वॉश बेसिन पर लगे जिद्दी दाग भी हो जाएंगे गायब, सफाई के लिए अपनाएं ये हैक्स how to clean dirty Wash basin stubborn stains Cleaning Hacks, लाइफस्टाइल - Hindustan
More

वॉश बेसिन पर लगे जिद्दी दाग भी हो जाएंगे गायब, सफाई के लिए अपनाएं ये हैक्स

वॉश बेसिन को साफ करना कोई बहुत मुश्किल काम नहीं है। आपको बस तकनीकों के बारे में पता होना चाहिए। यहां हम वॉश बेसिन की सफाई और इस पर लगे जिद्दी दागों को साफ करने के हैक्स बता रहे हैं। जानिए-

Mon, 13 April 2026 04:11 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
वॉश बेसिन पर लगे जिद्दी दाग भी हो जाएंगे गायब, सफाई के लिए अपनाएं ये हैक्स

आजकल हर घर में वॉश बेसिन का इस्तेमाल किया जाता है। हाथ धोने से मुंह धोने तक के लिए बेसिन काम आता है। ये घर के मेन एंट्री गेट पर होता है इसलिए इसका साफ रहना बहुत ज्यादा जरूरी है। क्योंकि इसका इस्तेमाल गंदे हाथों को साफ करने, मुंह में जमे खाने को बाहर निकालने के लिए किया जाता है, इसलिए ये गंदा भी जल्दी हो जाता है। कुछ लोगों के बेसिन पर गंदे दाग जम जाते हैं तो कुछ के नल बुरी तरह गंदे हो जाते हैं। ऐसे में इन्हें साफ करने के लिए यहां कुछ हैक्स हैं जो आपके काम आ सकते हैं

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चिकने बाल्टी-मग चमकाने के लिए ये हैं बेस्ट हैक्स, पुराने दाग भी हो जाएंगे चकाचक

कैसे साफ करें वॉश बेसिन

पहला हैक

इस हैक को अपनाने के लिए आपको चाहिए होगा नींबू और नमक। इसके लिए सबसे पहले नमक को बेसिन के ऊपर छिड़कें और फिर इसके ऊपर नींबू को रगड़ें। अच्छी तरह से दागों पर भी रगड़ने के बाद पानी से धो लें। इस नुस्खे को अपनाने के बाद दाग गायब हो जाएंगे और फ्रेश खुशबू भी आएगी।

दूसरा हैक

वॉश बेसिन साफ करने के दूसरे हैक में आपको चाहिए होगा सफेद टूथपेस्ट। इस नुस्खे को अपनाने के लिए स्पॉन्ज पर टूथपेस्ट लगाएं और फिर बेसिन पर इसे अच्छे से रब करें। 2 से 3 मिनट तक वॉश करने के बाद इसे पानी से धो लें। वॉश बेसिन बिल्कुल नए जैसा शाइन करेगा और पानी के दाग भी हट जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एकदम नया जैसा चमकेगा माइक्रोवेव ओवन, बस सफाई के लिए अपनाएं ये आसान हैक्स

तीसरा हैक

इस हैक के लिए पूरे बेसिन पर बेकिंग सोडा छिड़कें और फिर एक नींबू को आधा काटें और उससे बेसिन को रगड़ें। इसे 5-10 मिनट छोड़ने के बाद साफ पानी से धो लें। बेकिंग सोडा और नींबू का रिएक्शन गंदगी को तुरंत काट देगा और बेसिन एक बार फिर से साफ दिखने लगेगा।

चौथ हैक

जिद्दी दागों को साफ करने के लिए सफेद सिरका का इस्तेमाल करें। खासतौर से नल के आसपास जमे सफेद दाग को हटाने के लिए सिरका जादू की तरह काम करता है। इसके लिए एक स्प्रे बोतल में सिरका और पानी बराबर मात्रा में मिलाएं। इसे बेसिन और नल पर स्प्रे करें। कुछ देर ऐसे ही रहने दें और फिर पुराने टूथब्रश से कोनों की सफाई करें और पानी से धो दें।

पांचवा हैक

वॉश बेसिन अगर बहुत ज्यादा गंदा नहीं है तो इसे साफ करने के लिए आप बर्तन धोने वाले साबुन का इस्तेमाल करें। इसके लिए एक स्पंज पर थोड़ा लिक्विड सोप लें और बेसिन को रगड़ें। इससे बेसिन की चिकनाई खत्म हो जाएगी और वह एक बार फिर चमकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिनटों में भाग जाएगी बाथरूम की गंदी बदबू, बस सफाई के साथ अपनाएं ये असरदार हैक्स

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।