आम-नारियल से बनाएं बिना चीनी वाली आइसक्रीम, स्वाद ऐसा की हर कोई मांगेगा रेसिपी How to Make sugar free ice cream with mango and coconut, रेसिपी - Hindustan
More

आम-नारियल से बनाएं बिना चीनी वाली आइसक्रीम, स्वाद ऐसा की हर कोई मांगेगा रेसिपी

आम और नारियल से घर पर बिना चीनी वाली आइसक्रीम बनाकर तैयार की जा सकती है। अगर आप भी इस फ्लेवर की आइसक्रीम का स्वाद चखना चाहते हैं तो यहां सीखिए आम-नारियल से बनने वाली आइसक्रीम की रेसिपी।

Wed, 8 April 2026 03:31 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
आम-नारियल से बनाएं बिना चीनी वाली आइसक्रीम, स्वाद ऐसा की हर कोई मांगेगा रेसिपी

आम का सीजन आ गया है और फिल्हाल अल्फांसो, केसर, सफेदा और बादामी आम मार्केट में खूब मिल रहा है। खट्टे-मीठे स्वाद वाले इन आमों का स्वाद शेक के अलावा आइसक्रीम में भी अच्छा लगता है। अगर आप हेल्थ फ्रीक हैं या फिर शुगर अवॉइड करते हैं तो आम की मदद से टेस्टी आइसक्रीम तैयार करें। ये स्वाद में अच्छी लगती हैं और सिर्फ दो चीजों से बनकर तैयार हो जाती हैं। नोट करें आम और नारियल वाली आइसक्रीम की रेसिपी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धनिया की डंठल के साथ नींबू मिलाकर बनाएं सूप, पीकर आएगा मजा

आम और नारियल की आइसक्रीम बनाने के लिए आपको क्या चाहिए

- एक पका हुआ आम

- आध कम फुल फैट नारियल का दूध

- एक चम्मच चिया सीड्स

आम और नारियल की आइसक्रीम कैसे बनाएं

आम और नारियल की आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले आम को अच्छे से धोकर 15 से 20 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। फिर इस आम को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इन टुकड़ों को फ्रिजर में कम से कम 2 घंटे के लिए रख दें, ताकी ये टुकड़े पूरी तरह से जब जाएं। फिर इन जमे हुए आम के टुकड़ों को एक ब्लेंडर जार में डालें और नारियल के दूध के साथ अच्छे से ब्लेंड कर लें। एक स्मूद पेस्ट तैयार करने के बाद इसमें चिया सीड्स मिलाएं। अब इस आइसक्रीम को कम से कम एक घंटे के लिए फ्रिज में रखें। आइस्क्रीम जमने के बाद इसे सर्व करें। सर्व करते समय इसके ऊपर आम के टुकड़े और नारियल कद्दूकस करके डालें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिना अंडे का इस्तेमाल करके तैयार करें टी केक, खाकर मीठे की क्रेविंग होगी दूर

घर पर बना सकते हैं नारियल का दूध

घर पर नारियल का दूध बनाने के लिए सबसे पहले फ्रेश नारियल लें। फिर उसका पानी निकाल दें और सफेद भाग को निकाल लें। नारियल के पीछे लगी ब्राउन परत को भी छील कर निकाल दें। अब नारियल के टुकड़ों को ब्लेंडर में डालें और इसके साथ एक कप गुनगुना पानी मिलाकर पीस लें। इसकी मलाईदार कंसिस्टेंसी होनी चाहिए। फिर बारीक सूती कपड़े में मिक्स को डालें और हाथों से दबाकर सारा दूध निचोड़ लें। इसे कांच की बोतल में भरकर फ्रिज में 2 से 3 दिन तक रख सकते हैं, ये ताजा रहता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मियों के सीजन में कच्चे आम से बनाएं राजस्थानी आम की चटनी, नोट करें रेसिपी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।