सुबह या शाम, गर्मियों में पौधों को पानी कब देना चाहिए? माली से जानें सही समय Morning or Evening What Is the Best Time to Water Plants During Summers? Gardening Tips, लाइफस्टाइल - Hindustan
More

सुबह या शाम, गर्मियों में पौधों को पानी कब देना चाहिए? माली से जानें सही समय

Best Time to Water Plants During Summers: गर्मियों में पौधों को पानी देने का सही समय क्या है, सुबह या शाम? क्या आप भी इसे ले कर कन्फ्यूज हैं? अगर हां, तो चलिए जानते हैं पौधे को हरा भरा रखने का ये सीक्रेट।

Fri, 24 April 2026 09:52 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
सुबह या शाम, गर्मियों में पौधों को पानी कब देना चाहिए? माली से जानें सही समय

अगर आपको भी गार्डनिंग का शौक है और आपने अपनी बालकनी या छत पर पौधे लगा रखे हैं, तो एक बात को ले कर आप भी अक्सर कन्फ्यूज रहते होंगे। वो है पौधे को पानी देने का सही समय आखिर क्या है। खासतौर से गर्मियों के मौसम में पौधों को कब पानी देना चाहिए, ताकि वो हरे-भरे रहें और धूप में मुरझाए नहीं, ये सवाल काफी लोगों के मन में रहता है। तेज धूप के चलते कुछ लोग शाम को पानी देना सही मानते हैं, वहीं कुछ लोग दोपहर या सुबह पौधों को पानी देते हैं। दोनों में से सही क्या है, ये जानना बेहद जरूरी है क्योंकि अगर गलत समय पर पानी दिया जाए तो पौधे बुरी तरह मुरझा सकते हैं। तो आइए जानते हैं गर्मियों में पौधों को हरा-भरा रखने का सीक्रेट।

गर्मियों में सुबह पानी देना सही है या नहीं?

बहुत से लोग सुबह उठते ही पौधों को पानी देते हैं। बता दें ये पौधों को पानी देने का सबसे अच्छा समय होता है। गर्मियों में भी अगर आप धूप निकलने से पहले सुबह 6 से 8 बजे के बीच पौधों को पानी देते हैं, तो ये उनकी ग्रोथ के लिए काफी अच्छा रहता है। चूंकि इस समय मौसम भी हल्का ठंडा होता है, इसलिए पौधों की जड़ें पानी को अच्छे से सोख पाती हैं और उन्हें दिनभर की गर्मी झेलने की ताकत मिलती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुराना-बदबूदार गद्दा मिनटों में होगा नए जैसा! ये 2 ट्रिक बचा देंगी हजारों रूपए

भूलकर भी इस दोपहर में ना दें पौधों को पानी

गर्मियों की दोपहर में तेज धूप पड़ती है। कुछ लोग इस समय पौधों में ये सोचकर पानी डाल देते हैं कि उन्हें ठंडक मिलेगी और वो मुरझाएंगे नहीं। जबकि होता इसका उल्टा है। अगर आप कड़क धूप में पौधों को पानी देते हैं, तो इससे उनकी जड़ें जलने लगती हैं। पौधों तक पर्याप्त पानी पहुंचता भी नहीं है और गर्माहट की वजह से पत्तियां झड़ने लगती हैं। इसलिए गर्मियों में सुबह 8 बजे के बाद बिल्कुल भी पौधों में पानी डालने की गलती ना करें।

क्या शाम को दे सकते हैं पौधों में पानी?

अब सवाल है कि क्या शाम के समय पौधों को पानी दिया जा सकता है? बहुत से लोगों को शाम को ही समय मिलता है, जब वो पौधों को पानी देते हैं। तो बता दें गर्मियों में शाम का समय भी पानी देने के लिए अच्छा माना जाता है। आप धूप जाने यानी लगभग शाम के 6 बजे के बाद आराम से पौधों को पानी दे सकते हैं। इससे भी पौधों में नमी बनी रहती है और उनकी ग्रोथ अच्छी होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फ्रिज में 1 कटोरी नमक क्यों रखना चाहिए? ये ट्रिक बचा देगी हजारों रूपए!

क्या पौधों को रोज पानी देना जरूरी है?

हर पौधा अलग होता है और उसकी जरूरतें भी अलग होती हैं। कुछ पौधों को रोज पानी देना पड़ता है, वहीं कुछ को दो दिन में एक बार। इसलिए पौधे के हिसाब से तय करें कि पानी कब देना है। आप गमले की मिट्टी देखकर भी चेक कर सकते हैं। अगर वो सूख गई है, तो पानी दिया जा सकता है। वहीं अगर गीली है तो बहुत ज्यादा पानी देने से बचें क्योंकि ज्यादा नमी भी पौधे को खराब कर सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तुलसी पर रोज कच्चा दूध चढ़ाने से क्या होता है? जान लें फायदे-नुकसान

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।