गर्मियों के सीजन में कच्चे आम से बनाएं राजस्थानी आम की चटनी, नोट करें रेसिपी How to Make Rajasthani kaccha aam chutney or Raw Mango Chutney, रेसिपी - Hindustan
More

गर्मियों के सीजन में कच्चे आम से बनाएं राजस्थानी आम की चटनी, नोट करें रेसिपी

गर्मी के सीजन में कच्चे आम से बनने वाली चटनी स्वाद में जबरदस्त लगती है। इसे पराठे के अलावा  दाल-चावल के साथ भी खा सकते हैं। यहां सीखिए राजस्थानी तरीके से कच्चे आम की चटनी बनाने का तरीका। 

Tue, 7 April 2026 07:18 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
गर्मियों के सीजन में कच्चे आम से बनाएं राजस्थानी आम की चटनी, नोट करें रेसिपी

मौसम के मुताबिक खाना-पीना न सिर्फ परंपरा है, बल्कि इसके पीछे साइंस और हेल्थ संबंधी कारण है। दरअसल, शरीर नेचर के चक्र के साथ तालमेल बिठाकर काम करता है, इसलिए मौसम के बदलने पर डायट को बदलना जरूरी है। मौसमी सब्जियों को खाने से शरीर खुद को उस मौसम की जरूरत के मुताबिक तैयार करता है। गर्मी में आने वाला कच्चा आम सेहत को बहुत फायदे पहुंचाता है। चिलचिलाती धूप में लू से बचने के लिए कच्चे आम का पन्ना बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा गर्मी के दिनों में पेट के लिए कच्चे आम से बनी चीजों को खाने की सलाह दी जाती है। अगर आप कच्चे आम से बनी चीजों को खाना पसंद करते हैं तो गर्मियों में राजस्थानी स्टाइल से कच्चे आम की चटनी बनाएं। नोट करें कच्चे आम से बनने वाली खट्टी-मीठी चटनी की रेसिपी-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एयर फ्रायर में तैयार करें तंदूरी फूलगोभी, शाम के स्नैक्स के लिए बेस्ट है आइटम

कच्चे आम की चटनी के लिए सामग्री

कच्चे आम की चटनी बनाने के लिए आपको चाहिए दो मीडियम कच्चे आम, एक कप ताजा हरा धनिया, आधा कप पुदीने के पत्ते, तीन से चार हरी मिर्च, चार से पांच लहसुन की कलियां, एक छोटा चम्मच जीरा, आधा छोटा चम्मच मेथी दाना, आधा छोटा चम्मच काला नमक, स्वादानुसार नमक,एक या दो चम्मच चीनी या गुड़।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धनिया की डंठल के साथ नींबू मिलाकर बनाएं सूप, पीकर आएगा मजा

कच्चे आम की चटनी की विधि

कच्चे आम की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आम को चार से पांच बार धोकर छील लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसकी गुठली को अलग कर दें। अब एक मिक्सर जार में कटे हुए आम, हरा धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, लहसुन और जीरा डालें और अच्छे से ब्लेंड करें। अगर जरूरत हो तो आप इसमें थोड़ा पानी डाल सकते हैं। ज्यादा पानी न डालें क्योंकि कच्चे आम की चटनी थोड़ी दरदरी ही अच्छी लगती है। अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और फिर इसमें जीरा और मेथी दाना चटकाएं। अब इसमें पीसे हुए आम और गुठली डाल दें। फिर इसमें काला नमक, सादा नमक और थोड़ा गुड़ डालें। अच्छे से पकाएं और फिर सर्व करें। कांच के जार में रखकर आप इसे 3 से 4 दिन तक के लिए स्टोर कर सकते हैं।

टिप- चटनी में डिफरेंट स्वाद के लिए इसमें तड़के के समय कलौंजी और हींग डाल सकते हैं। अच्छे फ्लेवर और चटपटे स्वाद के लिए आप इसमें तड़के के समय साबुत लाल मिर्ची डाल सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टिंडे में चाहिए देसी स्वाद? ग्रेवी वाले बनाने के लिए देखिए जायकेदार रेसिपी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।