7 Kids friendly places in India perfect for summer vacation फैमिली में है बच्चा तो घूमने के लिए इन 7 जगहों का बनाएं प्लान, समर वेकेशन के लिए परफेक्ट
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलफैमिली में है बच्चा तो घूमने के लिए इन 7 जगहों का बनाएं प्लान, समर वेकेशन के लिए परफेक्ट

फैमिली में है बच्चा तो घूमने के लिए इन 7 जगहों का बनाएं प्लान, समर वेकेशन के लिए परफेक्ट

गर्मियों की छुट्टियों में अगर आप बच्चों के साथ घूमने जाना चाहते हैं तो यहां भारत की 7 जगहों के बारे में बता रहे हैं जो समर वेकेशन में घूमने के लिए परफेक्ट हैं।

Avantika JainMon, 6 April 2026 09:38 PM
1/8

गर्मियों में बच्चों के साथ घूमने की 7 जगह

जिन घरों में बच्चे होते हैं वह घूमने जाने के लिए अक्सर ऐसी जगहों को खोजते हैं जहां बच्चे एंजॉय कर सके और उनके खाने पीने की व्यवस्था मिल जाए। ऐसे में हम यहां 7 ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जो गर्मियों में घूमने के लिए बेहतरीन हैं।

2/8

नैनीताल

झीलों की नगरी नैनीताल आसानी से पहुंचने वाले हिल स्टेशनों में से एक है। ये जगह बच्चों के लिए बेहतरीन है। नैनी झील में नाव की आरामदायक सवारी बच्चों को खूब पसंद आएगी।

3/8

ऊटी

ऊटी तमिलनाडु का पहाड़ी हिल स्टेशन है जिसे पहाड़ी स्टेशनों की रानी कहा जाता है। ये जगह बच्चे के साथ पिकनिक मनाने के लिए बेस्ट मानी जाती है। यहां नीलगिरी माउंटेन रेलवे में टॉय ट्रेन की सवारी करें।

4/8

मुन्नार

ये जगह ठंडी, धुंध भरी हवा और चाय बागानों के लिए फेमस है। बच्चों के साथ चाय के बागानों की सैर, इको पॉइंट पर गूंजती आवाजें बच्चों के लिए मनोरंजक होती हैं।

5/8

महाबलेश्वर

मुंबई या पुणे से थोड़ी ही दूरी पर स्थित महाबलेश्वर गर्मी छुट्टी के लिए बेस्ट है।

6/8

गंगटोक

गंगटोक भारत में बच्चों के साथ घूमने के लिए सबसे आरामदायक जगह बनाती हैं। गंगटोक रोपवे की सवारी के दौरान सुंदर नजारे का मजा लें।

7/8

कोडाइकनाल

बनावटी झील के चारों ओर बसा यह शहर बेहद शांत और सुकून भरा है। यहां झील के चारों ओर साइकिल रिक्श की सवारी, लेक में बोटिंग, साइकिल चलाना और घुड़सवारी बच्चों को बहुत पसंद आती है।

8/8

उदयपुर

झीलों का शहर उदयपुर ठहरने के लिए सुकून भरा लगता है। पिछोला झील में नौका विहार शांत और सुकून देने वाला होता है, जो बच्चों को भी खूब पसंद आता है।