10 मिनट में तैयार हो जाता है कच्चे आम का इंस्टेंट अचार, रेसिपी देखते ही मुंह में आएगा पानी
गर्मियों के सीजन में तरह-तरह के आम आना शुरू हो जाते हैं। इस मौसम में आने वाले कच्चे आम से इंस्टेंट अचार बना सकते हैं। यहां सीखिए 10 मिनट में कच्चे आम से इंस्टेंट अचार बनाने का तरीका।

आम का अचार खाने के स्वाद को दोगुना बढ़ा देता है। ट्रेडिशनल तरीके से बनने वाला आम का अचार कम से कम 2 हफ्ते में बनकर तैयार होता है और इसमें मेहनत भी बहुत होती है। लेकिन अगर आपके पास समय कम है लेकिन आम का अचार खाने का मन भी है तो कच्चे आम से इंस्टेंट अचार बनाएं। ये अचार 10 मिनट मे बनकर तैयार हो जाता है। इस इंस्टेंट अचार को बनाने के लिए भी घर के बने अचार मसाले को डाला जाता है इसलिए स्वाद बिल्कुल वही ड्रेडिशनल अचार वाला आता है। अचार में खट्टे पन के लिए और जल्दी गलने के लिए विनेगर का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए इसे तुरंत खाने पर भी टेस्ट अच्छा ही आता है।
कच्चे आम का इंस्टेंट अचार बनाने की सामग्री
कच्चे आम का इंस्टेंट अचार बनाने के लिए आपको चाहिए एक किलो कच्चा आम। इस अचार को बनाने के लिए घर में अचार मसाला तैयार करना होगा। इसके लिए एक बड़ा चम्मच धनिया के बीज, एक बड़ा चम्मच जीरा, एक छोटा चम्मच काली मिर्च, आधा बड़ा चम्मच काली सरसों, एक बड़ा चम्मच पीली सरसों, आधा छोटा चम्मच मेथी दाना, दो छोटे चम्मच नमक, दो छोटे चम्मच हल्दी, दो छोटे चम्मच अमचूर पाउडर, चार बड़े चम्मच अचार मसाला, एक बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक बड़ा चम्मच कश्मीरी पाउडर, नमक स्वादानुसार, 250 मिली सरसों का तेल, 100 मिली सिरका।
कच्चे आम का इंस्टेंट अचार बनाने की विधि
आम का अचार बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आम को अच्छे से धो लें और फिर अपनी पसंद की शेप में काट लें। वीडियो में कच्चे आम को लंबे-लंबे पतले स्लाइस में काटा है। अब कटे हुए आम के टुकड़ों को एक तरफ रख दें और फिर मसाला तैयार करें। इसके लिए धनिया के बीज, जीरा, काली मिर्च, काली सरसों के बीज, पीली सरसों के बीज और मेथी को ड्राई रोस्ट करें। मसालों की हल्की खुशबू आने के बाद आंच बंद करें इसे पीसकर एक पाउडर तैयार करें। पीसके समय इसमें नमक भी मिला लें। अब अचार के लिए एक बड़े बर्तन में कटे हुए आम को डालें और फिर इसें हल्दी, अमचूर पाउडर, घर का बना अचार मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें। अच्छे से मिक्स करें और फिर इसमें विनेगर मिलाएं। अब तेल को अच्छे से गर्म करें और फिर ठंडा होने पर अचार में मिक्स करें।
टिप- अचार के फ्लेवर को इंहेंस करने के लिए आप इसमें कलौंजी के बीज मिलाएं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन