Chaitra Navratri Wishes: 'हमको था इंतजार वो घड़ी आ गई..' चैत्र नवरात्रि पर भेजें शुभकामना के 20+ भावपूर्ण मैसेज chaitra navratri 2026 new 20 plus wishes shubhkamna messages status lines quotes to send for maa durga blessings, रिलेशनशिप टिप्स - Hindustan
More

Chaitra Navratri Wishes: 'हमको था इंतजार वो घड़ी आ गई..' चैत्र नवरात्रि पर भेजें शुभकामना के 20+ भावपूर्ण मैसेज

Chaitra Navratri 2026 Wishes: चैत्र नवरात्रि के आगमन के साथ ही चारों ओर एक गजब की खुशी और सकारात्मकता नजर आती है। मन प्रसन्न रहता है और भक्ति में दिल लगता है। ऐसे पावन मौके पर मां के आशीर्वाद वाले इन 20 प्लस मैसेज के साथ अपनों को भेजें शुभकामनाएं।

Wed, 18 March 2026 12:53 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
Chaitra Navratri Wishes: 'हमको था इंतजार वो घड़ी आ गई..' चैत्र नवरात्रि पर भेजें शुभकामना के 20+ भावपूर्ण मैसेज

चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 19 मार्च से होगा। चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवमी तक नवरात्रि मनाई जाती है। मान्यता है कि इन नौ दिनों में देवी मां स्वयं धरती पर पधारती हैं और अपने भक्तों का कल्याण करती है। नवरात्रि के नौ दिनों में घर से लेकर मंदिरों तक मां के जयकारे गूंजते हैं। लोग कलश स्थापना, अखंड ज्योत और दुर्गा सप्तशती के पाठ से मां को प्रसन्न करते हैं। इन पावन दिनों की एक दूसरे को शुभकामनाए देते हैं। क्योंकि चैत्र नवरात्रि के साथ ही हिंदू नव वर्ष का भी आगाज होता है। तो अपनों के ऊपर मां दुर्गा की कृपा यूं ही बरसती रहे इस आशीर्वाद के लिए यहां से चुनें 20+ सुंदर मैसेज।

Chaitra Navaratri Wishes In Hindi

1) हमको था इंतजार वो घड़ी आ गई

होकर सिंह पर सवार माता रानी आ गई

होगी अब मन की हर मुराद पूरी

भरने सारे दुःख माता अपने द्वार आ गई

नवरात्रि की शुभकामनाएं 2026

2) शेर पर सवार होकर

खुशियों का वरदान लेकर

हर घर में विराजी अंबे मां

हम सबकी जगदंबे मां

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

3) यह दुनिया एक माया है

सब छूट जाता है जो कमाया है

कर्म फल हर कोई पाता है

जीवन चक्र चलता जाता है

हैप्पी नवरात्रि

4) जब भी मैं बुरे समय में घबराता हूं

मेरी पहाड़ो वाली माता की आवाज आती है

सारी घबराहट दूर हो जाती है

मां मेरे हृदय में बस जाती है

हैप्पी चैत्र नवरात्रि

5) नव दीप जले

नव फूल खिले

रोज नई बहार मिले

नवरात्रि के शुभ अवसर पर

आपको मां का आशीर्वाद मिले

हैप्पी नवरात्रि 2026

6) हर्षित हो मन

पुलकित हो संसार

नवरात्री के शुभ अवसर पर

जरूर पधारे मां के द्वार

Happy Navratri 2026

7) पग-पग में फूल खिलें

खुशी आप सबको इतनी मिले

कभी ना हो दुखों का सामना

यही है आपको हमारी तरफ से नवरात्रि की शुभकामना

8) ऐ मां मेरे अपनों को यह पैगाम देना

खुशियों भरा दिन हंसी की शाम देना

जब कोई पढ़े प्यार से मेरे इस पैगाम को

तो उन के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान देना

9) हर जीव के मुक्ति का मार्ग है मां

जग की पालनहार है मां

सबकी भक्ति का आधार है मां

असीम शक्ति की अवतार है मां

शुभ नवरात्रि

10) माता के नौ रूपों में है छिपा सृष्टि का सार

जग में है नवदुर्गा की महिमा अपरम्पार

ज्ञान बढ़ाए विवेक बढ़ाए बांटे सबको प्यार

तीन लोक में होती है माता की जयकार

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनायें

11) आपके जीवन की हर ख्वाहिश हो पूरी

आपके दिल की कोई आरजू रहे ना अधूरी

करते है हृदय से मां दुर्गा की विनती

आपकी हर मनोकामना हो पूरी

हैप्पी नवरात्रि

12) माता तेरे चरणों मे

भेंट हम चढ़ाते हैं

कभी नारियल तो

कभी फूल चढ़ाते हैं

और झोलियाँ भर भर के

तेरे दर से लाते हैं

हैप्पी नवरात्रि

13) बिन बुलाए भी जहां

जाने को जी चाहता है

वो चौखट ही है तेरी मां

जहां यह बंदा सुकून पाता है

हैप्पी नवरात्रि

14) मिलते हैं हज़ारों से

पर एक है जो

हमेशा याद आता है

वो चौखट ही है तेरी मां

जहां यह बंदा सुकून पाता है

हैप्पी नवरात्रि

15) जिन्दगी गर

दोराहे से गुजरती है

वो चौखट ही है तेरी मां

जहां यह दिल सुकून पाता है

हैप्पी नवरात्रि

16) बहुत दूर अभी जाना है

पर चिंता नही चिंतन का

दामन थामा है

क्योंकि मां ने मेरी

मुझे अपना माना है

हैप्पी नवरात्रि

17) संसार की पालनहार है मां

मुक्ति का धाम है मां

हमारी भक्ति का आधार है मां

सबकी रक्षा की अवतार है मां

हैप्पी नवरात्रि

18) नव दीप जले नव फूल खिले

नित नई बहार मिले

नवरात्रि के इस पावन अवसर पर

आपको माता रानी का आशीर्वाद मिले

हैप्पी नवरात्रि

19) कैसे कहूं की

जी नहीं सकता

मां तेरी कृपा बिना

मेरा जीवन-जीवन नहीं

मां तेरी श्रद्धा बिना

हैप्पी नवरात्रि

20) कुमकुम भरे कदमों से आए मां दुर्गा आपके द्वार

सुख संपत्ति मिले आपको अपार

मेरी ओर से नवरात्रि की शुभकामनाएं करें स्वीकार

21) दिव्य है मां की आंखों का नूर

संकटों को मां करती हैं दूर

मां की ये छवि निराली

नवरात्रि में आपके घर लाए खुशहाली

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं 2026

22) चांद की चांदनी बसंत की बहार

फूलों की खुशबू अपनों का प्यार

मुबारक हो आपको नवरात्रि का त्योहार

सदा खुश रहे आप और आपका परिवार

Happy Navratri 2026

23) मां का तोहफा आ गया है

अनगिनत खुशियां लाया है

हर मनोकामना पूरी हो

मां दुर्गा का आशीष सदा बना रहें

शुभ नवरात्रि 2026

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।