दूध जैसी पतली दही को इस 1 ट्रिक से करें गाढ़ा-थक्केदार, 30 मिनट में बनेगी हलवाई जैसी!
Kitchen Tips: सही जामन लगाने के बाद भी कभी-कभी दही बिल्कुल दूध की तरह पतली जमती है। इसे फेंकने के बजाए आप दोबारा से गाढ़ा कर सकती हैं, बहुत ही सिंपल तरीके से। साथ ही दही अगर ज्यादा खट्टी हो गई है तो इस ट्रिक से उसे भी बैलेंस किया जा सकता है।

गर्मियों के मौसम में दही खाना सभी को पसंद होता है। रोटी-सब्जी के साथ एक कटोरी दही हो या फिर इसकी लस्सी बनाकर पी जाए, मजा ही आ जाता है। यही कारण है कि ज्यादातर गृहणियां घर में ही दही जमा लेती हैं। अब गर्मियों में ये आसानी से बेशक जम जाती हो लेकिन कई बार या तो जरूरत से ज्यादा खट्टी हो जाती है या बिल्कुल पानी छोड़ देती है। कभी-कभी तो सही जामन लगाने के बाद भी दही बिल्कुल दूध की तरह पतली जमती है। चूंकि ये खाने में बिल्कुल अच्छी नहीं लगती इसलिए या तो इसकी कढ़ी बना ली जाती है या फेंक दिया जाता है। ये सब करने की जगह क्यों ना दही को फिक्स कर लिया जाए? यानी दोबारा से गाढ़ा कर लिया जाए? आइए जानते हैं इसका बहुत ही सिंपल सा तरीका।
दूध जैसी पतली दही को दोबारा गाढ़ा कैसे करें?
गर्म पानी में कुछ देर के लिए रखें
अगर दही सही से सेट नहीं हुई है तो काफी पतली जमती है। इसे फिक्स करने के लिए एक बड़े बर्तन या कड़ाही में पानी गर्म होने के लिए रखें। इसे आपको थोड़ा तेज गर्म करना है, जबतक पानी में बुलबुले ना उठने लगे। फिर गैस की फ्लेम को बंद कर दें। अब दही का बर्तन इस गर्म पानी में रखें। ध्यान रहे पानी का लेवल इतना ज्यादा ना हो कि बर्तन पूरी तरह डूब जाए, ये हल्का कम ही होना चाहिए।
इसके बाद बर्तन को ऊपर से किसी ढक्कन की मदद से पूरी तरह कवर कर दें। अब दही को यूं ही लगभग 15 मिनट के लिए छोड़ दें। अगर आपकी दही ज्यादा पतली नहीं है तो महज 15 मिनट में ही ये अच्छे से सेट हो जाएगी और काफी गाढ़ी बनकर तैयार होगी। लेकिन अगर दही ज्यादा ही पतली है, तो पानी को दोबारा से एक बार तेज गर्म करें और सेम इसी तरह 15 मिनट के लिए दही के बर्तन को फिर से रख दें। कितनी भी पतली दही हो एकदम गाढ़ी और थक्केदार बन जाएगी, जैसी बाजार में मिलती है।
टिप: ये प्रॉसेस करने के तुरंत बाद दही थोड़ी गर्म होती है। इसलिए सीधा इस्तेमाल करने के बजाए इसे आधा एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। इससे दही अच्छी तरह सेट हो जाएगी और खाने में भी काफी टेस्टी लगेगी।
गर्मियों में खट्टी दही को ठीक कैसे करें?
गर्मियों में जामन जरा सा ज्यादा हो जाए या दही एक-दो दिन रखी रह जाए तो ये काफी खट्टी हो जाती है। इसे ना तो खा सकते हैं या नहीं कढ़ी बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है। तो क्या इसे फेंक दें? बिल्कुल भी इस ट्रिक से दोबारा फिक्स भी कर सकते हैं। आपको बस दही में बिल्कुल ठंडा बर्फ वाला पानी मिलाना है, फिर इसे ढककर फ्रिज में लगभग एक घंटे के लिए रख देना है। आप देखेंगी कि सारा खट्टा पानी ऊपर की तरफ आ गया है। अब इसे एक चम्मच से बाहर निकाल लें, दही दोबारा से बिल्कुल मीठी हो जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन