Vrat Recipe: व्रत में चाय के साथ बनाकर खाएं मखाना नमकीन, देखिए एयरफ्रायर वाली रेसिपी How to Make Vrat Special Makhana Namkeen Airfryer Recipe, रेसिपी - Hindustan
More

Vrat Recipe: व्रत में चाय के साथ बनाकर खाएं मखाना नमकीन, देखिए एयरफ्रायर वाली रेसिपी

व्रत में शुद्ध और फलाहारी स्नैक्स खाना लोग पसंद करते हैं। अगर आप चाय के साथ कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं तो एयरफ्रायर में मखाना नमकीन बनाकर खाएं। सीखिए रेसिपी-

Mon, 23 March 2026 07:16 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
Vrat Recipe: व्रत में चाय के साथ बनाकर खाएं मखाना नमकीन, देखिए एयरफ्रायर वाली रेसिपी

नवरात्रि का त्योहार साल में दो बार आता है। इस दौरान देवी दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। ये पवित्र त्योहार शक्ति की उपासना, भक्ति और पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक है। नवरात्रि के दौरान फलाहारी खाना खाया जाता है। नवरात्रि में फलाहारी खाने के पीछे धार्मिक आस्था और वैज्ञानिक कारण भी है। दरअसल नवरात्रि अक्सर मौसम बदलने के समय आती है और मौसम बदलने पर हमारी इम्यूनिटी थोड़ी कमजोर हो जाती है और पाचन शक्ति धीमी पड़ जाती है। ऐसे में फलाहार खाना पचने में हल्का होता है और नौ दिनों तक हल्का और सात्विक खाने से शरीर के टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं जिससे शरीर साफ और एनर्जेटिक महसूस करता है। अगर आप नवरात्रि व्रत रख रहे हैं तो चाय के साथ मखाना नमकीन बनाकर खाएं। यहां देखिए इस नमकीन को एयरफ्रायर में बनाने का तरीका।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:व्रत में बनाएं फलाहारी दही कबाब, सीख लें बनाने का तरीका

मखाना नमकीन बनाने की सामग्री

इस नमकीन को बनाने के लिए आपको एक कटोरी मखाना, एक कप पुदीने की पत्तियां, एक मुट्ठी बादाम, एक मुट्ठी काजू, एक मुट्ठी मूंगफली, दो बड़े चम्मच नारियल, एक मुट्ठी साबूदाने, दो बड़े चम्मच मेवे, एक बड़ा चम्मच काला नमक, एक छोटा चम्मच सादा नमक, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च, कुटी हुई पुदीने की पत्तियां, एक बड़ा चम्मच घी चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:व्रत में तेज भूख को शांत करने के लिए बनाएं फलाहारी डोसा, मिनटों में होगा तैयार

मखाना नमकीन बनाने की विधि

व्रत वाली मखाने की नमकीन बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को घी लगाकर एयरफ्रायर में 170 डिग्री पर 10 मिनट तक कुरकुरा होने तक एयर फ्राई करें। इसके बाद सभी चीजों को एक साथ डालें और थोड़ा घी डालकलर सभी चीजों को एयरफ्रायर कर लें। इन सभी चीजों को कुरकुरा होने में सिर्फ 5 से 6 मिनट लगते हैं। क्योंकि एयरफ्रायर में मखाने उड़ते हैं इसलिए इसे एयरफ्रायर में रखने के बाद इसके ऊपर स्टील की जाली को रख दें। ऐसा करने से मखाने बिना उड़े अच्छे से सिक जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:व्रत में बनाएं समा के चावल से बनाएं सॉफ्ट फलाहारी इडली, सीखें बनाने का तरीका

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।