शेफ कुनाल कपूर ने शेयर किया इंस्टेंट मूंग दाल की रेसिपी, स्टेप बाई स्टेप सीखें बनाना instant moong dal halwa in 30 minute chef kunal kapoor recipe for 2 people, रेसिपी - Hindustan
More

शेफ कुनाल कपूर ने शेयर किया इंस्टेंट मूंग दाल की रेसिपी, स्टेप बाई स्टेप सीखें बनाना

Instant Moong Dal Halwa Recipe: होली तो बीत चुकी लेकिन घर में अगर अचानक से मेहमान आ जाएं और उन्हें गुजिया के अलावा कुछ स्पेशल खिलाना हो तो शेफ कुनाल कपूर की ये रेसिपी काम आ सकती है। मात्र आधे घंटे में आप दो लोगों के लिए हलवा तैयार कर सकती हैं। नोट कर लें रेसिपी।

Thu, 5 March 2026 08:07 AMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
शेफ कुनाल कपूर ने शेयर किया इंस्टेंट मूंग दाल की रेसिपी, स्टेप बाई स्टेप सीखें बनाना

मूंग दाल का हलवा एवरग्रीन डिश है। जिसे किसी भी स्पेशल मौके पर बना दिया तो घरवाले तारीफ के बगैर नहीं रह पाते। लेकिन ज्यादातर महिलाओं को लगता मूंग दाल हलवा बनाना काफी मुश्किल लगता है। उनके लिए शेफ कुनाल कपूर की ये रेसिपी आसान लगेगी। जिसमे उन्होंने बिल्कुल आसान तरीके से स्टेप बाई स्टेप मूंग दाल हलवा फटाफट इंस्टेंट तरीके से बनाना बताया है। इस हलवे को बनाने में मात्र आधे घंटे लगेंगे और आधा किलो मूंग की दाल में 4 लोगों के लिए हलवा बनकर रेडी हो जाएगा। आप भी नोट कर लें ये रेसिपी।

मूंग दाल हलवा बनाने की सामग्री

मूंग दाल आधा कप

घी तीन चम्मच

सूजी एक चम्मच

बेसन एक चम्मच

गुलाब जल दो चम्मच

ड्राई फ्रूट्स बारीक किए हुए मुट्ठीभर

एक कप पानी

चीनी आधा कप

इलायची पाउडर आधा चम्मच

दूध आधा कप

मूंग दाल हलवा बनाने की विधि

  • सबसे पहले मूंग दाल को धीमी आंच पर अच्छी तरह से सुनहरा होने तक रोस्ट कर लें। दाल को अच्छी तरह से धीरे-धीरे लगातार चलाते हुए भूनें नहीं तो ये जल सकती है।
  • दूसरी तरफ गैस पर चाशनी बनाने के लिए रख दें। इसके लिए पैन में पानी और चीनी रख दें। जिससे कि चाशनी बनकर रेडी हो जाए। ध्यान रहे चाशनी पतली ही हो।
  • इसमे इलायची पाउडर और दूध डाल दें। जिससे कि चीनी अच्छी तरह से घुल जाए।
  • भुने हुए मूंग दाल को ठंडा कर लें और दो बार में पीसें। जिससे ये अच्छी तरह से पिस जाएं। अगर साबुत रह जाएंगे तो हलवा का टेक्सचर बिगड़ जाएगा।
  • अब कड़ाही में घी डालें और पिसी हुई मूंग दाल को डालकर धीमी फ्लेम पर भूनें।
  • इसमे सूजी और बेसन भी डाल दें। अच्छी तरह से भूनें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस होली बनाएं दही के स्वाद वाली मजेदार गुजिया, सीख लें आसान रेसिपी
ये भी पढ़ें:गोलगप्पे का पानी मिनटों में बन जाएगा, स्टोर कर लें धनिया-पुदीना पेस्ट
  • जब ये तीनों अच्छी तरह से भुन जाएं और सोंधी महक आने लगे तो इसमे तैयार चीनी वाले सीरप को डाल दें।
  • अच्छी तरह से मिक्स करें, जब तक कि ये गाढ़ा होकर हलवा का टेक्सचर ना ले लें।
  • ऊपर से थोड़ा सा गुलाब जल डालें।
  • साथ ही बारीक कटे काजू, बादाम, पिस्ता जैसे मनचाहे नट्स को डालकर रख दें। गर्मगर्म सर्व करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दाल को मिनटों में गाढ़ा कर देंगे ये तरीके, फटाफट कर लें नोट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।