दही में ये 1 चीज मिलाकर लस्सी बनाते हैं हलवाई! तभी आता है गाढ़ा-मलाईदार स्वाद, रेसिपी Summer Special Tips to Make Thick Creamy and Frothy Halwai Style Lassi at Home, रेसिपी - Hindustan
More

दही में ये 1 चीज मिलाकर लस्सी बनाते हैं हलवाई! तभी आता है गाढ़ा-मलाईदार स्वाद, रेसिपी

लस्सी बनाना सिंपल तो है, लेकिन कुछ बहुत छोटी-छोटी टिप्स और ट्रिक्स है, जिनसे लस्सी का असली स्वाद आता है। आज हम आपके साथ एक परफेक्ट रेसिपी शेयर कर रहे हैं, साथ ही कुछ टिप्स भी, जिन्हें फॉलो कर के आप बिल्कुल हलवाइयों वाली गाढ़ी मलाईदार लस्सी फटाफट बना लेंगे।

Thu, 23 April 2026 02:05 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
दही में ये 1 चीज मिलाकर लस्सी बनाते हैं हलवाई! तभी आता है गाढ़ा-मलाईदार स्वाद, रेसिपी

गर्मियों के मौसम में कुछ ठंडा-ठंडा पीने को मिल जाए तो मजा ही आ जाता है। ऐसे में अपनी देसी कोल्ड ड्रिंक लस्सी सभी की फेवरिट बन जाती है। इसका गाढ़ा मलाईदार स्वाद हर किसी को दीवाना बना देता है। अब लस्सी बनाना तो कोई रॉकेट साइंस नहीं है। दही और चीनी से फटाफट लस्सी बन जाती है। लेकिन वो हलवाई वाला स्वाद उसमें नहीं आता। वो गाढ़ापन, वो रिच क्रीमी टेस्ट कहीं ना कहीं मिसिंग रहता है। दरअसल लस्सी बनाना सिंपल तो है, लेकिन कुछ बहुत छोटी-छोटी टिप्स और ट्रिक्स है, जिनसे लस्सी का असली स्वाद आता है। आज हम आपके साथ एक परफेक्ट रेसिपी शेयर कर रहे हैं, साथ ही कुछ टिप्स भी, जिन्हें फॉलो कर के आप बिल्कुल हलवाइयों वाली गाढ़ी मलाईदार लस्सी फटाफट बना लेंगे।

क्रीमी लस्सी बनाने के लिए सामग्री

हलवाइयों जैसी क्रीमी और टेस्टी लस्सी बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- फ्रेश दही (1 कप), ठंडा दूध (आधा कप), चीनी (1/4 कप, स्वादानुसार), आइस क्यूब्स (बर्फ के टुकड़े), इलायची पाउडर (आधा चम्मच) या गुलबजल और गार्निशिंग के लिए ड्राई फ्रूट्स।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ना मैदा, ना चीनी! 1 कप गेहूं के आटे से बनाएं आधा किलो कुरकुरी जलेबी, रेसिपी

हलवाइयों जैसी गाढ़ी मलाईदार लस्सी बनाने का सीक्रेट

आपने रेस्टोरेंट या ढाबे पर लस्सी पी होगी तो नोटिस किया होगा कि उसका स्वाद काफी गाढ़ा और क्रीमी होता है। घर पर ये टेस्ट नहीं आ पाता। इसके लिए आज हम आपके साथ कुछ हलवाइयों वाले सीक्रेट शेयर कर रहे हैं। सबसे पहले तो दही आपको ठंडी और गाढ़ी ही लेनी है, इससे लस्सी का टेक्सचर और स्वाद अच्छा आता है। अब आप या तो इसे मिक्सर में डाल सकते हैं, या ट्रेडिशनल मथनी से लस्सी बना सकते हैं।

सीक्रेट टिप: अब आती है जबसे जरूरी टिप। आमतौर पर लोग सिर्फ दही और चीनी से लस्सी बना लेते हैं, ये बिल्कुल मीठी दही या छाछ जैसी लगती है। इसमें लस्सी वाला मलाईदार और रिच क्रीमी टेस्ट नहीं आता। इसके लिए आपको दही में ठंडा दूध भी मिलाना चाहिए। जितनी दही ले रहे हैं, उसकी आधी मात्रा में आपको चिल्ड दूध लेना है। फिर देखिए कैसे एकदम हलवाई वाली लस्सी का स्वाद आता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिर्फ 2 गिलास दूध से बनाएं आधा किलो गाढ़ी-लच्छेदार रबड़ी, मिनटों में होगी तैयार!

अब दही और दूध में थोड़ी सी आइस क्यूब्स यानी बर्फ के टुकड़े भी जरूर मिलाएं। इससे लस्सी में झाग बनते हैं और टेक्सचर काफी अच्छा आता है। साथ ही स्वादानुसार चीनी मिलाएं। फ्लेवर के लिए आप थोड़ा सा इलायची पाउडर या गुलाब जल मिक्स कर सकते हैं। इससे लस्सी में काफी बढ़िया खुशबू और टेस्ट आता है। अब इन सभी चीजों को एक मिनट के लिए मिक्सर में ब्लेंड कर लें। कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें और ठंडी-ठंडी लस्सी सर्व करें, पी कर मजा ही आ जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दूध जैसी पतली दही को इस 1 ट्रिक से करें गाढ़ा, 30 मिनट में बनेगी हलवाई जैसी!

(Images Credit- Pinterest)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।