स्टफ आलू दम बिना प्याज-लहसुन के हो जाएंगे तैयार, सीखिए लाजवाब रेसिपी How to Make Stuffed Aloo Dum Recipe Without Onion and Garlic, रेसिपी - Hindustan
More

स्टफ आलू दम बिना प्याज-लहसुन के हो जाएंगे तैयार, सीखिए लाजवाब रेसिपी

दम आलू बनाने के कई तरीके हैं। लेकिन अगर आप रेस्तरां वाले स्टफ दम आलू बनाना चाहते हैं तो यहां हम एक लाजवाब रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्टफ दम आलू बिना प्याज-लहसुन के बनकर तैयार हो जाएंगे। सीखिए, स्टफ आलू दम बनाने का तरीका

Sun, 26 April 2026 01:37 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
स्टफ आलू दम बिना प्याज-लहसुन के हो जाएंगे तैयार, सीखिए लाजवाब रेसिपी

रेस्तरां में सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली सब्जियों में से एक आलू दम को घर पर भी लोग बनाना पसंद करते हैं। इसे बनाने का तरीका हर किसी का अलग है, कुछ लोग सिंपल तरीके से इस सब्जी को बनाते हैं तो कुछ प्याज लहसुन का तड़का लगाकर बनाते हैं। अगर आप रेस्तरां वाला स्वाद चाहते हैं तो यहां दिए तरीके से स्टफ दम आलू बनाने की कोशिश करें। यहां सीखिए स्टफ दम आलू बनाने की रेसिपी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मियों में सत्तू को बनाएं अपना साथी, जरूर ट्राई करें यें 4 रेसिपीज

स्टफ दम आलू बनाने की सामग्री

स्टफ दम आलू बनाने के लिए आपको चाहिए 6से 7 मीडियम आकार के आलू, नमक, 1/4 छोटा चम्मच हल्दी, दो बड़े चम्मच घी, 150 ग्राम पनीर, दो बड़े चम्मच काजू, दो बड़े चम्मच किशमिश, एक बड़ा चम्मच केसर वाला दूध, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च, 3 से 4 बूंद केवड़ा, दो हरी मिर्च, धनिया पत्ती।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिना टमाटर के बनाएं चिली चीज पनीर, सीखिए टेस्टी सब्जी बनाने का तरीका

ग्रेवी बनाने के लिए

दो बड़े चम्मच घी, एक छोटा चम्मच जीरा, दो लाल मिर्च, डेढ़ बड़े चम्मच अदरक-मिर्च का पेस्ट, एक कप टमाटर प्यूरी, 8-10 काजू का पेस्ट, आधा कप ताजी क्रीम, एक बड़ा चम्मच चीनी, नमक, आधा छोटा चम्मच हल्दी, एक बड़ा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च।

स्टफ दम आलू बनाने की विधि

स्टफ दम आलू बनाने के लिए सबसे पहले आलू और उसकी फिलिंग तैयार करें। इसके लिए मीडियम साइज के आलू लें और उन्हें खोखला करें। फिर इनमें नमक और हल्दी मिलाएं। अच्छे से मिक्स करने के बाद एक पैन में घी गर्म करें और उन्हें हल्का भूनें। अच्छी तरह से भुनने के बाद फिलिंग की तैयारी करें। इसके लिए पनीर को कद्दूकस करें। अब पनीर में दो बड़े चम्मच बारीक कटे काजू, दो बड़े चम्मच किशमिश, एक बड़ा चम्मच केसर वाला दूध, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च, 3 से 4 बूंद केवड़ा, दो हरी मिर्च, धनिया पत्ती डालकर अच्छे से मिक्स करें। फिर इस मिक्स को सेके हुए आलू में भरें। सभी आलू में स्टफिंग भरने के बाद ग्रेवी तैयार करें। इसके लिए सबसे पहले टमाटर पीस लें और काजू को पीसकर भी पेस्ट बना लें। अब घी गर्म करें और इसमें जीरा, लाल मिर्च, अदरक-मिर्च का पेस्ट और टमाटर डालें। फिर अच्छे से मिक्स करने के बाद मसाले डालें और अच्छे से पकाएं। अब काजू का पेस्ट डालकर इसमें क्रीम और चीनी भी डालें। जब ग्रेवी से तेल बाहर दिखाई देने लगे तब भरवां आलू डालें, कम से कम 5-7 मिनट तक पकाए। फिर अंत में घी, गरम मसाला और हरा धनिया डालकर सर्व करें। ये सब्जी नान के अलावा लच्छा पराठा और रोटी के साथ अच्छी लगती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 मिनट में बनता है कच्चे आम का इंस्टेंट अचार,रेसिपी देखते ही मुंह में आएगा पानी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।