Tulsi care: तुलसी पर रोज कच्चा दूध चढ़ाने से क्या होता है? जान लें फायदे-नुकसान
Tulsi Plant Care: कई लोगों का मानना होता है तुलसी में कच्चा दूध चढ़ाना काफी शुभ होता है। लेकिन क्या ये वाकई फायदेमंद है या पौधे को नुकसान पहुंचाने वाली आदत है, आइए जानते हैं।

हिंदू धर्म को मानने वाले लगभग सभी घरों में एक तुलसी का पौधा जरूर होता है। हिंदू धर्म में तुलसी कोई आम पौधा नहीं है, बल्कि इसे देवी का दर्जा दिया गया है। यही वजह है कि रोजाना सुबह लोग इसे जल अर्पित करते हैं और पूजा-पाठ भी करते हैं। कई लोगों का मानना होता है कि तुलसी के पौधे में थोड़ा सा कच्चा दूध डालना जरूर डालना चाहिए। ऐसा करने से बहुत सारे आर्थिक और शारीरिक संकट दूर होते हैं। लोग सुबह जल की जगह तुलसी के पौधे को कच्चे दूध चढ़ाते हैं। लेकिन क्या ये वाकई सही है? क्या इससे पौधे को फायदा होता है या अनजाने में हम इसे नुकसान ही पहुंचा रहे हैं? आइए विस्तार में जानते हैं तुलसी के पौधे में दूध डालना चाहिए या नहीं।
तुलसी पर दूध चढ़ाने की परंपरा के पीछे की वजह
तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में बहुत है शुभ माना जाता है। सुबह जल चढ़ाना, दीया लगाना और पूजा-पाठ करना कुछ ऐसी ही परंपराएं हैं, जो शुरू से की जाती रही हैं। वहीं कुछ लोगों का मानना ये भी है कि तुलसी में कच्चा दूध चढ़ाया जाए तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, घर में सुख-शान्ति और समृद्धि आती है। लेकिन ये महज एक परंपरा है जो कहीं-कहीं फॉलो की जाती रही है, धार्मिक ग्रंथों में ऐसा कहीं भी लिखा हुआ नहीं है कि तुलसी को दूध चढ़ाना शुभ होता है या ऐसा करना ही चाहिए।
तुलसी के पौधे पर दूध चढ़ाने का असर
सबसे पहले तो ये समझना जरूरी है कि तुलसी एक पौधा है और किसी भी पौधे को दूध की जरूरत नहीं होती है। अगर आप इसपर दूध चढ़ाते हैं तो फायदे की जगह पौधे को नुकसान ही होता है। दूध में मौजूद फैट, शुगर और प्रोटीन मिट्टी में जमा होने लगते हैं। इनकी वजह से मिट्टी में फंगस और बैक्टीरिया बढ़ने का रिस्क रहता है, जिससे पौधे की जड़ें बेकार हो सकती हैं और वो कमजोर हो सकता है।
दूध से सड़ने लग जाती है मिट्टी
पौधे की जड़ों में जा कर दूध काफी जल्दी सड़ने लगता है, खासकर की गर्मियों के मौसम में। इससे बदबू और बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे मिट्टी भी सड़ना शुरू हो जाती है। ऐसा होने की वजह से पौधे को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते और जड़ों तक ऑक्सीजन पहुंचने में भी दिक्कत होती है। अगर आप लंबे समय तक ऐसा करते हैं तो पौधा सूखने और खराब होने के चांस काफी बढ़ जाते हैं।
दूध चढ़ाने का सही तरीका क्या होना चाहिए
वैसे तो अगर आपको तुलसी का पौधा हरा-भरा और हेल्दी रखना है, तो नियमित रूप से साफ पानी और खाद डालना सबसे जरूरी है। लेकिन फिर भी किसी धार्मिक मान्यता के चलते अगर आप दूध डालना ही चाहते हैं, तो बहुत थोड़ी मात्रा में इसे पानी में मिलाकर चढ़ा सकते हैं। हालांकि ध्यान रहे रोज रोज भी ऐसा करना सही नहीं है, किसी विशेष दिन पर आप दूध वाला जल दे सकते हैं। ऐसा करने से पौधे को नुकसान भी नहीं होगा।
(Images Credit- Pinterest)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन