खूब चटपटी और 100% खस्ता बनती हैं प्याज की पफ कचौड़ी! वायरल रेसिपी आप भी सीख लें Viral Pyaaz ki Puff Kachori Super Crispy and Flaky with Spicy filling, रेसिपी - Hindustan
More

खूब चटपटी और 100% खस्ता बनती हैं प्याज की पफ कचौड़ी! वायरल रेसिपी आप भी सीख लें

Puff Onion Kachori Recipe: कुछ टेस्टी खाने का मन है तो ये क्रिस्पी प्याज की पफ कचौड़ी ट्राई करें। हरी चटनी के साथ इसका स्वाद लाजवाब लगता है। इसे बनाना भी एकदम सिंपल है, आइए फटाफट से रेसिपी देख लेते हैं।

Tue, 28 April 2026 02:38 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
खूब चटपटी और 100% खस्ता बनती हैं प्याज की पफ कचौड़ी! वायरल रेसिपी आप भी सीख लें

कुछ अलग खाने का मन करे तो गरमा-गरम, खस्ता और कुरकुरी कचौड़ी एक परफेक्ट ऑप्शन है। साथ में इसकी मसालेदार प्याज वाली स्टफिंग तो और भी ज्यादा टेस्टी लगती है। आपने कचौड़ी कई तरह की खाई होंगी, लेकिन क्या कभी पफ कचौड़ी ट्राई की है? अगर नहीं, तो एक बार तो बनाना बनता है। इसकी चटपटी स्टफिंग और खस्ता परतदार लेयर्स का ऐसा परफेक्ट स्वाद आता है कि बच्चों से ले कर बड़ों तक सभी इसके फैन बन जाएंगे। आमतौर पर लोगों को लगता है कि इसे घर पर बनाना मुश्किल है, क्योंकि इसकी लेयर्स काफी अलग होती हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। कुछ छोटी-छोटी टिप्स एंड ट्रिक्स हैं, जिन्हें फॉलो कर के एकदम परफेक्ट पफ कचौड़ी बनकर तैयार होती हैं। खासतौर से इसके अंदर की प्याज वाली स्टफिंग खूब चटपटी और मसालेदार बनती है। आइए देखते हैं इंस्टाग्राम की ये वायरल रेसिपी।

प्याज की पफ कचौड़ी बनाने के लिए सामग्री

प्याज की पफ कचौड़ी बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- मैदा, तेल, नमक, साबुत धनिया, हरी मिर्च, अदरक, कटी हुई प्याज, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, बेसन, चुटकी भर हींग, उबला हुआ आलू, हरा धनिया पत्ता, कॉर्न फ्लोर और तलने के लिए तेल।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भूख खोल देगी ये चटपटी सी दही-प्याज की चटनी, 2 की जगह 4 रोटी खाएंगे घरवाले!

पफ कचौड़ी बनाने का सिंपल तरीका

कुरकुरी खस्ता और परतदार प्याज की पफ कचौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले इसका डो रेडी कर के रख लें। इसके लिए मैदा में थोड़ा सा नमक और तेल डालकर मोयन लगाएं। मोयन परफेक्ट डला है या नहीं, इसे चेक करने के लिए मैदा को मुट्ठी में दबाकर देखें। अगर ये लड्डू की तरह अच्छे से बंध रही है, तो मोयन सही मात्रा में है वरना थोड़ा सा तेल और डाल सकती हैं। अब हल्का पानी डालते हुए आटा लगा लें और इसे गीले कपड़े से ढककर लगभग 15-20 मिनट के लिए सेट होने रख दें। तब तक कचौड़ी की स्टफिंग तैयार कर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कच्चे आम और टमाटर की चटनी एक बार ऐसे बनाकर देखें, 2 की भूख में 4 रोटी खा लेंगे!

कचौड़ी की स्टफिंग बनाने के लिए एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें। अब इसमें दरदरा कुटा हुआ साबुत धनिया एड करें। साथ में कुटी हुई हरी मिर्च और अदरक भी एड करें। अगर आपको लहसुन पसंद है, तो साथ में उसे कूटकर भी डाल सकती हैं। इसके बाद खूब सारी बारीक कटी हुई प्याज डालें और उसे ठीक से भून लें। फिर इसमें बेसिक मसाले जैसे लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, स्वादानुसार नमक, धनिया पाउडर और हल्का सा अमचूर पाउडर एड करें।

मसालों के साथ दो चम्मच बेसन भी मिला दें। इससे स्टफिंग का टेस्ट और भी ज्यादा बढ़ जाता है। अब स्टफिंग में एक-दो उबले हुए आलू मिलाएं। साथ में चुटकी भर हींग एड करें और फ्रेश धनिया पत्ता डालकर आपकी स्टफिंग रेडी हो जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दही में ये 1 चीज मिलाकर लस्सी बनाते हैं हलवाई! तभी आता है गाढ़ा-मलाईदार स्वाद

कचौड़ी बेलने का सही तरीका सीखें

सबसे पहले नॉर्मल गोल शेप में मैदा को बेल लें। अब इसपर कॉर्न फ्लोर और तेल का बना हुआ घोल लगाएं, इससे ही कचौड़ी में लेयर्स बनेंगी। अब इसे चारों तरफ से फोल्ड करते हुए चौकोर शेप में एक लोई बना लें। बीच-बीच में ये कॉर्न फ्लोर और ऑयल वाला घोल लगाती जाएं। अब इसे दोबारा बेल लें और तैयार स्टफिंग भरें। इसे आपको बेलना नहीं है, बस हल्के हाथों से दबाते हुए कचौड़ी तैयार कर लेनी है। इन्हें गर्म तेल में गोल्डन और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें, प्याज की खस्ता परतदार पफ कचौड़ी तैयार हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।