रात के बचे चावल में सिर्फ 4 चीजें मिलाकर बनाएं फूली-फूली इडली, इस 1 ट्रिक से 10 मिनट में बन जाएगा बैटर! Make Soft and Fluffy Instant Idli with Leftover Rice Quick Breakfast Option, रेसिपी - Hindustan
More

रात के बचे चावल में सिर्फ 4 चीजें मिलाकर बनाएं फूली-फूली इडली, इस 1 ट्रिक से 10 मिनट में बन जाएगा बैटर!

Leftover Rice Idli Recipe: रात के चावल बच गए हैं तो उनसे आप हेल्दी और टेस्टी इडली बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसमें ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती और फर्मेंटेशन के लिए रखना भी भी पड़ता। आइए फटाफट से रेसिपी जान लेते हैं।

Thu, 30 April 2026 02:38 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
रात के बचे चावल में सिर्फ 4 चीजें मिलाकर बनाएं फूली-फूली इडली, इस 1 ट्रिक से 10 मिनट में बन जाएगा बैटर!

कितना भी सोच-समझकर खाना बना लो, थोड़ा बहुत तो बच ही जाता है। खासतौर से अगर रात को चावल बने हैं, तो काफी बार बच ही जाते हैं जिन्हें फ्रिज में स्टोर कर के रख दिया जाता है। अब इनका क्या किया जाए ये अक्सर समझ ही नहीं आता। दोबारा तो गर्म कर के खाने का मन करता नहीं है। तो क्यों ना इनकी फूली-फूली इडली बना ली जाएं? जी हां, रात के बचे हुए चावलों से इडली बनाना बहुत ही आसान है और ये इतनी ज्यादा टेस्टी बनती हैं कि कोई कहेगा नहीं कि आपने इन्हें चावल से बनाया है। ये हेल्दी डिश है और फटाफट बन भी जाती है, इसलिए सुबह के नाश्ते के लिए एकदम परफेक्ट रहेगी। इसके साथ आप सांभर या नारियल की चटनी बना सकती हैं। टेस्टी और हेल्दी मील तैयार हो जाएगी। तो चलिए फटाफट से इसकी रेसिपी देख लेते हैं।

बचे हुए चावल से इडली बनाने के लिए सामग्री

सुबह के नाश्ते में फूली-फूली इडली बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- बचे हुए चावल (1 कप), सूजी (3/4 कप), दही (आधा कप), बेकिंग सोडा या ईनो (आधा चम्मच), स्वादानुसार नमक और जरूरत के हिसाब से पानी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 पैकेट दूध और ब्रेड से बनाएं अरेबियन पुडिंग, ठंडी-ठंडी रसमलाई जैसा लगेगा स्वाद!

नाश्ते में झटपट बनाएं चावल से इडली, देखें विधि

रात के बचे हुए चावल से आप फटाफट हेल्दी और टेस्टी इडली बना सकती हैं। इसके लिए फर्मेंटेशन प्रॉसेस की जरूरत नहीं पड़ती, इसलिए जब मन हो और बचे हुए चावल रखे हों, आप इंस्टेंट इडली तुंरत बनाकर तैयार कर सकती हैं। बनाने के लिए सबसे पहले बचे हुए चावल मिक्सर में डालें और थोड़ा सा पानी डालकर पीस लें। एक पेस्ट सा बनाकर तैयार कर लें, जो ना ही बहुत गाढ़ा हो और ना ही ज्यादा पतला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बस ये 1 चीज मिला दें... 1 कटोरी मलाई से निकल जाएगा आधा किलो देसी घी, देखें ट्रिक

अब इस पेस्ट में दही, सूजी और स्वादानुसार नमक डालें और अच्छे से मिक्स करें। साथ में आप थोड़ा सा ऑयल भी मिला सकती हैं, इससे इडली काफी टेस्टी बनती हैं। अब इस बैटर को आपको लगभग 10 मिनट के लिए रेस्ट देना है, ताकि सूजी अच्छे से फूल जाए। इसके बाद थोड़ा सा बेकिंग सोडा या ईनो मिलाकर बैटर तैयार कर लें।

इडली का बैटर बनकर तैयार है। अब एक मोल्ड में ऑयल लगाकर ग्रीस करें। फिर इसमें इडली का बैटर डालें और स्टीम होने के लिए रख दें। ध्यान रहे इस दौरान गैस की फ्लेम मीडियम रखें, ताकि इडली अंदर से अच्छी तरह पक जाएं। लगभग 10-12 मिनट बाद चेक करें, इड़ली पक जाए तो स्टीमर से बाहर निकाल लें। इसे हल्का सा ठंडा होने दें, फिर चम्मच की मदद से मोल्ड से बाहर निकाल लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कच्चे आम और टमाटर की चटनी एक बार ऐसे बनाकर देखें, 2 की भूख में 4 रोटी खा लेंगे!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।