बचे आटे से बनाएं ये मजेदार स्नैक्स, बच्चे बार-बार करेंगे बनाने की डिमांड not roti not paratha make pasta with leftover kneaded dough bache atte se banaye healthy snacks, रेसिपी - Hindustan
More

बचे आटे से बनाएं ये मजेदार स्नैक्स, बच्चे बार-बार करेंगे बनाने की डिमांड

Homemade pasta with leftover roti dough: फ्रिज में बचा हुआ आटा रखा है लेकिन बच्चे पूड़ी, पराठा, रोटी कुछ भी खाने को राजी नहीं तो कुछ ही मिनट में आसानी से बन जाने वाला हेल्दी पास्ता बनाकर रेडी करें।

Fri, 13 March 2026 11:39 AMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
बचे आटे से बनाएं ये मजेदार स्नैक्स, बच्चे बार-बार करेंगे बनाने की डिमांड

फ्रिज में रखे आटे से रोटी, पराठा या पूड़ी ही बना सकती हैं। लेकिन बच्चे जब ये तीनों ही ना खाना चाहें तो उन्हें आप बचे आटे से मजेदार स्नैक्स बनाकर खिलाएं। सब्जियों से भरपूर और टेस्टी होने के साथ ही ये हेल्दी भी होगा। साथ ही इसे बच्चे पूरे चाव से खा लेंगे। तो बस फटाफट से नोट कर लें बचे आटे से ये डिश बनाने की रेसिपी।

आटे से बनाएं हेल्दी पास्ता

गूंथा हुआ आटा

एक चम्मच तेल

एक शिमला मिर्च

एक गाजर

एक टमाटर

दो हरी मिर्च

पिज्जा पास्ता सॉस

टोमैटो सॉस

ऑरिगेनो एक चम्मच

चिली फ्लेक्स

नमक स्वादानुसार

हरी धनिया के पत्ते

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होममेड सोया सॉस खाया है? एक बार खा लिया तो भूल जाएंगे मार्केट का स्वाद

आटे से बनाएं हेल्दी पास्ता स्नैक्स

सबसे पहले गूंथे आटे से बनाएं एक रोटी। इस रोटी को बिल्कुल पतला रखें।

अब इस रोटी को पतली पत्तियों में काट लें और फिर चौकोर शेप में काट कर छोटे-छोटे टुकड़े निकाल लें।

इन चौकोर शेप के टुकड़ों के दो किनारों को जोड़ कर शेप दें।

उबलते पानी में नमक डालें और साथ ही इन तैयार शेप को डालकर कुक कर लें। थोड़ी देर पकाने के बाद इसमे किसी लकड़ी या चाकू से हल्का सा प्रिक करें और देखें कि कुक हो गया है या नहीं।

जब ये पास्ता कुक हो जाए तो पानी छानकन अलग रख दें।

अब पैन में तेल या बटर डालें और गर्म होने पर इसमे प्याज डालकर भूनें।

साथ ही बारीक कटी शिमला मिर्च, गाजर, बींस डालकर ढंककर अच्छी तरह से कुक करें। पांच मिनट तक ढंकने के बाद हटाक चलाएं। सब्जियां थोड़ी क्रंची ही रहीं तभी इसमे बाकी चीजों को भी डाल दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:30 मिनट में शेफ कुनाल कपूर ने बताया इंस्टेंट हलवा बनाने का तरीका

अब इसमे टोमैटो सॉस, चिली सॉस और पास्ता सॉस डालें। अपनी टेस्ट के हिसाब से सोया सॉस और विनेगर भी डाल सकती हैं। ध्यान रहे बच्चों को लिए बना रहीं तो कम से कम सॉस का यूज करें। साथ ही ओरिगेनो, चिली फ्लैक्स भी डालें। थोड़ा सा पानी डालकर सारी चीजों को मिक्स करें और पकाएं।

साथ ही स्वादानुसार नमक डालें और साथ में तैयार पास्ता डालें और मिक्स करें। ढंककर दो मिनट और पका दें। जिससे पास्ता में टेस्ट अब्जॉर्ब हो जाए।

बस रेडी हो जाएगा टेस्टी पास्ता। इसे आप बच्चों को खिलाएं उन्हें खूब पसंद आएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिरयानी के चावल के हर दाने में होगा मसालों का स्वाद, शेफ ने बता दिया सीक्रेट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।