चीजी मैगी खाकर भूल जाएंगे सिंपल वाली का स्वाद, सीखिए रेसिपी
मैगी को लोग अलग-अलग तरह के एक्सपेरिमेंट करके बनाते हैं। क्या आपने कभी घर पर चीज मैगी बनाकर खाई है? नहीं तो आज ही ट्राई करें यहां बताई चटपटी चीजी मैगी की रेसिपी।

मैगी एक ऐसे इंस्टेंट नूडल्स हैं, जिसे बनाने के लिए शेफ होने की जरूरत नहीं है। बस उबालें पानी में नूडल्स और मसाला डालें और टेस्टी मील तैयार हो जाती है। मैगी मसाला में मसालों का एक ऐसा बैलेंस है जो हर उम्र के व्यक्ति को पसंद आता है। मैगी के साथ लोग अलग-अलग एक्सपेरिमेंट करते हैं। अगर आप रोजाना की मैगी खाकर बोर हो गए हैं तो घर पर चीजी मैगी बनाकर तैयार करें।इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं इसका चटपटा चीजी फ्लेवल लाजवाब लगता है।
चीजी मैगी बनाने की सामग्री
चीज मैगी बनाने के लिए आपको चाहिए चार चीज स्लाइस, दो बड़े चम्मच मेयोनेज, आधा छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स, आधा छोटा चम्मच ओरेगैनो, दो पैकेट मैगी मसाला, एक बारीक कटी प्याज, एक बारीक कटी शिमला मिर्च, 10-12 हरी मटर, एक बड़ा चम्मच बटर, आधा कप दूध, दो पैकेट मैगी, फ्रेश हरा धनिया।
चीजी मैगी बनाने की विधि
चीजी मैगी बनाने के लिए एक कढ़ाई में बटर पिघला लें। फिर इसमें प्याज, शिमला मिर्च को सेक लें। हल्की सिकने के बाद इसमें चीज स्लाइसऔर मेयोनेज डालें। कुछ देर के लिए ढकें और चीज पिघलने दें। इसके पिघलने के बाद चिली फ्लेक्स, ओरेगैनो, मैगी मसाला और दूध डालें अच्छी तरह मिलाने के बाद दो पैकेट कच्ची मैगी डालें। इसके साथ थोड़ा पानी और मटर भी डालें। इसे अच्छी तरह से पकाएं। अब मैगी को फ्रेश हरे धनिये से सजाएं और गरमागरम परोसें।
टिप- मैगी के फ्लेवर को इंहेंस करने और चटपटा बनाने के लिए इसमें एक्सट्रा मैगी मसाला डालें।
इसे चीजी बनाने के लिए आप ऊपर से ढेर सारा मोजेरेला या स्लाइस चीज डालें।
मैगी में तीखापन चाहिए तो इसमें एक बड़ा चम्मच शेजवान सॉस मिलाएं।
अगर आपको चिपचिपी मैगी पसंद नहीं है तो ध्यान रखें कि नूडल्स को सिर्फ 80 से 90 परसेंट तक ही पकाएं क्योंकि बाकी वो अपनी भाप में पक जाते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन