Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरात्रि के पहले दिन भेजें 10 चुनिंदा शुभकामनाएं, मिलेगा मां शैलपुत्री का आशीर्वाद
Chaitra Navratri 2026 Wishes : शक्ति की उपासना का यह पर्व चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक मनाया जाएगा। अगर आप भी चैत्र नवरात्रि के पहले दिन अपने दोस्तों और परिजनों तक मां शैलपुत्री का आशीष पहुंचाना चाहते हैं तो ये चुनिंदा 10 मैसेज, कोट्स और विशेज आपको बेहद पसंद आने वाली हैं।

Chaitra Navratri Ki Hardik Shubhkamnaye : हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल नौ दिनों तक चलने वाले चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च, दिन गुरुवार से हो रही है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के बाद मां शैलपुत्री की पूजा-आराधना की जाती है, जो स्थिरता, शक्ति और दृढ़ संकल्प का प्रतीक हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन नौ दिनों में देवी दुर्गा की पूजा करने से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। बता दें, शक्ति की उपासना का यह पर्व चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक मनाया जाएगा। अगर आप भी चैत्र नवरात्रि के पहले दिन अपने दोस्तों और परिजनों तक मां शैलपुत्री का आशीष पहुंचाना चाहते हैं तो ये चुनिंदा 10 मैसेज, कोट्स और विशेज आपको बेहद पसंद आने वाली हैं।
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन भेजें मां शैलपुत्री के टॉप 10 शुभकामना संदेश
1- मां शैलपुत्री के आशीर्वाद से आपके जीवन में स्थिरता, शक्ति और शांति आए।
आपको और आपके परिवार को नवरात्रि के पहले दिन की हार्दिक शुभकामनाएं!
2- दिव्य है मां की आंखों का नूर, संकटों को मां करती हैं दूर, मां की ये छवि निराली,
नवरात्रि में आपके घर लाए खुशहाली।
जय माता दी!
3- मैया के दरबार में दुख-दर्द मिटाए जाते हैं,
जो भी दर पर आते है, शरण में लिए जाते हैं..।
माँ शैलपुत्री की पूजा की मंगल शुभकामनाएं !!
4- नव दीप जले,
नव फूल खिले,
नित नयी बहार मिले,
नवरात्रि के इस पावन पर्व पर आपको माँ शैलपुत्री का आशीर्वाद मिले।
Happy Navratri 2026
5- कुमकुम भरे कदमों से आए मां शैलपुत्री आपके द्वार,
सुख संपत्ति मिले आपको अपार।
प्रथम नवरात्रि की मंगल शुभकामनाएं !!
6- नव दीप जले,
नव फूल खिले,
नित नयी बहार मिले,
नवरात्रि के इस पावन पर्व पर आपको माँ शैलपुत्री का आशीर्वाद मिले।
Happy Navratri 2026
7-"वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥
8- मां शैलपुत्री की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। उनकी आशीर्वाद से हर चुनौती का सामना करने का बल मिले।
नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की हार्दिक शुभकामनाएं!
9 - शेर पर सवार होकर, खुशियों का वरदान लेकर,
हर घर में विराजी अंबे मां, हम सबकी जगदंबे मां !
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
10- जगत पालनहार है मां
मुक्ति का धाम है मां,
हमारी भक्ति का आधार है मां
सबकी रक्षा की अवतार है मां,
हैप्पी नवरात्रि 2026!




साइन इन