कर्नाटक की ये रेसिपी शरीर को देगी ठंडक, बगैर गैस जलाए खीरे से करें तैयार summer best recipe make with cucumber coconut karnatka s tambuli without gas stove, रेसिपी - Hindustan
More

कर्नाटक की ये रेसिपी शरीर को देगी ठंडक, बगैर गैस जलाए खीरे से करें तैयार

Best Cooling Recipe Made With Cucumber: गर्मियों में खीरा तो खूब खाते होंगे। सलाद से लेकर रायता भी बना लेते होंगे। लेकिन इस बार बनाएं कर्नाटक में बनने वाली डिश तम्बुली। जिसे बगैर गैस चलाए बस झटपट तैयार किया जा सकता है। 

Wed, 18 March 2026 06:55 AMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
कर्नाटक की ये रेसिपी शरीर को देगी ठंडक, बगैर गैस जलाए खीरे से करें तैयार

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने और अंदर से ठंडक देने में खीरा मदद करता है। खीरे को गर्मियों में डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। लेकिन हर बार वहीं सलाद और रायता बनाकर खाते हैं। तो इस गर्मी ट्राई करें कर्नाटक की रेसिपी तम्बुली। जिसे बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है और सबसे खास बात गर्मियों में आपको गैस जलाकर गर्मी सहने की भी जरूरत नहीं। बगैर गैस चलाए ही ये डिश बनकर तैयार हो जाएगी। इसे चावल के साथ सर्व करें, लंच के लिए लो कैलोरी और कूलिंग मील होगा। तो बस नोट कर लें तम्बुली बनाने की रेसिपी क्या है।

खीरा तम्बुली बनाने की सामग्री

खीरा दो से तीन

ताजा कटा नारियल

अदरक के टुकड़े

काली मिर्च चार से पांच

ताजे पुदीना के पत्ते

जीरा एक चम्मच

पतला दही या छाछ

काला नमक, सफेद नमक स्वादानुसार

तड़के के लिए

सूखी लाल मिर्च

करी पत्ता

राई या सरसों के दाने

तम्बुली बनाने की रेसिपी

सबसे पहले दो से तीन खीरा लें और उसे अच्छी तरह से छीलकर छोटे पीस में काट लें।

साथ में ताजे नारियल को भी छोटे टुकड़ों में काट लें।

अब मिक्सी के जार में नारियल के टुकड़े और खीरे के टुकड़ों को डाल दें।

साथ ही पुदीना के पत्ते, जीरा, स्वादानुसार नमक, थोड़ा सा काला नमक, काली मिर्च के दाने और एक इंच के करीब अदरक का टुकड़ा डाल दें।

थोड़ा सा पानी डालकर पीस लें। पानी जिससे इसे पीसना आसान हो जाए।

अब इसे किसी बर्तन में निकालें और साथ ही इसमे दही को पतला करके डालें या छाछ डाल दें।

ये मिक्सचर बिल्कुल रायते जैसा दिखता है लेकिन ये रायता नहीं बल्कि कर्नाटक में तम्बुली बोला जाता है।

इसे गर्म नहीं करते बस ऊपर से एक तड़का स्वाद के लिए लगाते हैं।

तड़के में छोटे पैन में तेल गर्म करें और उसमे सूखी लाल मिर्च, राई और करी पत्ता डालकर चटकाएं। बस इस तड़के को तैयार खीरे और दही के मिक्सचर में डाल दें।

ध्यान रहें कि ये तम्बुली को गर्म नहीं करना मतलब इसे डायरेक्ट किसी तड़के वाली गर्म कड़ाही में नहीं डालना। जिससे इसकी कूलिंग प्रॉप्रटी पर फर्क ना पड़े। तैयार है टेस्टी खीरे और नारियल से बनी डिश, इसे चावल के साथ खाएं और गर्मियों में इसका लुत्फ उठाएं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।