बिना टमाटर के बनाएं टेस्टी राजमा मसाला, दही डालकर आएगा लाजवाब स्वाद
राजमा की एक नई रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो यहां बताई बिना टमाटर वाली रेसिपी से बनाएं। इसे दही डालकर बनाएंगे तो स्वाद लाजवाब आएगा। नोट करें बिना टमाटर के बनने वाले राजमा मसाला बनाने का तरीका।

राजमा बनाने के कई तरीके हैं। इसे हर कोई अपने स्वाद के मुताबिक बनाना पसंद करता है। ये एक ऐसी डिश है जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। इसे रोटी, पराठे और चावल के साथ सर्व कर सकते हैं। वैसे तो राजमा को प्याज-टमाटर की ग्रेवी के साथ बनाया जाता है लेकिन अगर आप इसे एक नई रेसिपी के साथ तैयार करना चाहते हैं तो बिना टमाटर वाली राजमा की रेसिपी ट्राई करें। यहां बताई गई ये रेसिपी बिना टमाटर के दही डालकर बनाई जाती है। इसे आप चावल, रोटी या फिर पराठे के साथ सर्व किया जाता है। यहां देखिए राजमा बनाने की जबरदस्त रेसिपी-
बिना टमाटर के राजमा मसाला बनाने की सामग्री
बिना टमाटर के राजमा मसाला बनाने के लिए आपको चाहिए एक कप गाढ़ा दही, एक छोटा चम्मचलाल मिर्च पाउडर, दो छोटे चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, नमक स्वादानुसार, 4 बड़े चम्मच तेल, एक छोटा चम्मच जीरा, एक बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन, दो मध्यम आकार के बारीक कटे हुए प्याज, 5 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, डेढ़ कप नरम पके हुए राजमा, ताजा हरा धनिया।
बिना टमाटर के राजमा मसाला बनाने की विधि
एक कटोरी में अच्छी तरह से फेंटा हुआ दही लें और फिर इसमें मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला, हल्दी और नमक डालें। इसे अच्छी तरह फेंट लें ताकि कोई गांठ न रहे। फेंटे हुए दही को अलग रख दें। अब एक पैन में तेल गरम करें और गरम होने पर एक छोटा चम्मच जीरा डालें और इसे चटकने दें। अब कटी हुई प्याज, हरी मिर्च, कुटा हुआ अदरक-लहसुन डालें और अच्छी तरह भूनें। अब आंच धीमी कर दें और अब दही का मिक्स डालें। इसे लगातार चलाते रहें ताकि यह फटे नहीं। फिर इसे मीडियम आंच पर तब तक पकाएं जब तक तेल अलग न होने लगे। अब पके हुए राजमा डालें और अच्छी तरह मिला लें। इसे कुछ मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें ताकि राजमा सारा मसाला सोख ले। अब पैन से लगभग 2 बड़े चम्मच राजमा लें और इसे थोड़े से पानी के साथ एक छोटे मिक्सर जार में डालें और प्यूरी बना लें। इसे वापस पैन में डाल दें। इससे ग्रेवी को बिना कुछ एक्सट्रा डाले एक बढ़िया गाढ़ापन मिल जाता है।
टिप- राजमा में गाढ़ापन लाने के लिए आप उबले हुए चावल के पानी को मिला सकते हैं।
बहुत ज्यादा पानी न मिलाएं वरना राजमा पतला हो जाएगा।
रेसिपी क्रेडिट- chefvinnyshukla
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन