भूख खोल देगी ये चटपटी सी दही-प्याज की चटनी, 2 की जगह 4 रोटी खाएंगे घरवाले!
Recipe: जिस दिन कुछ बनाने का मन ना करे तो ये दही-प्याज की चटनी बना सकती हैं। ये चटनी ऐसी है कि इसके साथ आपको किसी और सब्जी या दाल की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसका चटपटा स्वाद घर में सभी को खूब पसंद आएगा।

क्या आपके साथ भी कभी-कभार ऐसा होता है कि कोई सब्जी खाने का मन नहीं करता? कुछ चटपटा और अलग सा खाने की क्रेविंग होती है? ऐसे टाइम पर आप दही और प्याज की ये चटपटी सी चटनी बनाकर तैयार कर सकती हैं। फटाफट बन जाती है और इसका तीखा और हल्का टैंगी स्वाद लाजवाब लगता है। जिस दिन कुछ बनाने का मन ना करे तो ये दही-प्याज की चटनी बना सकती हैं, घर में हर किसी को पसंद आएगी। ये चटनी ऐसी है कि इसके साथ आपको किसी और सब्जी या दाल की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आपको दो रोटी की भूख है तो आप आराम से इसके साथ चार रोटी खा लेंगी, क्योंकि इसका चटपटा स्वाद ही कुछ ऐसा है कि पेट भर जाएगा लेकिन मन नहीं भरेगा। तो चलिए फटाफट से इसकी रेसिपी जान लेते हैं।
दही-प्याज की चटनी बनाने के लिए सामग्री
ये चटपटी सी दही-प्याज की चटनी बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- साबुत लाल मिर्च, लहसुन की कलियां, गाढ़ा दही, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा, नमक, प्याज, धनिया पत्ता, तेल और नींबू का रस।
खूब चटपटी और स्वादिष्ट बनती है ये दही-प्याज की चटनी
सब्जी की जगह कुछ टेस्टी और चटपटा सा खाने का मन है तो फटाफट से दही-प्याज की चटनी बनाकर तैयार कर सकती हैं। घरवाले बड़े शौक से रोटी या चावल के साथ खाएंगे। इसे बनाने के लिए सबसे पहले साबुत लाल मिर्च और लहसुन की कलियों के साथ थोड़ी सी गाढ़ी दही मिलाएं और अच्छे से कूटकर पेस्ट बना लें। आप मिक्सर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
दही बहुत ज्यादा नहीं डालनी है क्यों ये चटनी हल्की गाढ़ी ही अच्छी लगती है। अब इसमें बेसिक मसाले जैसे धनिया पाउडर, लाल मिर्च, जीरा और नमक अपने स्वादानुसार एड करें। इसके बाद कटी हुई प्याज और फ्रेश हरा धनिया पत्ता भी एड करें और सभी चीजों को कूटकर एक दरदरा सा पेस्ट बनाकर तैयार कर लें।
तेल में भूनकर बढ़ जाएगा स्वाद
अब नॉर्मली आप चाहें तो चटनी ऐसे भी खा सकती हैं, लेकिन इसमें असली टेस्ट तो तभी आएगा जब आप इसे तेल में हल्का सा भून लेंगी। इसके लिए कोई दूसरे मसाले एड करने की भी जरूरत नहीं है। बस एक पैन में थोड़ा सा ये गर्म करें और उसमें ये चटनी डाल दें। इसे चलाते हुए तब तक भूनें जब तक चटनी तेल छोड़ना ना शुरू कर दे। इसका सारा कच्चापन निकल जाएगा और टेस्ट काफी बढ़िया आएगा। अब गैस बंद कर दें।
टिप: चटनी को सर्व करने से पहले उसमें थोड़ा सा नींबू का रस एड कर दें। इससे चटनी का स्वाद और भी बढ़ जाएगा। इसे आप रोटी-पराठे या चावल किसी के साथ भी सर्व कर सकती हैं, ये काफी ज्यादा टेस्टी लगती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन