holi 2026 snacks ideas know how to make market style homemade instant 8 cripsy chips recipe ideas without sunlight बिना धूप, बिना झंझट: होली पर मिनटों में बनाएं बाजार जैसे कुरकुरे 8 चिप्स
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलबिना धूप, बिना झंझट: होली पर मिनटों में बनाएं बाजार जैसे कुरकुरे 8 चिप्स

बिना धूप, बिना झंझट: होली पर मिनटों में बनाएं बाजार जैसे कुरकुरे 8 चिप्स

अगर आप होली पर बाजार में मिलने वाले मिलावटी चिप्स के नुकसान से बचना चाहते हैं तो घर पर ही मिनटों में तैयार करें ये 8 तरह के 'इंस्टेंट चिप्स'। इन 'इंस्टेंट चिप्स' की खासियत यह है कि इन्हें ना तो धूप में सुखाने का झंझट है और ना ही इन्हें खाने के लिए कई दिनों का इंतजार।

Manju MamgainMon, 2 March 2026 07:31 PM
1/8

होली के 8 'इंस्टेंट चिप्स' आइडियाज

होली का असली मजा तब आता है जब घर आए मेहमानों के लिए थाली में कई तरह के चटपटे व्यंजन परोसे हुए होते हैं। लेकिन गुलाल और हुड़दंग के बीच घंटों किचन में खड़े रहना शायद ही किसी को पसंद आता होगा। अगर आप होली पर बाजार में मिलने वाले मिलावटी चिप्स के नुकसान से बचना चाहते हैं तो घर पर ही मिनटों में तैयार करें ये 8 तरह के 'इंस्टेंट चिप्स'। इन 'इंस्टेंट चिप्स' की खासियत यह है कि इन्हें ना तो धूप में सुखाने का झंझट है और ना ही इन्हें खाने के लिए कई दिनों का इंतजार। आप इन टेस्टी चिप्स को बिना घंटों का इंतजार किए बिना, सीधा कड़ाही से निकालकर खा सकते हैं।

2/8

इंस्टेंट क्रिस्पी आलू चिप्स

आमतौर पर घरों में बनाएं जाने वाले पारंपरिक चिप्स को पूरी तरह सुखाकर तैयार करने में कई दिन का समय लग जाता है। लेकिन इंस्टेंट क्रिस्पी आलू चिप्स तुरंत बनकर तैयार हो जाते हैं। इन्हें बनाने के लिए आलू को पतला स्लाइस करें, फिर उन्हें ठंडे पानी में धोकर स्टार्च निकालें और कपड़े से सुखा लें। इसके बाद तुरंत गरम तेल में फ्राई करके ऊपर से सेंधा नमक या चाट मसाला छिड़कें।

3/8

चटपटे केले के चिप्स

साउथ इंडिया का यह क्लासिक स्नैक होली पर खूब पसंद किया जाता है। केले के टिप्स बनाने के लिए कच्चे केलों को छीलकर सीधा कड़ाही के ऊपर स्लाइसर से काटें। पानी में हल्दी और नमक मिलाकर तेल में डालें। इससे चिप्स में पीला रंग और नमकीन स्वाद आ जाएगा।

4/8

मसाला शकरकंद चिप्स

अगर आप साधारण आलू चिप्स से अलग कुछ ट्राई करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी बेस्ट है। इसे बनाने के लिए शकरकंद को पतला काटकर कुरकुरा होने तक डीप फ्राई या एयर फ्राई करें। इसमें काला नमक और भुना जीरा पाउडर मिलाकर सर्व करें।

5/8

बीटरूट चिप्स

चुकंदर के गोल स्लाइस काटें, थोड़ा सा जैतून का तेल और नमक लगाकर इन्हें ओवन या एयर फ्रायर में बेक करें। ये चिप्स खाने में हेल्दी और दिखने में शानदार होते हैं।

6/8

इंस्टेंट साबूदाना पापड़

बाजार वाले साबूदाना पापड़ सुखाने पड़ते हैं, लेकिन आप 'नायलॉन साबूदाना' का उपयोग कर सकते हैं। नायलॉन साबूदाना (बड़े दाने) को सीधा गरम तेल में डालें, ये तुरंत फूलकर चिप्स जैसे बन जाते हैं। इनमें लाल मिर्च और नमक मिलाएं।

7/8

कद्दू के क्रिस्पी चिप्स

कद्दू के चिप्स का स्वाद बहुत ही यूनिक और हल्का मीठा-नमकीन होता है। इसे बनाने के लिए पीले कद्दू के पतले स्लाइस करें, उन पर थोड़ा कॉर्नफ्लोर छिड़कें और कुरकुरा होने तक तलें।

8/8

कच्चे पपीते के चिप्स

यह बहुत ही हल्का और कुरकुरा स्नैक होता है। इसे बनाने के लिए कच्चे पपीते को छीलकर लंबे या गोल स्लाइस में काटें। इन्हें तलने के बाद नींबू का रस और चाट मसाला डालकर सर्व करें।