कभी खाई है खीरे की सब्जी! शेफ कुनाल कपूर ने शेयर की मजेदार रेसिपी, गर्मियों में पेट रखेगी हल्का
Kheere Ki Sabzi: खीरे का इस्तेमाल तो हमेशा सलाद की तरह ही होता आया है। कुछ लोग इसका रायता भी बना लेते हैं। लेकिन शेफ कुनाल कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की खीरे की सब्जी, पेट के लिए हल्की और मारवाड़ी स्टाइल बनी इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें।

गर्मियां शुरू होते ही खीरे की आवक खूब हो जाती है। डिहाइड्रेशन और हीट से बचने के लिए खीरे को गर्मीभर डाइट में शामिल करना जरूरी है। लेकिन केवल सलाद की तरह खाना कई बार बोरिंग लगने लगता है। अगर ऐसा है तो अबकी बार ट्राई करें शेफ कुनाल कपूर की शेयर रेसिपी खीरे की सब्जी। जिसे खाने के बाद खीरा खाने का वहीं पुराना बोरिंग तरीका भूल जाएंगे। नोट कर लें बिल्कुल आसान सी खीरे की सब्जी बनाने का तरीका। सिंपल सी मारवाड़ी स्टाइल खीरे की सब्जी गर्मियों में पेट के लिए हल्की है। तो बस सीख लें न्यूट्रिशन से भरपूर खीरे की सब्जी बनाने का तरीका।
खीरे की सब्जी बनाने की सामग्री
खीरा 4-5
सरसों का तेल चार चममच
सूखी लाल मिर्च दो से तीन
हींग डेढ़ चम्मच
सरसों के दानें एक चम्मच
जीरा एक चम्मच
सौंफ एक चम्मच
करी पत्ता एक डंठल
अदरक बारीक कटा हुआ दो चम्मच
लहसुन बारीक कटा हुआ दो चम्मच
प्याज एक बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च
स्वादानुसार नमक
दही एक कप
बेसन एक चम्मच
नमक स्वादानुसार
हल्दी आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर
जीरा, धनिया पाउडर
कसूरी मेथी पाउडर
फ्रेश कटी धनिया
खीरे की सब्जी बनाने की रेसिपी
- खीरे को सबसे पहले छोटे टुकड़ों में काट लें। जरूरत हो तो ऊपर के हिस्से को घिसकर निकाल दें। जिससे कि कड़वाहट निकल जाए।
- कड़ाही में सरसों का तेल डालकर गर्म करें और उसमे सूखी लाल मिर्च, हींग,सरसों के दाने, जीरा, सौंफ, करी पत्ता बारी-बारी से डालें।
- जब ये चटकने लगे तो बारीक कटे हुए अदरक, लहसुन, हरी मिर्च को डाल दें।
- साथ ही प्याज डालें और थोड़ी देर पकाएं।
- जब ये सॉफ्ट होकर कलर बदल ले तो इसमे कटे हुए खीरे को भी डाल दें।
- साथ में नमक डाल दें। जिससे कि ये तेजी से कलकर पक सके।
- किसी बाउल में दही, बेसन, हल्दी, जीरा, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, कसूरी मेथी और फ्रेश कटी हरी धनिया डालकर मिक्स करें।
- खीरा उतनी देर में सॉफ्ट हो गया तो तैयार दही के पेस्ट को सब्जी में डालें। गैस की फ्लेम को धीमा रखें और सब्जी को चलाते रहें जिससे दही फटे नहीं।
- सब्जी को ढंक दें और करीब पांच से सात मिनट तक पकाएं। बीच-बीच में चलाते रहें। अगर जरूरत हो तो थोड़ा सा पानी डाल दें।
- जब सब पककर मिक्स हो जाए तो गैस की फ्लेम को बंद कर दें और क्रीमी गर्मागर्म खीरे की सब्जी को रोटी के साथ सर्व करें।
- गर्मियों के लिए ये बेस्ट कंफर्टिंग फूड है जो पेट को भी हल्का रखेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन