बिरयानी में रेस्टोरेंट जैसा स्वाद चाहिए तो शेफ से सीखें चावल पकाने का सीक्रेट तरीका right way to cook biryani rice chef secret to make full of spice flavor, खाना - Hindustan
More

बिरयानी में रेस्टोरेंट जैसा स्वाद चाहिए तो शेफ से सीखें चावल पकाने का सीक्रेट तरीका

Cooking Tips: बिरयानी घर में बनाती हैं लेकिन वो रेस्टोरेंट जैसा फ्लेवर नहीं मिलता तो इसका कारण आपके चावल हो सकते हैं। बिरयानी के चावलों को पकाने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल जरूरी होता है। जिससे मसालों की महक और खूशबू दोनों बनी रहे।

Fri, 6 March 2026 12:45 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
बिरयानी में रेस्टोरेंट जैसा स्वाद चाहिए तो शेफ से सीखें चावल पकाने का सीक्रेट तरीका

बिरयानी के एक-एक चावलों में मसाले की खुशबू और स्वाद बसा होता है। लेकिन घर में जब भी बिरयानी बनाएं तो वो स्वाद और महक चावलों से नहीं निकलती। इसका कारण पकाने का तरीका होता है। अगर आप चाहती हैं कि आपकी बिरयानी में रेस्टोरेंट जैसा स्वाद हो बल्कि चावल का हर दाना बिल्कुल खिला-खिला बनकर तैयार हो। तो इसके लिए बिरयानी बनाते वक्त चावल पकाने पर भी पूरा फोकस करना होता है। चावल में मसालों का फ्लेवर बना रहे इसलिए शेफ ने बताया कैसे करें कुक।

बिरयानी के चावल बनाने का तरीका

बिरयानी के चावलों में मसालों का स्वाद और महक दोनों आए इसके लिए जरूरी है कि पकाते वक्त ही इसमे कुछ मसालों का इस्तेमाल किया जाए। शेफ ने बताया कि जब चावल को पकाने के लिए पानी रखें तो उसमे इन चीजों को डालें।

  • सबसे पहले पानी को गर्म हो जाने दें और फिर उसमे लहसुन-अदरक का पेस्ट डालें।
  • साथ ही खड़े मसाले डालें। इन खड़े मसालों में तेजपत्ता, जावित्री, बड़ी सौंफ, काली मिर्च, चक्रफूल, जायफल, पत्थर फूल, शाह जीरा डालें। साथ ही हल्दी डालें और साथ में गुलाब जल, केवड़ा जल भी डाल दें। चावलों में अरोमा बढ़ाने के लिए धनिया की डंठल को बारीक छोटा-छोटा काटकर डालें और फिर इसमे चावल को डालकर पकाएं। इससे सारे मसाले का टेस्ट और महक दोनों चावल में बस जाए।

भिगोना है जरूरी

बिरयानी बनाने के लिए चावलों को अच्छी तरह से धोकर भिगोना जरूरी है। अक्सर लोग कहते हैं कि भिगोने से बिरयानी के चावल टूट जाते हैं। लेकिन ऐसा नही हैं अच्छी तरह से भीगे चावल जल्दी पकते हैं। जिससे मसालों का सही फ्लेवर बिरयानी में आता है। तो अगली बार जब घर में बिरयानी बनाना हो तो चावल पकाते समय इन मसालों को जरूर डालें। जिससे सही खुशबू और टेस्ट चावलों में मिले। चावलों को भिगोने के लिए ध्यान रखें कि चावल की वैराइटी के अनुसार कभी 30 मिनट को तभी एक घंटा तक भी चावल भिगोने पड़ते हैं। साथ ही चावल को दो बैच में पकाया जाता है। पहले बैच में आधे से ज्यादा चावल हों और दूसरे बैच में बचे चावल।

पहले से तैयार कर लें चावल

जब भी बिरयानी बनानी हो तो चावल पकाने की तैयारी पहले ही कर लें। या चावल को थोड़ा पहले ही पकाकर साइड कर लें। जिससे ये अच्छी तरह से पक जाएं और खिले-खिले बनें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चावल को रिहीट करने के 5 आसान तरीके, बर्तन में नहीं चिपकेंगे
ये भी पढ़ें:एयर फ्रायर में क्या बनते हैं खिले-खिले पुलाव? फूड व्लॉगर ने शेयर की सच्चाई

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।