1/7होली की शॉपिंग का असल मतलब घर की महिलाओं के लिए सिर्फ गुलाल और रंग खरीदना ही नहीं होता है। यह वो कला है, जिसमें जेब का ख्याल रखते हुए घर और त्योहार की सभी जरूरत का समान खरीदा जाता है। दिल्ली-एनसीआर में होली की शॉपिंग का मतलब खरीदारी के साथ उस भीड़-भाड़ और बार्गेनिंग के रोमांच को भी जीना है, जिसके लिए महिलाएं फेमस रहती हैं। अगर आप भी इस बार अपनी जेब ढीली किए बिना रंगों का स्टॉक भरना चाहते हैं और सबसे कूल पिचकारियों की तलाश में हैं, तो दिल्ली के ये मशहूर बाजार आपका इंतजार कर रहे हैं।

सदर बाजार को एशिया का सबसे बड़ा होलसेल मार्केट कहा जाता है। यहां होली खेलने के लिए बच्चों को नॉर्मल पिचकारी से लेकर हाई-टेक गन्स और सिलेंडर तक मिल जाएंगे। खास बात यह है कि यहां आपको पिचकारी की कीमत ₹5-10 से शुरू होती हुई दिखाई देगी। आप अपने बजट के हिसाब से अपने बच्चों के लिए पिचकारी पसंद कर सकते हैं। इस बाजार की खासियत यह है कि यहां हर साल लेटेस्ट ट्रेंड्स (जैसे गुलाल गन, इलेक्ट्रिक पिचकारी) सबसे पहले आते हैं। बता दें, इस बाजार में अकसर बहुत भीड़ होती है, इसलिए होली शॉपिंग का पूरा मजा लेने के लिए सुबह जल्दी (10-11 बजे) तक बाजार में पहुंच जाएं।

अगर आप भारी मात्रा में गुलाल और रंग खरीदना चाहते हैं, तो खारी बावली बेस्ट है। यहां आपको प्राकृतिक और हर्बल रंगों का बड़ा स्टॉक मिल जाएगा। यहां आपको थोक भाव में ऑर्गेनिक गुलाल ₹100-₹500 प्रति किलो के बीच मिल जाता है।

पिचकारी और रंगों के अलावा, अगर आपको होली के लिए सफेद कुर्ते, टी-शर्ट या पूजा का सामान चाहिए, तो यहां का किनारी बाजार बेहतरीन है।

पूर्वी दिल्ली में यह मार्केट बजट शॉपिंग के लिए मशहूर है। यहां होली के दौरान गलियों में छोटे-बड़े स्टॉल्स लग जाते हैं, जहां बच्चों के लिए फैंसी पिचकारियां काफी सस्ती मिलती हैं।

दिल्ली तक नहीं आना चाहते, तो गुरुग्राम का सदर बाजार भी अच्छा विकल्प है। यहां के थोक विक्रेता उचित दाम पर होली का सारा सामान उपलब्ध कराते हैं।

दिल्ली के सरोजनी नगर में आपको रंग-बिरंगे कलर्स ही नहीं बल्कि कपड़ों की शॉपिंग करने का मौका भी मिलेगा। होली की शॉपिंग के लिए लोग खासतौर पर ऐसी जगहों पर जाना पसंद करते हैं। अगर आप सोच रही हैं कि किसी ऐसी जगह पर जाएं, जहां से कपड़ों की शॉपिंग भी हो जाए और रंग भी खरीद लें, तो आप दिल्ली के सरोजनी नगर पर जा सकते हैं।
