दादी का सीक्रेट: फ्रिज में 1 कटोरी नमक क्यों रखना चाहिए? ये ट्रिक बचा देगी हजारों रूपए!
Kitchen Tips: बहुत से लोग हैं जो अपने फ्रिज में एक कटोरी नमक भरकर जरूर रखते हैं। क्या आपको पता है कि इसके क्या फायदे हैं? अगर नहीं तो आपको फ्रिज से जुड़ा ये हैक जरूर जानना चाहिए और गर्मियों में तो खासतौर से ट्राई करना चाहिए।

फ्रिज का इस्तेमाल आजकल लगभग हर घर में होता है। खासतौर से गर्मियों में तो दूध, सब्जियां, बचा हुआ आटा वगैरह सब कुछ फ्रिज में ही स्टोर किया जाता है, वरना सड़ने में वक्त नहीं लगता। अब जब फ्रिज इतना यूज होता ही है, तो इसकी केयर करना भी तो जरूरी है। इसके लिए आपको बहुत कुछ मुश्किल करने की जरूरत नहीं है। बस छोटी-छोटी टिप्स ही काफी असरदार साबित होती है। इन्हीं में से एक पॉपुलर हैक है फ्रिज में एक कटोरी में नमक रखना। बहुत से लोग हैं जो अपने फ्रिज में एक कटोरी नमक भरकर जरूर रखते हैं। क्या आपको पता है कि इसके क्या फायदे हैं? अगर नहीं तो आपको फ्रिज से जुड़ा ये हैक जरूर जानना चाहिए और गर्मियों में तो खासतौर से ट्राई करना चाहिए।
ज्यादा दिनों तक फ्रेश और क्रंची रहती हैं सब्जियां
हम सभी चाहते हैं कि फ्रिज में रखी सब्जियां जैसे खीरे, लौकी, टमाटर या बैंगन जल्दी खराब ना हों और उनका क्रंच भी बना रहे। गर्मियों में तो फ्रिज में रखने के बाद भी सब्जियां जल्दी खराब हो जाती हैं क्योंकि नमी काफी ज्यादा होती है। ऐसे में अगर आप एक कटोरी में थोड़ा सा नमक भरकर सब्जियों के पास रख देंगी, तो वो सारी नमी सोख लेगा। इससे सब्जियां ज्यादा दिनों तक फ्रेश और क्रिस्प बनी रहेंगी।
फ्रिज की बदबू होती है दूर
फ्रिज में एक ही जगह पर सब्जी, दूध, आटा और ब्रेड रखे रहते हैं, जिससे अजीब सी बदबू फ्रिज में फैल जाती है। अब इन्हें बाहर तो निकालकर रख नहीं सकते, तो एक बार ये नमक वाला हैक ट्राई कर के देखें। इसके लिए एक कटोरी में नमक भरें और फ्रिज में रख दें। ये फ्रिज की एक्स्ट्रा नमी और बदबू को सोख लेता है, जिससे आपके फ्रिज में फ्रेश स्मेल आना शुरू हो जाती है।
खाना भी जल्दी नहीं होता खराब
कई बार फ्रिज में रखा खाना जल्दी खराब होने लगता है। इसकी वजह है एकस्ट्रा नमी, जो बार बार फ्रिज खोलने की वजह से हो सकती है। ऐसे में अगर आप एक कटोरी नमक फ्रिज के किसी भी कोने में रख दें, तो ये उस मॉइश्चर को सोक कर लेता है। इससे फ्रिज में रखी खाने-पीने की चीजें जल्दी खराब नहीं होती हैं और फ्रिज भी अच्छे से काम करता है।
टिप: कटोरी में रखा नमक 15-20 दिन में जरूर बदल दें। क्योंकि ये नमी सोख लेता है, जिससे गीला हो जाता है।
फ्रीजर में जरूरत से ज्यादा बर्फ नहीं जमेगी
कई बार फ्रीजर में जरूरत से ज्यादा बर्फ जम जाती है, खासकर सिंगल डोर या पुराने फ्रिज में ये प्रॉब्लम काफी ज्यादा होती है। इससे न सिर्फ जगह कम हो जाती है, बल्कि कूलिंग भी सही तरीके से नहीं हो पाती। ऐसे में ये नमक वाली ट्रिक आपके काफी काम आ सकती है। आपको बस फ्रीजर को अच्छे से साफ कर के, उसमें नमक छिड़क देना है। ऐसा करने से बार-बार ज्यादा बर्फ जमने की समस्या नहीं होगी।
(Image Credit: Pinterest)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन