तीखे स्वाद वाले हींग का अचार खाकर आएगा मजा, फटाफट नोट करें टेस्टी रेसिपी How to make Hing ka Achar quick and tasty recipe, रेसिपी - Hindustan
More

तीखे स्वाद वाले हींग का अचार खाकर आएगा मजा, फटाफट नोट करें टेस्टी रेसिपी

हींग के अचार का स्वाद गर्मियों के मौसम में लाजवाब लगता है। इसे बहुत कम सामान के साथ तैयार कर सकते हैं। पाचन के लिए फायदेमंद साबित होने वाला ये अचार जानिए घर पर कैसे बनाएं।

Sat, 11 April 2026 04:03 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
तीखे स्वाद वाले हींग का अचार खाकर आएगा मजा, फटाफट नोट करें टेस्टी रेसिपी

गर्मियों की शुरुआत में आने वाली कच्ची कैरी से बनने वाला हींग का अचार स्वाद में काफी अच्छा लगता है। इसे पराठे के साथ सर्व किया जा सकता है। ये अचार केवल स्वाद में ही लाजवाब नहीं होता, बल्कि आयुर्वेद में इसे एक औषधि की तरह माना गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें हींग का इस्तेमाल किया जाता है जो पाचक गुणों के लिए जानी जाती है। इसके अलावा इसमें तेल का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं होता है, इसलिए यह हेल्दी माना जाता है। यहां सीखिए हींग का अचार बनाने की रेसिपी और बेहद काम आने वाली टिप्स।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आम-नारियल से बनाएं बिना चीनी वाली आइसक्रीम, स्वाद ऐसा की हर कोई मांगेगा रेसिपी

हींग का अचार बनाने की सामग्री

हींग का अचार बनाने के लिए आपको चाहिए पांच किलो कच्चे आम, 200 ग्राम नमक, 100 ग्राम कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 10 ग्राम शुद्ध हींग,1 छोटा चम्मच हल्दी।

हींग का अचार बनाने की विधि

हींग का अचार बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आमों को अच्छी तरह से धो लें। धोने के बाद उन्हें अच्छी तरह से सुखा लें फिर एक कपड़े से इसे पोंछ लें। अब आमों को छीलकर काट लें। फिर इन आम के टुकड़ो में नमक डालें और अच्छी तरह मिला लें। अब इसे ढककर 24 घंटे के लिए रख दें ताकि पानी निकल जाए। 24 घंटे बाद आम के टुकड़ों को 2-3 घंटे धूप में सुखाएं और निकाले गए आम के पानी को एक साफ कांच के जार में भर लें। इस आम के पानी में से थोड़ा पानी लें और उसमें हींग डालकर अच्छी तरह मिला लें जब तक कि वह पूरी तरह घुल न जाए। अब आम के टुकड़ों में हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और हींग का पानी डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाने के बाद एक साफ कांच के बर्तन में निकालें और ऊपर से बचा हुआ आम का पानी डालें। बर्तन को अच्छी तरह बंद करके रखें। ध्यान रखें कि इसे किसी ठंड़ी जगह पर ही रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मियों के सीजन में कच्चे आम से बनाएं राजस्थानी आम की चटनी, नोट करें रेसिपी

टिप-

-अगर आप इसे लंबे समय तक रखना चाहते हैं, तो थोड़े सरसों के तेल को गर्म करने के बाद ठंडा करके डाल दें। हालांकि, ये अचार बिना तेल के ही बनता है।

-इस अचार को बनाने के लिए तेज खुशबू वाली हींग का ही इस्तेमाल करें।

-ये अचार ताजा बना ही अच्छा लगता है, इसलिए इसे समय के साथ खत्म कर देना सही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धनिया की डंठल के साथ नींबू मिलाकर बनाएं सूप, पीकर आएगा मजा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।