सोया सॉस को घर में बनाना सीख लिया तो मार्केट वाला खरीदना भूल जाएंगे, नोट कर लें तरीका
Homemade soya sauce recipe: ट्रेडिशनल तरीके से बना सोया सॉस बनाना आसान काम नही है, इसमे कई महीनों का समय लगता है। लेकिन केमिकल और प्रिजरवेटिव्स से बचने के लिए घर में सोया सॉस को बनाने की ये आसान रेसिपी नोट कर लें।

चाउमीन बनाना हो या फिर मंचूरियन, लगभग सारी चाइनीज डिशेज के लिए सोया सॉस का इस्तेमाल होता है। मार्केट में मिलने वाले इन सोया सॉस में क्या मिला होता है, इसकी जानकारी भी ज्यादातर लोगों को नहीं होती। लेकिन इसका टेस्ट काफी सारी डिशेज को बदल कर रख देता है। लेकिन मार्केट वाले केमिकल लोडेड सोया सॉस खाना अवॉएड करना चाहते हैं तो इसे घर में बनाने का तरीका सीख लें। अगली बार से मार्केट से खरीदना भूल जाएंगे। नोट कर लें सामग्री और बनाने की रेसिपी। वैसे तो सोया सॉस को बनाने का प्रोसेस काफी लंबा और टाइम टेकिंग होता है क्योंकि इसमे सोया को अच्छी तरह से फर्मेंट कर लगभग छह से 12 महीने का समय देकर बनाते हैं। ये प्रोसेस बिल्कुल ट्रेडिशनल होता है। लेकिन क्विक और आसान रेसिपी के टाइम में आप सोया सॉस बनाने की ये रेसिपी ट्राई कर सकती हैं।
सोया सॉस घर में बनाने की सामग्री
चीनी एक कप
डेढ़ कप पानी
20 ग्राम सोया चंक्स
दो चम्मच नमक
चार चम्मच विनेगर
दो चम्मच नींबू का रस
घर में सोया सॉस कैसे बनाएं
घर में सोया सॉस बनाने के लिए किसी नॉनस्टिक पैन को लें और उसमे एक कप चीनी को डालें।
फिर इसे स्लो गैस की फ्लेम पर कैरेमलाइज करें। जब ये अच्छी तरह से कैरेमलाइज हो जाए तो थोड़ा सा देर और गर्म करें जिससे इसका कलर भी ब्राउन हो जाए। जब चीनी बिल्कुल अच्छे से ब्राउनशेड में दिखने लगे ( ध्यान रहे कि चीनी जलने ना पाएं, जलने पर चीनी का रंग ब्राउन से बदलकर ब्लैक दिखने लगेगा)।
कलर जब सही दिखे तो इस कैरेमलाइज चीनी में डेढ़ कप पानी डालकर उबालें। जब चीनी पूरी तरह से पानी में मेल्ट हो जाए तो साथ ही इसमे सोया चंक्स लगभग 20 ग्राम के करीब लें और डाल दें। साथ में दो चम्मच के करीब नमक भी मिला दें।
अब इसे धीमी फ्लेम पर तब तक उबालें जब तक कि ये पानी आधा ना रह जाए। जब पानी आधा के करीब रह जाए तो इसमे चार चम्मच विनेगर डाल दें। साथ ही दो चम्मच नींबू का रस भी मिला दें।
सारी चीजों को डालकर पांच मिनट और पकाएं और फिर गैस को बंद कर दें। किसी साफ कांच के एयर टाइट जार या शीशी में भरकर इसे ठंडा कर छानकर भर दें।
फ्रिज में रखकर आराम से इसे छह महीने तक यूज कर सकती हैं। इसमे किसी भी केमिकल वाले प्रिजरवेटिव्स का इस्तेमाल नहीं है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन