पुराना-बदबूदार गद्दा मिनटों में होगा नए जैसा! ये 2 ट्रिक बचा देंगी आपके हजारों रूपए 2 Amazing Tips to Clean Old Dirty Mattress at Home Remove Odour and Stains Easily, लाइफस्टाइल - Hindustan
More

पुराना-बदबूदार गद्दा मिनटों में होगा नए जैसा! ये 2 ट्रिक बचा देंगी आपके हजारों रूपए

Cleaning Tips: अगर आपका मैट्रेस भी काफी गंदा हो गया है या उसमें से अजीब सी स्मेल आने लगी है, तो आपको ड्राई क्लीन पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। ये 2 सिंपल ट्रिक फ्री में आपके गद्दे को नए जैसा बना देंगी।

Fri, 24 April 2026 07:03 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
पुराना-बदबूदार गद्दा मिनटों में होगा नए जैसा! ये 2 ट्रिक बचा देंगी आपके हजारों रूपए

मैट्रेस यानी गद्दे का इस्तेमाल रोजाना होता है, लेकिन इसकी साफ-सफाई काफी ज्यादा नजरअंदाज की जाती है। हम रोज बेडशीट तो चेंज कर देते हैं, लेकिन जाहिर है गद्दा सालों-साल वही रहता है। सफाई ना होने की वजह से इसमें बदबू पनपने लगती है, धीरे-धीरे चीजों के दाग भी लग जाते हैं और एक समय पर गद्दा इतना गंदा हो जाता है कि इसे बदलने के सिवाय कोई ऑप्शन नहीं दिखता। इसलिए जरूरी है कि आप इसे समय-समय पर क्लीन करते रहें, ताकि बैक्टीरिया, गंदे दाग और बदबू तीनों ही ना पनपें। इसके लिए आपको कुछ बहुत मुश्किल नहीं करना है। दादी नानी के बताए छोटे छोटे ट्रिक्स हैं, जो एक बार जान लेंगी तो मैट्रेस को घर में ही क्लीन कर लेंगी। तो चलिए जानते हैं कैसे।

बेकिंग सोडा से डीप क्लीन करें

आपकी रसोई में रखा खाने वाला सोडा, जिससे मीठा सोडा या बेकिंग सोडा भी कहा जाता है, बहुत ही बेहतरीन क्लीनिंग एजेंट है। इससे आप गद्दे की बदबू और पुराने जिद्दी दाग आसानी से साफ कर सकती हैं। सबसे अच्छी बात है कि कोई ज्यादा रगड़ना या धूप में सुखाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए बेकिंग सोडा लें और उसे मैट्रेस पर पूरी तरह छिड़क दें। किसी ब्रश की मदद से आप इसे पूरे गद्दे पर स्प्रिंकल कर सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फ्रिज में 1 कटोरी नमक क्यों रखना चाहिए? ये ट्रिक बचा देगी हजारों रूपए!

इसके बाद इसे यूं ही लगभग आधा घंटे के लिए छोड़ दें। ये तबतक सारी बदबू और बैक्टीरिया को खत्म कर देगा। अब आपको एक ब्रश लेना है और इसे हल्का फुल्का रगड़ना है। जहां दाग हो वहां थोड़ा ज्यादा स्क्रब करें। इससे गद्दा एकदम डीप क्लीन हो जाएगा। सफाई के बाद बेकिंग सोडा झाड़ दें और नॉर्मली बेडशीट बिछा दें। आपका मैट्रेस एकदम क्लीन और बैक्टीरिया फ्री हो जाएगा।

नींबू, विनेगर और डिशवॉश वाले हैक से चमक जाएंगे पुराने गद्दे

गद्दे ज्यादा पुराने हो जाएं तो इनपर खाने-पीने के दाग भी लग जाते हैं और काफी अजीब सी स्मेल आने लगती है। इसे रिमूव करने के लिए आप ये नींबू, विनेगर और डिशवॉश लिक्विड वाला हैक ट्राई कर के देख सकती हैं। ये काफी इफेक्टिव है। इसके लिए एक बाउल में थोड़ा सा डिशवॉश लिक्विड लें, उसमें एक चम्मच व्हाइट विनेगर यानी सफेद सिरका मिलाएं। इसमें आधा नींबू का रस निचोड़ लें और चाहें तो थोड़ा सा बेकिंग सोडा भी मिला सकती हैं। इससे अच्छी शाइन आ जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कान के छेद को बिना सर्जरी-टांके के छोटा करें, 10 सेकेंड वाली ये ट्रिक जानें

इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें। अब एक साफ सफेद कपड़े को इसमें भिगो लें, जिससे वो सारा पानी एब्जॉर्ब कर ले। इसके बाद प्रेस को गर्म कर लें। जो कपड़ा आपने मिक्सचर में भिगोकर रखा था उसे फैला लें और उसके ऊपर प्रेस रखें। अब आपको प्रेस की मदद से इस कपड़े को पूरे गद्दे पर चलाना है और उसे हल्के हाथों से दबाते हुए साफ कर लेना है। इस ट्रिक से गद्दे की पूरी धूल-मिट्टी, दाग और बदबू चुटकियों में साफ हो जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जली हुई प्रेस को 1 मिनट में साफ करना सीख लें, बच जाएंगे हजारों रूपए!

(Images Credit- Pinterest)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।