चली पिचकारी उड़ा है गुलाल... होली पर अपनों को भेजें टॉप 10 शायरी मैसेज, रंगों की तरह खूबसूरत बन जाएंगे रिश्ते happy holi 2026 wishes send top 10 holi shayari messages quote to wish loved ones happy holi ki hardik shubhkamnayein, रिलेशनशिप टिप्स - Hindustan
More

चली पिचकारी उड़ा है गुलाल... होली पर अपनों को भेजें टॉप 10 शायरी मैसेज, रंगों की तरह खूबसूरत बन जाएंगे रिश्ते

Holi 2026 Wishes : अगर आप भी दूर बैठे रिश्तेदारों और दोस्तों को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये टॉप 10 होली स्पेशल चुनिंदा मैसेज, शायरी संदेश उनके जीवन में रंग, खुशियां और पॉजिटिविटी भरने का काम कर सकते हैं।

Tue, 3 March 2026 09:22 AMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share
चली पिचकारी उड़ा है गुलाल... होली पर अपनों को भेजें टॉप 10 शायरी मैसेज, रंगों की तरह खूबसूरत बन जाएंगे रिश्ते

रंगों का त्योहार होली अपनी रंगीन खुशियों को बिखेरने के लिए किसी खास उम्र का मोहताज नहीं होता है। यह पर्व हर उम्र के लोगों के लिए बेहद खास होता है। रंग और मौज-मस्ती से भरे इस त्योहार का लोग पूरे साल बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस दिन लोग आपसी गिले-शिकवे भुलाकर एक दूसरे को प्यार से गले लगाते हैं। आपसी प्यार और भाईचारे का संदेश देने वाला यह पर्व इस साल 4 मार्च को मनाया जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी दूर बैठे रिश्तेदारों और दोस्तों को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये टॉप 10 होली स्पेशल चुनिंदा मैसेज, शायरी संदेश उनके जीवन में रंग, खुशियां और पॉजिटिविटी भरने का काम कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या होली के पक्के रंग बिगाड़ सकते हैं मेनोपॉज के लक्षण? ये है एक्सपर्ट की सलाह

Happy Holi 2026 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages :

1- प्यार के रंगों से भरो पिचकारी,

स्नेह के रंगों से रंग दो दुनिया सारी,

ये रंग न छूटे कभी जीवन से,

ऐसी चमक आए आपकी बारी

होली की हार्दिक शुभकामनाएं

2- गुलाल का रंग, गुब्बारों की मार

सूरज की किरणें, खुशियों की बहार

चांद की चांदनी, अपनों का प्यार

मुबारक हो आपको रंगों का त्योहार

होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली शॉपिंग के लिए 7 बेस्ट जगह, इन बाजारों में ₹10 से शुरू होती है पिचकारी !

3- त्योहार ये रंग का,

त्योहार ये भंग का,

मस्ती में मस्त हो जाओ आज,

होली में दोगुना मजा है यार के संग का!

होली मुबारक हो

4- रंगों के त्यौहार में सभी रंगों की हो भरमार,

ढेर सारी खुशियों से भरा हो आपका संसार.

रंगों के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं

5- वसंत ऋतु की बहार,

चली पिचकारी उड़ा है गुलाल,

रंग बरसे नीले हरे लाल,

मुबारक हो आपको होली का त्यौहार

हैप्पी होली 2026

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिना धूप, बिना झंझट: होली पर मिनटों में बनाएं बाजार जैसे कुरकुरे 8 चिप्स

6- दुश्मन को भी गले लगाने का दिन है,

रंगों में भीग जाने का दिन है,

ये होली का दिन है

होली की हार्दिक शुभकामनाएं

7- आज मुबारक, कल मुबारक,

होली का हर पल मुबारक

रंग बिरंगी होली में,

होली का हर रंग मुबारक,

हैप्पी होली 2026

8- तमन्नाओं से भरी हो ज़िन्दगी

ख्वाइशों से भरा हो हर पल

दामन भी छोटा लगे इतनी खुशियाँ दे

आपको आनेवाला हर पल

हैप्पी होली 2026

9- रास रचाये गोकुल में कन्हैया

होली में बन जाए रंग रसिया

सजाए रंगों का साज हर एक द्वारे

आज भी गोपियां रंग लिए कान्हा की राह निहारें

होली की शुभकामनाएं

10- होली का त्योहार आपके जीवन में सुरक्षा, खुशी और उत्साह लेकर आए।

होली की शुभकामनाएं

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।