धनिया-पुदीना से 5 तरह की चटनी सीखें, रोटी हो या समोसे; हर डिश का बढ़ जाएगा स्वाद! Dhaniya Pudina Chutney Recipe With 5 Restaurant style variations you must try, रेसिपी - Hindustan
More

धनिया-पुदीना से 5 तरह की चटनी सीखें, रोटी हो या समोसे; हर डिश का बढ़ जाएगा स्वाद!

Dhaniya Pudina Chutney Recipe: गर्मियों में आपके घरवाले भी धनिया-पुदीना की चटनी पसंद करते हैं, तो एक बार इस तरह बनाकर ट्राई करें। रोटी के अलावा समोसे या बाकी स्नैक्स के लिए यहां अलग अलग तरीके से चटनी बनाने का तरीका हम ने आपके साथ शेयर किया है।

Mon, 20 April 2026 02:14 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
धनिया-पुदीना से 5 तरह की चटनी सीखें, रोटी हो या समोसे; हर डिश का बढ़ जाएगा स्वाद!

चटनी हमेशा से भारतीय खानपान का अहम हिस्सा रही है। मौसम बदलता है और चटनी भी बदलती है। जैसे गर्मियों के मौसम में पुदीना और हरा धनिया की चटनी लगभग हर घर में खाई जाती है। ये शरीर को ठंडक और ताजगी देने में मदद करती है, वहीं सादे खाने का स्वाद भी दोगुना कर देती है। चटनी महज एक साइड डिश नहीं है, बल्कि कई बार तो लोग सिर्फ चटनी से ही रोटी खा लेते हैं क्योंकि ये इतनी ज्यादा स्वाद बनती है। गर्मियों में आपके घरवाले भी धनिया-पुदीना की चटनी पसंद करते हैं, तो एक बार इस तरह बनाकर ट्राई करें। दरअसल ये चटनी तो सिंपल है, लेकिन इसमें पुदीना और धनिया की परफेक्ट मात्रा और सही मसाले काफी मायने रखते हैं। इसके साथ ही सिंपल धनिया पुदीना चटनी को आप अलग-अलग तरह से भी बना सकती हैं, आइए जानते हैं कैसे।

बेसिक धनिया-पुदीना चटनी बनाने की विधि

बेसिक हरी चटनी जो आमतौर पर घर में बनाई जाती है, इसके लिए सबसे जरूरी है धनिया और पुदीने का सही अनुपात। इसके लिए सिंपल सा फॉर्मूला याद रखें। आपको 70% हरा धनिया लेना है, तो 30% पुदीना का इस्तेमाल करना है। इससे हमेशा चटनी का फ्लेवर काफी अच्छा आता है। पुदीना कम रखने से ये जल्दी काली भी नहीं पड़ती।

सामग्री : हरा धनिया (1 गुच्छा), पुदीना (आधा गुच्छा), लहसुन (2-3 गांठ), प्याज (1 छोटी), अदरक (आधा इंच), हरी मिर्च (2-3), नींबू का रस (1), सादा नमक और थोड़ा सा काला नमक।

सीक्रेट टिप: चटनी पीसते हुए थोड़े से बर्फ के टुकड़े मिला दें। इससे चटनी का हरा रंग काफी अच्छा आता है और टेक्सचर भी। आप चाहें तो ये चटनी सिर्फ धनिया से भी बना सकती हैं, स्वाद उतना ही अच्छा आएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हलवाई जैसी खस्ता पूड़ी के लिए आटे में मिलाएं ये 2 चीजें, कम तेल में फूलेंगी

रेस्टोरेंट जैसी लाइट ग्रीन चटनी कैसे बनाएं?

आप इस बेसिक धनिया-पुदीना चटनी से रेस्टोरेंट स्टाइल लाइट ग्रीन चटनी भी बना सकती हैं। ये स्नैक्स के साथ सर्व करने के लिए परफेक्ट है। इसके लिए आपको लगभग 1 कप ताजा दही में 2-3 चम्मच हरी चटनी, आधा चम्मच चाट मसाला और स्वादानुसार नमक मिलाकर अच्छे से फेंट लेना है। बिल्कुल रेस्टोरेंट वाली टेस्टी चटनी तैयार हो जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ना चीनी, ना मलाई! दूध में मखाना भिगोकर बनाएं हेल्दी कुल्फी, बच्चे शौक से खाएंगे!

कच्ची कैरी डालकर बनाएं हलवाई वाली चटपटी चटनी

अगर इस बेसिक चटनी में आप थोड़ा सा कच्चा आम मिला लें, तो एकदम हलवाई स्टाइल चटपटी सी चटनी बनकर तैयार हो जाएगी। इसके लिए आप एक छिला हुआ कच्चा आम या फिर अमचूर पाउडर चटनी में मिलाकर उसे पतला कर सकती हैं। जरूरत के हिसाब से थोड़ा सा पानी भी मिलाया जा सकता है।

स्नैक्स के लिए मिंट मेयोनीज ऐसे बनाएं

अब इसी बेसिक हरी चटनी को अगर आप मेयोनीज के साथ मिक्स कर दें, तो मिंट मेयोनीज बनकर तैयार हो जाएगी। इसे आप स्नैक्स के साथ सर्व कर सकती हैं, बच्चों को काफी पसंद आएगी।

व्रत वाली हरी चटनी बनाने की विधि

व्रत वाली चटनी भी कुछ इसी तरह बनती है। बस उसमें प्याज-लहसुन और सादा नमक नहीं जाता। इसके लिए आप धनिया, अदरक, हरी मिर्च, नींबू का रस, सेंधा नमक ऊपर बताई मात्रा में इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ में 1/4 कप मूंगफली भी मिलाकर पीस लें, इससे चटनी का टेक्सचर और स्वाद काफी अच्छा आता है। अगर मूंगफली से एलर्जी है तो 1/4 कप खीरा भी इस्तेमाल कर सकती हैं, टेस्ट वैसा ही आता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ना मावा, ना मैदा! 1 कप आटे से बनाएं हलवाई जैसे गुलाबजामुन, मुंह में घुल जाएंगे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।