आ गया तुरई का सीजन! शेफ कुनाल कपूर ने बताई स्पेशल सब्जी रेसिपी, ऐसे बनाएं कि बच्चे भी मांगें बार-बार Chef Kunal Kapur shares his special turai ki sabzi recipe note down all Ingredients for perfect taste, रेसिपी - Hindustan
More

आ गया तुरई का सीजन! शेफ कुनाल कपूर ने बताई स्पेशल सब्जी रेसिपी, ऐसे बनाएं कि बच्चे भी मांगें बार-बार

तुरई की सब्जी वैसे तो आपने खूब खाई होगी लेकिन अमृतसरी बड़ी स्टाइल वाली शायद ही खाई हो। शेफ कुनाल कपूर ने स्पेशल तुरई की सब्जी की रेसिपी शेयर की है, जो बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आएगी।

Mon, 30 March 2026 07:00 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
आ गया तुरई का सीजन! शेफ कुनाल कपूर ने बताई स्पेशल सब्जी रेसिपी, ऐसे बनाएं कि बच्चे भी मांगें बार-बार

गर्मियों का मौसम आ चुका है और अब बाजार में तुरई भी आने लगी है। तुरई की सब्जी ज्यादातर लोगों को सूखी खाना पसंद होती है, कम ही लोग इसे मसालेदार खाते हैं। खासतौर पर बच्चे तुरई का नाम सुनते ही दूर भागने लगते हैं। तुरई काफी ज्यादा पौष्टिक और कम कैलोरी वाली सब्जी होती है, जिसमें कई पोषक तत्व होते हैं। गर्मी में ये शरीर को हाइड्रेट भी रखती है। अगर आपके घर में बच्चे या बड़े तुरई की सब्जी का नाम सुनते ही मुंह बना लेते हैं, तो एक बार शेफ कुनाल कपूर की स्टाइल में स्पेशल तुरई की सब्जी बनाकर खिलाएं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर तुरई की सब्जी का वीडियो शेयर किया है, जो देखने में ही काफी टेस्टी लग रही है।

कुनाल कपूर की ये रेसिपी देखने में स्वादिष्ट और बनाने में काफी आसान है। तो चलिए आज आपको शेफ की स्पेशल रेसिपी बताते हैं। आप उनके बताए सभी सामग्री को सही से नोट कर लीजिएगा, जिससे आपकी सब्जी में परफेक्ट स्वाद आए।

सब्जी बनाने के लिए सामग्री-

आधा किलो तुरई, 3 प्याज मीडियम साइज, 2 चम्मच लहसुन, 2 चम्मच अदरक, 6 मीडियम साइज टमाटर, 2-3 हरी मिर्च, धनिया, 3-4 अमृतसरी बड़ी।

मसाला के लिए-

5 स्पून सरसों का तेल, 1 स्पून राई, 1 स्पून जीरा, 1 स्पून सौंफ, नमक स्वादानुसार, 1 नमक हल्दी, चुटकीभर गरम मसाला, 2 स्पून लाल मिर्च पाउडर, चुटकीभर कसूरी मेथी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मियों में शरीर को ठंडक देगी खीरे से बनी ये रेसिपी, गैस जलाने की भी नहीं जरूरत

तुरई की सब्जी बनाने की विधि

सबसे पहले आप तुरई को अच्छे से पानी से धोकर उसे छील लीजिए। फिर तुरई को छोटे पीस में काट लें और साइड में रख दें। अब गैस पर कढ़ाही चढ़ाएं और उसमें 5 चम्मच सरसों का तेल डालें और फिर उसी में बड़ी डालकर 1 मिनट तक भून लें। फिर बड़ी निकालकर किसी कटोरी में रख दें। अब इस तेल में राई, जीरा, सौंफ को गोल्डन होने तक भूनें। फिर इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन, अदरक, हरी मिर्च डालकर चलाएं। जब सभी चीजें भुन जाए, तब इसमें डालना है कटा हुआ प्याज। प्याज को हल्का लाल होने तक चलाते रहें और फिर टमाटर की प्यूरी मिलाएं। इसके बाद आती है मसालों की बारी तो आपको हल्दी, नमक, लाल मिर्च, धनिया पाउडर मिलाकर अच्छे से चलाना है। टमाटर प्यूरी के साथ मसाला बिल्कुल भुन जाना चाहिए, तभी अच्छा स्वाद मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेफ कुनाल कपूर ने शेयर की खीरे से बनी सब्जी की रेसिपी, आप भी करें ट्राई

अब इस भुने हुए मसाले में आपको मिलानी है कटी हुई तुरई और धीमी आंच पर इसे 5 मिनट तक ढक्कन लगाकर पकाएं। बीच में चलाते रहें और चेक करें कि तुरई पक रही है। तुरई में पानी छूटता है इसलिए ज्यादा पानी न मिलाएं, थोड़ा ही डालें। जब तुरई अधपकी हो जाए, तब इसमें रोस्टेड बड़ी मिला दें। फिर से कवर करें और पकने दें। जब सब्जी पक जाए, तब इसमें ऊपर से चुटकीभर गरम मसाला और कसूरी मेथी डालें और बारीक कटे हुए हरे धनिया के साथ गार्निश करें। बस आपकी समर स्पेशल तुरई की सब्जी बनकर तैयार है। इसे खुद भी खाएं और बच्चों को भी खिलाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चीजी मैगी खाकर भूल जाएंगे सिंपल वाली का स्वाद, सीखिए रेसिपी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।