Navratri Wishes: नवरात्रि की शुभकामनाएं देने के लिए यहां देखें 50+ भक्तिमय मैसेज Happy Navratri 2026 Top 50 plus devotional messages wishes whatsapp Status, रिलेशनशिप टिप्स - Hindustan
More

Navratri Wishes: नवरात्रि की शुभकामनाएं देने के लिए यहां देखें 50+ भक्तिमय मैसेज

नवरात्रि के नौ दिनों में देवी के अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान लोग एक दूसरे को माता रानी के आशीर्वीद वाले संदेश भेजते है। अगर आप अपनों को नवरात्रि विश भेजना चाहते हैं तो यहां से बेस्ट मैसेज चुनें। 

Wed, 18 March 2026 02:00 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
Navratri Wishes: नवरात्रि की शुभकामनाएं देने के लिए यहां देखें 50+ भक्तिमय मैसेज

19 मार्च से चैत्र नवरात्र शुरू हो रही हैं। नौ दिन के इस पावन त्योहार के दौरान देवी के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। कुछ लोग तो नौ दिनों का उपवास करते हुए माता को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। नवरात्रि के पावन त्योहार की रौनक दुनियाभर में दिखाई देती है। इस खास मौके पर एक दुसरे को शुभकामना संंदेश देने का सिलसिला शुरू हो जाता है। इस दौरान अपनों को नवरात्रि की शुभकामना देने के लिए यहां से चुनें बेस्ट मैसेज।

मां के आशीर्वाद वाली नवरात्रि शुभकामनाएं

1) आपके मार्ग की हर बाधा दूर हो, मां दुर्गा का वरदान आपको भरपूर मिले।

2) साहस, बुद्धि और शक्ति का वरदान दें मां, सफल हो आपका हर एक काम।

3) बुराई पर अच्छाई की जीत हो, आपके जीवन में सदा खुशियों का संगीत हो।

4) मां का आशीर्वाद आपको हर मुश्किल से लड़ने की नई शक्ति दे।

5) सफलता के हर द्वार खुलें, जब मां दुर्गा का आशीर्वाद आपको मिले।

6) मां दुर्गा की असीम कृपा से आपका जीवन सफलता की नई ऊंचाइयों को छुए।

7) नौ रातें मां की भक्ति की, और जीवन भर खुशियां शक्ति की।

8) झूम उठो मां की भक्ति में, क्योंकि शक्ति छिपी है मां की शक्ति में।

9) ढोल की थाप और मां का दरबार, सजा रहे हमेशा आपका संसार।

10) मां की कृपा का अमृत बरसे, आप कभी भी खुशियों को न तरसे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शंख की ध्वनि और घंटों की गूंज…नवरात्रि के लिए यहां देखें 15+ शुभकामना संदेश

नवरात्रि की मंगल शुभकामनाएं

11) चैत्र नवरात्रि की शुभ बेला आई,

साथ में हिंदू नववर्ष की खुशियां लाई,

नई उमंग और नए संकल्प के साथ,

आपको नवरात्रि की ढेरों बधाई।

12) प्रकृति का नया रूप है छाया,

नवरात्रि का त्योहार फिर से आया,

मां दुर्गा की असीम कृपा आप पर रहे,

जीवन में मिले आपको सब कुछ मनचाहा।

13) नीम की कोपलों में है कड़वाहट,

पर नवरात्रि में है सुखों की आहट,

नव संवत्सर और मां की भक्ति,

दे आपको जीवन जीने की नई शक्ति।

14) कलश स्थापना से लेकर महानवमी तक,

मां की ज्योति जलती रहे मन में तब तक,

जब तक मिट न जाए मन का अंधेरा,

हो आपके जीवन में खुशियों का सवेरा।

15) मां शैलपुत्री से सिद्धिदात्री तक का सफर,

सफल बनाए मां आपकी जीवन की हर डगर,

भक्ति के रंग में रंग जाए आपका मन,

खुशियों से महक उठे आपका जीवन।

16) धन, धान्य और वैभव की मिले सौगात,

मां की कृपा से हो दिन और रात,

नवरात्रि का पर्व आपके लिए मंगलकारी हो,

सदा बनी रहे हम पर माँ की बात।

17) घर में मां दुर्गा का वास हो,

हर संकट का जड़ से विनाश हो,

सफलता आपके कदम चूमे सदा,

जीवन में बस खुशियों का एहसास हो।

18) नव दीप जलें, नव फूल खिलें,

नित नई सफलता आपको मिलें,

इस नवरात्रि मां दुर्गा से यही है दुआ,

आपके जीवन में सदा फूल ही फूल खिलें।

19) मंगल की दाता, अमंगल की हारी,

मां दुर्गा है जगत की पालनहारी,

नवरात्रि के पावन दिनों में,

पूरी हो जाए आपकी इच्छा सारी।

20) सुख आए, शांति आए, समृद्धि आए,

मां दुर्गा आपके घर में खुशियां लाए,

नवरात्रि का यह पावन पर्व,

आपके जीवन को खुशहाल बनाए।

माता रानी की कृपा वाली विशेज

21) मां अंबे की कृपा से आपका घर-आंगन हमेशा खुशियों से महकता रहे।

22) शक्ति की देवी आपके जीवन के सभी कष्टों को हर लें। जय माता दी!

23) मां का हाथ सिर पर हो, और खुशियों का साथ हर पल आपके घर में हो।

24) भक्ति का दीया जलता रहे, और माँ का आशीर्वाद आप पर बना रहे।

25) देवी के आगमन से आपके घर में सुख, शांति और वैभव का वास हो।

26) रोशनी, संगीत और प्रार्थना का संगम, सुखमय हो आपका नवरात्रि का पावन पर्व।

27) डांडिया की खनक और मां की जय-जयकार, आपके जीवन में लाए खुशियां अपार।

28) खुशियों के रंग खिलें और दुखों का अंत हो, आपके लिए नवरात्रि का पर्व मंगलमय हो।

29) त्योहार की उमंग और अपनों का प्यार, मुबारक हो आपको नवरात्रि का त्यौहार।

30) मां का हाथ सिर पर हो, और खुशियों का साथ हर पल आपके घर में हो।

नवरात्रि की शुभकामना संदेश

31) शक्ति का प्रतीक है ये पावन त्योहार,

मिट जाए जीवन से सारा अंधकार,

मां के आशीर्वाद से संवर जाए जीवन,

यही है नवरात्रि का सच्चा सार।

32) सिंह वाहिनी मां दुर्गा आई हैं द्वार,

करने हम सब का बेड़ा पार,

कष्ट मिटेंगे, सुख बढ़ेगा अपार,

मुबारक हो नवरात्रि का पावन उपहार।

33) दुष्टों का नाश करने वाली है भवानी,

हर हृदय में जिसकी अमर कहानी,

नवरात्रि की शक्ति मिले आपको ऐसे,

पूरी हो जाए आपकी हर मुराद पुरानी।

34) मां दुर्गा का रूप है अति सुहावना,

पूरी करे माँ आपकी हर मनोकामना,

सफलता की सीढ़ी आप चढ़ते रहें,

यही है हमारी नवरात्रि की शुभकामना।

35) बुराई पर अच्छाई की हो सदा जीत,

जीवन में गूंजे मां के भक्ति गीत,

नवरात्रि के पर्व पर जगे नया विश्वास,

हो खुशियों का आपके घर में निवास।

36) ज्वाला सी चमके मां की दिव्य ज्योति,

भर दे झोली आपकी पाकर अनमोल मोती,

डर का साया जीवन से मिट जाए,

हर राह पर माँ आपका साथ निभाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चैत्र नवरात्रि के पहले दिन भेजें चुनिंदा शुभकामनाएं, मां शैलपुत्री होंगी प्रसन्न

37) रिद्धि-सिद्धि के संग मां का आगमन हो,

खुशियों से भरा आपका हर आंगन हो,

दुर्गा मां हर लें आपके सारे क्लेश,

खुशहाल रहे आपका पूरा परिवेश।

38) मां का हाथ सिर पर हो तो क्या डरना,

सदा न्याय और धर्म की राह पर चलना,

शक्ति और साहस का मिले वरदान,

बढ़ता रहे समाज में आपका मान-सम्मान।

39) जय माता दी का स्वर गूंज रहा गगन में,

श्रद्धा का भाव जगा है हर एक मन में,

नवरात्रि लाए आपके लिए नई ऊर्जा,

सफल हों आप अपने हर एक जतन में।

40) नौ देवियां करेंगी आपके कष्टों का नाश,

जीवन में भरेंगी सुखों का प्रकाश,

नवरात्रि के अवसर पर मिले वह सब,

जिसकी है आपको बरसों से तलाश।

41) देवी के नौ रूप मचाएं धमाल,

आपके जीवन में लाएं खुशहाली बेमिसाल,

दुख-दर्द आपसे कोसों दूर रहें,

मां की कृपा आप पर सदा बनी रहे।

42) नौ दीप जलें, नौ फूल खिलें,

जीवन में आपको सब कुछ मिले,

मां दुर्गा के आगमन से आपके घर में,

सुख और शांति की नदियां बहें।

43) मन मेरा मंदिर, विश्वास मेरी पूजा,

मां के सिवा यहां न कोई दूजा,

नवरात्रि की बेला आई है खुशियां लेकर,

सफलता मिले आपको अपनी मंजिल पाकर।

44) सुख, शान्ति और समृद्धि की दाती,

भक्तों के मन में उमंग जगाती,

ऐसी है हमारी जगदम्बा भवानी,

जिसकी महिमा है सबसे पुरानी।

45) चांद की चांदनी, बसंत की बहार,

फूलों की खुशबू, अपनों का प्यार,

मुबारक हो आपको नवरात्रि का त्योहार,

सदा खुश रहे आप और आपका परिवार।

शुभ नवरात्रि मैसेज

46) नकारात्मकता का नाश हो और सकारात्मकता का वास हो, ऐसी आपकी नवरात्रि हो।

47) मां दुर्गा की नौ शक्तियां, आपके जीवन में भर दें नई ऊर्जा और खुशियां।

48) मां के चरणों की धूल हैं हम, मां की कृपा से खुशहाल हैं हम।

49) प्रेम और सद्भावना का यह पर्व, आपके जीवन में गौरव और सम्मान लाए।

50) जगत जननी मां अंबे आपकी झोली खुशियों से भर दें। शुभ नवरात्रि

51) देवी के आगमन से आपके घर में सुख, शांति और वैभव का वास हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘ऐ मां मेरे अपनों को…’ नवरात्रि के पावन दिन में भेजें 20+ शुभकामना मैसेज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।