Navratri 2026: शंख की ध्वनि और घंटों की गूंज…नवरात्रि के लिए यहां देखें 15+ शुभकामना संदेश Happy Navratri 2026 Wishes top 15 plus Navratri Messages or Shubhkamnayein, रिलेशनशिप टिप्स - Hindustan
More

Navratri 2026: शंख की ध्वनि और घंटों की गूंज…नवरात्रि के लिए यहां देखें 15+ शुभकामना संदेश

नवरात्रि का पावन त्योहार आने वाला है। इस दौरान सभी लोग एक दूसरे के साथ देवी दुर्गा के आशीष भरे मैसेज शेयर करते हैं। नवरात्रि की शुभकामनाएं अपनों को देने के लिए यहां से चुनें 15+ मैसेज।

Tue, 17 March 2026 10:13 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
Navratri 2026: शंख की ध्वनि और घंटों की गूंज…नवरात्रि के लिए यहां देखें 15+ शुभकामना संदेश

चैत्र नवरात्रि शुरू होने वाली हैं। इस दौरान देवी दुर्गा और उनके अलग-अलग अवतारों की पूजा की जाती है। कहते हैं कि इन शुभ दिनों में मां दुर्गा की पूजा करने से दुख दूर होते हैं, मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दौरान लोग एक दूसरे को शुभकामना संदेश भेजते हैं। यहां देखिए नवरात्रि की शुभकामनाएं अपनों को देने के लिए 15+ मैसेज।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चैत्र नवरात्रि 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं, अपनों को भेजें ये 7 शक्तिशाली मंत्र

1) जयकारा शेरावाली का, बोल सांचे दरबार की जय,

मिट जाए मन के सारे संशय और भय,

नवरात्रि के पर्व पर मिले मां का दुलार,

मुबारक हो आपको खुशियों का उपहार।

2) पहली किरण के साथ मां का सुमिरन करें,

श्रद्धा के दीप से अपने घर को भरें,

नवरात्रि की पावन ऊर्जा के साथ,

अपने लक्ष्यों की ओर तेजी से बढ़ें।

3) व्रत और उपवास से पावन हो काया,

अद्भुत है मां दुर्गा की माया,

जिसने भी मां को सच्चे मन से पुकारा,

उसने जीवन में सुखों का सागर पाया।

4) शंख की ध्वनि और घंटों की गूंज,

मां के चरणों में खुशियों की पुंज,

चैत्र नवरात्रि का यह पावन अवसर,

ले आए आपके घर में सुखों की गूंज।

5) नया साल, नई सुबह, नई नवरात्रि,

बनी रहे आप पर सुखों की छात्री,

मां दुर्गा का आशीर्वाद सदा आपके साथ हो,

मंगलमय आपकी दिन और रात्रि हो।

6) मां दुर्गा का सदा बना रहे आशीर्वाद,

खुशियों से भर जाए आपका हर एक दिन,

दुखों का साया कभी आपके पास न आए,

शुभ हो आपके लिए नवरात्रि का हर पल।

7) जगत जननी की कृपा आप पर बरसे,

हर मुश्किल में मां आपका हाथ पकड़े,

नवरात्रि के पावन पर्व पर यही है दुआ,

आपका जीवन खुशियों के दीपों से महके।

8) लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार,

हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार,

नन्हे-नन्हे कदमों से मां आएं आपके द्वार,

मुबारक हो आपको नवरात्रि का त्योहार।

9) सारा जहां है जिसकी शरण में,

नमन है उस मां के चरण में,

हम हैं उस मां के चरणों की धूल,

आओ मिलकर मां को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल।

10) मां की भक्ति में खो जाओ,

गमों को भूलकर मुस्कुराओ,

मां के प्यार का प्याला पी लो,

नवरात्रि का आनंद खुशी से जी लो।

11) धूप की खुशबू, मां की आरती,

सदा बचाती हमें मां की भारती,

नवरात्रि के नौ दिन हों पावन,

खुश रहे आपका तन और मन।

12) लक्ष्मी का हाथ हो, सरस्वती का साथ हो,

गणेश का निवास हो, और मां दुर्गा का आशीर्वाद हो,

आपके जीवन में सदा प्रकाश ही प्रकाश हो,

नवरात्रि का पर्व आपके लिए खास हो।

13) मां के चरणों में अर्पित सारा संसार,

खुशियों से भर जाए आपका घर-बार,

नवरात्रि की आपको लख-लख बधाई,

सदा बना रहे आप पर मां का प्यार।

14) नव चेतना, नव स्फूर्ति, नव उल्लास,

नवरात्रि लाए जीवन में नया विश्वास,

हर दिन आपके लिए शुभ और सुखद हो,

यही है हमारी मंगल कामना और आस।

15) स्वर्ण सूरज की नई किरणों के साथ,

मां दुर्गा थामें आपका कोमल हाथ,

नवरात्रि का पावन पर्व आए जीवन में,

बदल जाए आपकी किस्मत और जज्बात।

16) चांद की चांदनी, बसंत की बहार,

फूलों की खुशबू, अपनों का प्यार,

मुबारक हो आपको नवरात्रि का त्योहार,

सदा खुश रहे आप और आपका परिवार।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।