमाचल प्रदेश की बात आते हैं सबसे पहले कुल्लू, मनाली, शिमला, धर्मशाला जैसे हिल स्टेशनों का नाम सबसे पहले ध्यान में आता है। लेकिन अब इन जगहों के बारे में अधिकतर लोग जानते हैं इसलिए यहां पर हमेशा भीड़-भाड़ रहती है। ऐसे में ज्यादातर लोग उन जगहों के बारे में खोजते हैं जहां भीड़ कम हो और प्राकृतिक नजारे मन को खुश कर दें। ऐसे में शिमला के पास शांत हिल स्टेशन मशोबरा जाएं। यह जगह दिल्ली से लगभग 400 किलोमीटर दूर है। इस जगह पर आप फन एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं। यहां जानिए मशोबरा में घूमने की बेहतरीन जगहों के बारे में और यहां का मौसम कैसा रहता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घूमने के लिए जाएं उत्तरकाशी, यहां की 5 खूबसूरत प्लेसिस मोह लेगी मन

रिजर्व फॉरेस्ट सेंचुरी

मशोबरा में एशिया के सबसे बड़े प्राकृतिक वाटरशेड में से एक है, जो ओक, देवदार और पाइन के घने जंगलों से ढका हुआ है। यहां आप हिमालयन ईगल, तीतर और कभी-कभी तेंदुए भी देख सकते हैं। ट्रेकिंग के लिए ये बेहतरीन जगह है। हालांकि, यहां जाने के लिए आपको पहले वन विभाग से इजाजत लेनी पड़ सकती है।

क्रेग्नेनो

क्रेग्नेनो एक पिकनिक स्पॉट है, यहां के बगीचे अपने सुंदर फूलों और सेब के बागों के लिए जाने जाते हैं। ये जगह शिमला से लगभग 15-20 किलोमीटर की दूरी पर है। भीड़भाड़ से दूर सुकून के पल बिताना चाहते हैं तो इस जगह पर जा सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत में हनुमान जी के ऐसे मंदिर जहां लेटी हुई मुद्रा में हैं संकटमोचन

महासू देवता मंदिर

मशोबरा का महासू देवता मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और स्थानीय लोगों की गहरी आस्था का केंद्र है। मई महीने के तीसरे रविवार को 'महासू जातरा' उत्सव होता है। इसमें स्थानीय लोक नृत्य और तीरंदाजी की प्रतियोगिताएं भी होती हैं।

तत्तापानी

तत्तापानी हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित एक छोटा और सुंदर गांव है, जो शिमला से लगभग 51 किलोमीटर दूर है और ये जगह एडवेंचर के शौकीनों के लिए बेस्ट है। यहां नदी के किनारे प्राकृतिक सल्फर के झरने हैं,जिनमें नहाने से स्किन के रोग ठीक होने की मान्यता है।

घूमने का सबसे अच्छा समय

ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग और सेब तोड़ने के लिए मार्च-जून का मौसम एकदम सही है। इस दौरान तापमान 10 डिग्री से 30 डिग्री तक रहता है। इसके अलावा दिसंबर से फरवरी के महीने में पूरा शहर बर्फ की चादर से ढक जाता है, इस दौरान तापमान -7 डिग्री तक गिर सकता है। धुंध भरे पहाड़ों और हरी-भरी हरियाली देखने के लिए जुलाई-सितंबर का महीना सबसे अच्छा माना जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रेन के एसी कोच पर लिखे 'Tier' का क्या है मतलब, दूर जाने वाले जरूर जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।