गर्मियों में बनाकर खाएं दही वाली खीरे की सलाद , ट्राई करें इंटरनेट की वायरल रेसिपी How to Make Dahi cucumber salad in summer must try this viral recipe, रेसिपी - Hindustan
More

गर्मियों में बनाकर खाएं दही वाली खीरे की सलाद , ट्राई करें इंटरनेट की वायरल रेसिपी

गर्मियों के लिए खीरे की सलाद सबसे बेस्ट मानी जाती है। इसे अलग तरह से खाना है तो दही डालकर इसकी सलाद तैयार करके खाएं। यहां देखिए दही वाली खीरे की वायरल रेसिपी। 

Mon, 27 April 2026 05:58 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
गर्मियों में बनाकर खाएं दही वाली खीरे की सलाद , ट्राई करें इंटरनेट की वायरल रेसिपी

गर्मियों में खीरा खाने के कई फायदे हैं। इसमें पानी की ज्यादा मात्रा होती है, जो चिलचिलाती धूप में शरीर को अंदर से ठंडा रखने का काम करती है। इसे खाने से शरीर में पानी का लेवल बना रहता है, जिससे आप सुस्त महसूस नहीं करते और लू लगने का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा खीरे में घुलनशील फाइबर और पानी होता है इसलिए कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने और पाचन क्रिया को सुचारू बनाता है। इसे सलाद के तौर पर खाना पसंद करते हैं तो इस गर्मी दही वाली खीरे की सलाद बनाकर खाएं। दही गर्मियों के लिए फायदेमंद माना जाता है। यहां सीखिए दही वाली खीरे की सलाद बनाने का तरीका।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मियों का सुपरफूड है खीरा, यहां बताए 5 तरीके से सलाद बनाकर खाएं

दही वाली खीरे की सलाद बनाने की सामग्री

दही वाली खीरे की सलाद बनाने के लिए आपको चाहिए एक कप दही, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, भुना हुआ जीरा पाउडर, एक छोटा चम्मच चाट मसाला, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च के फ्लेक्स, एक छोटा चम्मच नींबू का रस, एक कप स्वीट कॉर्न, दो खीरा, एक प्याज, एक गाजर और धनिया पत्ती।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कच्चे केले के छिलके से बनाएं चटनी, स्वाद में फेल हो जाएगी पुदीना वाली

दही वाली खीरे की सलाद बनाने की विधि

दही वाली खीरे की सलाद बनान के लिए सबसे पहले खीरे, प्याज और गाजर को अच्छी तरह से धो लें। फिर छील कर लंबाई में काट लें। अगर खीरा इंग्लिश है तो इसे बिना छीले काट सकते हैं। सभी चीजों को काटकर एक तरफ रख लें और अब स्वीट कॉर्न को भी नमक डालकर उबाल लें। दही की ड्रेसिंग तैयार करें। इसके लिए एक कटोरी में दही डालें और फिर इसमें आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, भुना हुआ जीरा पाउडर, एक छोटा चम्मच चाट मसाला, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च के फ्लेक्स, एक छोटा चम्मच नींबू का रस, डालकर अच्छे से मिक्स करें। स्मूद पेस्ट बनाने के बाद इसमें कटा हुआ खीरा, गाजर और प्याज डालें। अच्छे से मिक्स करें अंत में उबले स्वीट कॉर्न और हरा धनिया डालकर मिलाएं और खाएं। खीरे को आप अपनी पसंद की शेप में काट सकते हैं। दोपहर के खाने में कुछ ठंडा खाना चाहते हैं तो इस सलाद को बनाकर खा सकते हैं।

टिप- इस सलाद में अनार के दाने भी डाल सकते हैं, ये स्वाद में काफी अच्छे लगते हैं।

ड्रेसिंग में मिठास के लिए शहद डालें।

आप इस सलाद को बनाने के लिए हंग कर्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे सलाद थोड़ी गाढ़ी बनेगी।

चाहें तो टमाटर की कुछ स्लाइस भी इसमें मिला सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तोरई के छिलके कूड़े में फेंकना छोड़िए! बनाएं तीखी चटनी, खाने का बढ़ेगा स्वाद

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।