Vrat Recipe: व्रत में चटपटा खाने का करे मन तो बनाएं कद्दू की चाट, यहां है रेसिपी Vrat Recipe How to make Kaddu ki Chaat during Navratri Fasting, रेसिपी - Hindustan
More

Vrat Recipe: व्रत में चटपटा खाने का करे मन तो बनाएं कद्दू की चाट, यहां है रेसिपी

व्रत में अक्सर पूरा दिन भूखा रहने के बाद शाम के समय कुछ चटपटा खाने की क्रेविंग होने लगती है। ऐसे में अगर आप भी स्पाइसी फलाहारी खाना चाहते हैं तो कद्दू की चाट बनाएं। यहां देखिए इसकी रेसिपी- 

Tue, 24 March 2026 07:27 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
Vrat Recipe: व्रत में चटपटा खाने का करे मन तो बनाएं कद्दू की चाट, यहां है रेसिपी

नवरात्रि व्रत में सात्विक और हल्का खाना खाया जाता है। नवरात्रि के दौरान व्रत में फलाहारी खाना खाया जाता है। जो लोग नौ दिनों तक उपवास रखते हैं वह अक्सर एक जैसा खाना खाकर बोर हो जाते हैं। अगर आपको व्रत के दौरान चटपटा खाने का मन कर रहा है तो कद्दू की चाट बनाकर खा सकते हैं। इसमें कद्दू को अप्पे की तरह बनाकर दही और चटनी के साथ सर्व किया जाता है। ये कद्दू चाट की रेसिपी शेफ श्रुति महाजन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। सीखिए रेसिपी-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:व्रत में चाय के साथ बनाकर खाएं मखाना नमकीन, देखिए एयरफ्रायर वाली रेसिपी

कद्दू की चाट बनाने की सामग्री

कद्दू की चाट बनाने के लिए चाहिए कद्दूकस किया एक बड़ा टुकड़ा कद्दू, आधा कप भिगोया हुआ साबूदाना, दो छोटे उबले हुए आलू, मुट्ठी भक समाक चावल का आटा धनिया, एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर, एक छोटा चम्मच सेंधा नमक, घी, एक कप दही, धनिया चटनी, सजाने के लिए अनार।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:20 मिनट में तैयार होगी बिना तली पनीर टिक्की, देखिए पौष्टिक और चटपटी रेसिपी

कद्दू की चाट बनाने की विधि

व्रच में चटपटी कद्दू की चाट बनाने के लिए सबसे पहले कद्दू को कद्दूकस करें और इसका सारा पानी निचोड़ लें। इसके बाद समाक चावल को ग्राइंडर में पीसकर आटा बना लें। अब एक कटोरे में कद्दूकस किया हुआ कद्दू, उबले हुए आलू और भिगोया हुआ साबूदाना डालें। अब सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं। इसमें समाक चावल का पाउडर, जीरा पाउडर, नमक और धनिया डालें और अच्छी तरह मिलाएं। अब हथेली पर तेल लगाकर छोटे-छोटे गोल पेड़े जैसे बना लें। फिर पैन में सुनहरा होने तक तलें। अब एक प्लेट में गाढ़ा दही फैलाएं। फिर इसके ऊपर कद्दू के गोले रखें। अब इस पर धनिया चटनी और अनार के दानों से सजाकर सर्व करें।

टिप- कद्दूकस किए कद्दू को अच्छी तरह से निचोड़ लें। अगर इसमें पानी रह जाएगा तो कद्दू के गोले बनाने में दिक्कत होगी। कद्दू के गोले को धीमी से मीडियम आंच पर तलें ताकी ये जले नहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:व्रत में बनाएं फलाहारी दही कबाब, सीख लें बनाने का तरीका

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।