ना मैदा, ना चीनी! 1 कप गेहूं के आटे से बनाएं आधा किलो कुरकुरी जलेबी, 20 मिनट में होगी तैयार No Sugar No Maida Make Crispy Juicy Jalebi With 1 Bowl Wheat Flour Just like Halwai, रेसिपी - Hindustan
More

ना मैदा, ना चीनी! 1 कप गेहूं के आटे से बनाएं आधा किलो कुरकुरी जलेबी, 20 मिनट में होगी तैयार

Jalebi Recipe: कुछ मीठा खाने का मन है तो गेहूं के आटे से भी आप कुरकुरी जलेबी बनाकर तैयार कर सकती हैं। कुछ टिप्स ध्यान में रखेंगी तो एकदम हलवाई जैसी जलेबियां बनकर तैयार होगी।

Wed, 22 April 2026 02:09 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
ना मैदा, ना चीनी! 1 कप गेहूं के आटे से बनाएं आधा किलो कुरकुरी जलेबी, 20 मिनट में होगी तैयार

घर में बच्चे हों या बड़े, मीठा खाने की क्रेविंग सभी को होती है। खासतौर से छुट्टी वाले दिन या फिर खाने के बाद तो हर किसी की डिमांड रहती है कि मीठे में कुछ हो जाए। ऐसे में अगर गरमा-गरम कुरकुरी और रसीली जलेबी खाने को मिल जाए तो कहना ही क्या। बाजार से लाने की जगह आप इन्हें फटाफट घर पर भी बना सकती हैं, वो भी थोड़े हेल्दी ट्विस्ट के साथ। हलवाई तो अक्सर मैदा और चीनी वाली जलेबी बनाते हैं, लेकिन गेहूं के आटे से भी खूब कुरकुरी सी जलेबियां बनकर तैयार होती हैं। आपको इसके लिए कुछ भी बाहर से लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और 20 मिनट के अंदर आप फटाफट से जलेबी बनाकर रेडी भी कर लेंगी। तो चलिए आज आटे से बिल्कुल हलवाइयों जैसी जलेबी बनाने की रेसिपी और कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स जान लेते हैं।

20 मिनट में जलेबी बनाने के लिए सामग्री

घर पर ही हलवाइयों जैसी जलेबी बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- गेहूं का आटा (1 कप), पानी (डेढ़ कप), ईनो (1 पैकेट), गुड़ या चीनी (2 कप, लगभग 400 ग्राम), पानी (1 कप), देसी घी और इलायची पाउडर (आधा चम्मच)।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिर्फ 2 गिलास दूध से बनाएं आधा किलो गाढ़ी-लच्छेदार रबड़ी, मिनटों में होगी तैयार!

गेंहू के आटे से बनाएं आधा किलो कुरकुरी जलेबी

जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले चाशनी की तैयार कर के रख लें। ये पूरी तरह आप पर डिपेंड करता है कि आपको चीनी की चाशनी बनानी है या गुड़ की। अगर गुड़ के चाशनी बना रही हैं तो उसे छोटे टुकड़ों में काट लें, फिर एक कढ़ाही में डालें। अब आपने जितना गुड़ या चीनी ली है, उसकी आधी मात्रा में इसमें पानी मिलाएं और तेज आंच पर पिघलने के लिए छोड़ दें। इसमें थोड़ा टाइम लग जाता है, तब तक आप जलेबी का बैटर बनाकर तैयार कर सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारियल के बिना भी बना लेंगी नारियल की टेस्टी चटनी! इडली-डोसा के लिए सीख लें

टिप: चाशनी में एक उबाल आने के बाद 2-3 मिनट और पका लें। ये थोड़ी सी चिपचिपी एक तार वाली चाशनी होनी चाहिए। अगर आपने गुड़ वाली चाशनी बनाई है तो इसे पहले छान लें, फिर किसी बर्तन में करें।

अब एक बर्तन में गेहूं का आटा लें। बर्तन थोड़ा बड़ा ही लें क्योंकि इसे काफी फेंटना पड़ता है। इसमें ईनो का छोटा वाला पूरा पैकेट डालें, फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए बैटर तैयार कर लें। इसे अच्छी तरह फेंटे ताकि गुठलियां ना रहें। इसमें एक चम्मच देसी भी मिला दें और फिर अच्छी तरह फेंटे। एक कटोरी आटे में लगभग डेढ़ कटोरी पानी लग जाएगा। बैटर की कंसिस्टेंसी मीडियम थिक रखें यानी थोड़ा गाढ़ा होना चाहिए, बहुत ज्यादा नहीं।

जलेबी को तलना कैसे है- इसके लिए एक कढ़ाही में देसी घी गर्म कर लें। पाइपिंग बैग या सॉस की बॉटल में जलेबी का बैटर भरें और घी में जलेबी बनाकर डालें। इसे तेज आंच पर गोल्डन होने तक फ्राई करें और तुरंत चाशनी में डाल दें। चाशनी में जलेबी को बस 5 सेकंड तक रखें, ये मीठापन सोख लेगी। तो लीजिए आपकी गरमा-गरम कुरकुरी रसीली जलेबी बनकर तैयार हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हलवाई जैसी खस्ता पूड़ी के लिए आटे में मिलाएं ये 2 चीजें, कम तेल में फूलेंगी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।