Vrat Recipe: व्रत में बनाएं फलाहारी दही कबाब, सीख लें बनाने का तरीका Navratri 2026 Vrat Recipe How to make Dahi kebab, रेसिपी - Hindustan
More

Vrat Recipe: व्रत में बनाएं फलाहारी दही कबाब, सीख लें बनाने का तरीका

व्रत में कुछ नया और टेस्टी खाने का मन करे तो दही के कबाब बनाकर तैयार करें। ये हेल्दी रेसिपी पेट भरने के साथ ही पोष्टिक भी है। नवरात्रि के व्रत चल रहे हैं और इस दौरान व्रत में आप इस रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं।  

Sun, 22 March 2026 10:30 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
Vrat Recipe: व्रत में बनाएं फलाहारी दही कबाब, सीख लें बनाने का तरीका

नवरात्रि व्रत चल रहे हैं और इस दौरान बहुत से लोग पूरे नौ दिन का उपवास रखते हैं। व्रत के दिन सिर्फ फलाहारी चीजों को खाया जाता है। ऐसे में ज्यादातर लोगों की यही कंफ्यूजन रहती है कि रोजाना क्या खाएं जो टेस्ट में अच्छा होने के साथ हेल्थ के लिए भी बेहतरीन हो। ऐसे में यहां हम व्रत वाले दही कबाब की रेसिपी बता रहे हैं, जिसे आप भी व्रत के दौरान बनाकर खा सकते हैं। ये रेसिपी शेफ नेहा दीपक शाह की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:20 मिनट में तैयार होगी बिना तली पनीर टिक्की, देखिए पौष्टिक और चटपटी रेसिपी

व्रत स्पेशल दही के कबाब बनाने की सामग्री

व्रत स्पेशल दही के कबाब बनाने के लिए आपको चाहिए आधा कप फूला हुआ राजगीरा, आधा कप मखाना, एक कप गाढ़ा दही, आधा कप पनीर, आधा छोटा चम्मच अदरक, एक हरी मिर्च, दो बड़े चम्मच धनिया, एक चौथाई कप कुटी हुई मूंगफली, सेंधा नमक, काली मिर्च और देसी घी।

व्रत वाले दही के कबाब बनाने की विधि

व्रत वाले दही के कबाब बनाने के लिए एक रात पहले दही जमाएं और अगली सुबह जब ये पूरी तरह से जम जाए तब इसे सूती कपड़े में बांध कर 1 घंटे के लिए रख दें। जब सारा पानी निकल जाए तो ये इस्तेमाल करने के लिए तैयार होगा। तैयारी के लिए पहले ही फूले हुए राजगिरा को मखाने के साथ पीसकर एक पाउडर बना लें। अब एक बर्तन में दही लें। फिर कद्दूकस किया पनीर डालें। दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करें। फिर इसमें कद्दूस किया अदरक और हरी मिर्च डालें। अच्छे से मिक्स करें और फिर इसमें मूंगफली के दाने राजगिरा और मखाने वाला पाउडर, सेंधा नमक, काली मिर्च डालें। अच्छे से मिक्स करें। राजगिरा और मखाने वाला पाउडर को थोड़ा बचाकर एक तरफ रख लें। फिर इस मिक्स से छोटे-छोटे हिस्से लें और फिर कबाब बनाकर तैयार करें। छोटे-छोटे कबाब को राजगिरा और मखाने वाला पाउडर से कोट करें। अब एक तवा गर्म करें और फिर इसपर घी डालें। सभी कबाब को तवे पर अच्छे से गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें और फिर व्रत स्पेशल हरी चटनी के साथ सर्व करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फलाहार में फटाफट बना लें टमाटर वाले सामक चावल, एनर्जी मिलेगी भरपूर

टिप्स

सुनिश्चित करें कि दही अच्छी तरह से जमा हुआ और सूखा हो। दही गीला रह जाएगा तो कबाब बनाने में मुश्किल होगी।

कबाब को मीडियम से तेज आंच पर कुरकुरा होने तक पकाएं। तभी फ्लेवर अच्छा आएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साबूदाना भिगोए बिना यूं झटपट तैयार करें व्रत वाली खिचड़ी, रेसिपी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।