Vrat Recipe: 20 मिनट में तैयार होगी बिना तली पनीर टिक्की, देखिए पौष्टिक और चटपटी रेसिपी Navratri 2026 prepare nutritious paneer tikki and curd Meal in 20 minutes see spicy Vrat recipe, रेसिपी - Hindustan
More

Vrat Recipe: 20 मिनट में तैयार होगी बिना तली पनीर टिक्की, देखिए पौष्टिक और चटपटी रेसिपी

व्रत में अगर कुछ स्पाइसी खाना और तली भुनी चीजों को अवॉइड कर रहे हैं तो यहां बताई व्रत रेसिपी को एक बार जरूर ट्राई करें। इस रेसिपी में पनीर की टिक्की दही के साथ एक वन पॉट मील बनकर तैयार होगी। 

Wed, 18 March 2026 11:45 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
Vrat Recipe: 20 मिनट में तैयार होगी बिना तली पनीर टिक्की, देखिए पौष्टिक और चटपटी रेसिपी

नवरात्रि का पावन त्योहार भारत के अलग-अलग हिस्सों में धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इस त्योहार के पहले दिन लोग घर की साफ-सफाई करके कलश स्थापना करते हैं और माता रानी की सच्चे मन से पूजा भी करते हैं।कहते हैं कि नवरात्रि में जो लोग सच्चे मन से पूजा पाठ करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। देवी मां को खुश करने के लिए कुछ लोग नौ दिनों तक उपवास रखते हैं। व्रत के दिन लोग अनाज से परहेज करते हैं और सिर्फ फलाहारी खाना खाते हैं। अगर आप उपवास रख रहे हैं और सिर्फ हेल्दी चीजों से व्रत खोलना चाहते हैं तो यहां बताई रेसिपी ट्राई करें। इस रेसिपी में पनीर की टिक्की को दही के साथ मिलाकर एक मील तैयार कर सकते हैं। इस पौष्टिक और टेस्टी मील को आप सिर्फ 20 मिनट में बना सकते हैं। ये डिश उन लोगों के लिए बेस्ट है जो तली भुनी चीजें अवॉइड कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नवरात्रि में क्या बनाएं? ट्राई करें खिले-खिले समा चावल की ये रेसिपी

टिक्की बनाने के लिए सामग्री

टिक्की बनाने के लिए आपको चाहिए एक कटोरी में कसा हुआ पनीर, एक कप पिसा हुआ मखाना, मुट्ठी भर हरा धनिया, एक बारीक कटी हरी मिर्च, एक छोटा टुकड़ा कसा हुआ अदरक, स्वादानुसार सेंधा नमक, दो चम्मच किशमिश, एक कप दही, जीरा, आधा छोटा कप मूंगफली और मुट्ठी भर हरा धनिया, दो चम्मच व्रत वाली चटनी, एक मुट्ठी अनार और घी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Ramadan Special: गर्मियों में ट्राई करें दिल्ली का फेमस नफरत का शरबत

टिक्की बनाने की विधि

टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले फ्रेश पनीर को पानी से धो लें। ध्यान दें पनीर को धोने के बाद साफ टिशू से इसे ड्राई कर लें और फिर कद्दूकस कर लें। अब इस पनीर को एक बड़े बर्तन में लें और इसमें पिसा हुआ मखाना, मुट्ठी भर हरा धनिया, बारीक कटी हरी मिर्च, एक इंच कसा हुआ अदरक, स्वादानुसार नमक और किशमिश डालें। सभी चीजों को डालकर इसे अच्छी तरह मिला लें। अब इस मिक्स से टिक्की को आकार दें और घी लगे तवे पर धीमी आंच पर दोनों तरफ से सेक लें। ठेचा बनाने के लिए एक पैन में थोड़ा घी गर्म करें और इसमें हरी मिर्च, जीरा, मूंगफली और मुट्ठी भर हरा धनिया डालें। इसे कुछ मिनट तक भूनें और फिर दरदरा पीस लें। अब एक कटोरी में 1 कप दही, ठेचा अच्छे से मिलाएं। इसमें हरी चटनी डालें, स्वादानुसार नमक डालें और अच्छी तरह मिला लें। अब सर्विंग प्लेट में तैयार किए दही को फैलाएं उसके ऊपर टिक्की रखें और अनार से सजाएं।

रेसिपी क्रेडिट- दफूडटॉक

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिना गैस के तैयार कर सकते हैं 10 टेस्टी स्नैक्स, स्वाद और सेहत दोनों के लिए बेस्

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।